Hot News

बिहार

बिहार

Motihari News: दो बड़े बिजनेसमैन के ठिकानों पर GST की छापेमारी, करोड़ों की बिक्री छुपाने का आरोप

Motihari News: शहर के दो बड़े व्यवसायियों के दुकान पर स्टेट जीएसटी की टीम ने शनिवार को छापेमारी की. यह कार्रवाई वाणिज्य कर विभाग राज्य कर अपर आयुक्त मुजफ्फरपुर के निर्देश पर की गयी है. बताया जाता है कि बाला जी हुंडई ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड मोतिहारी के इकाई रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर तथा एक रिसोर्ट एंड रेस्टुरेंट में छापेमारी की गयी है. सभी जगहों पर वाणिज्य कर विभाग की नौ टीम जांच- पड़ताल कर रही है.  करोड़ो रुपये की बिक्री छुपाई गई  छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त सभी प्रतिष्ठानों द्वारा करोड़ो रुपये की बिक्री को छुपाया गया है. दोनों व्यवसायी सिर्फ आईटी सी से कर का भुगतान कर रहे है. कैश में भुगतान नगन्य है. राज्य कर आयुक्त मोतिहारी ने पूछने पर बताया कि निरीक्षण के उपरांत जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत सक्षम प्राधिकार द्वारा कर ब्याज एवं पेनाल्टी की राशि दोनों व्यवसायियों पर लगाई जायेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मोतिहारी की दूसरी समाचार भी पढ़ें बता दें, मोतिहारी नगर थाना के क्वार्टर में अवैध रूप से कब्जा कर रहने वालों की अब खैर नही. उनसे बहुत जल्द क्वार्टर खाली कराया जायेगा. इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गुरूवार को नगर इंस्पेक्टर व पुलिस लाइन के मेजर ने नगर थाना परिसर स्थित सभी क्वार्टरों का निरीक्षण किया. उसमें रहने वालों के नाम व पता भी नोट किया,जिसमें ताला लगा हुआ था, वह क्वार्टर किसके नाम पर अलॉट है, वर्तमान में वह कहां पदस्थापित है, इसकी सारी जानकारी ली गयी.  ALSO READ: Budget 2025 में बिहार के लिए ये हैं 5 बड़े ऐलान, एयरपोर्ट से लेकर मखाना बोर्ड तक का हो गया इंतजाम The post Motihari News: दो बड़े बिजनेसमैन के ठिकानों पर GST की छापेमारी, करोड़ों की बिक्री छुपाने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

बिहार

बांका में सीएम नीतीश कुमार के लिए थ्री-लेयर सिक्युरिटी तैयार, शहर में आज वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सुबह 11 बजे बांका पहुंच जायेंगे. रजौन स्मार्ट विलेज के साथ सीएम ओढ़नी व राजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि पर जायेंगे. समाहरणालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे. करीब तीन बजे के बाद सीएम पटना के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. इस दौरान करीब चार घंटे तक सीएम जिला में बने रहेंगे. सीएम की सुरक्षा में विशेष टीम की तैनाती सीएम के इस दौरा के लिए सुरक्षा का चाक-चौबंद बंदोबस्त किया गया है. शनिवार को डीएम अंशुल कुमार, एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने सभी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर अधिकारियों को ठोस दिशा-निर्देश दिये है. सीएम की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा टीम की तैनाती की गयी है. ALSO READ: प्रगति यात्रा: बांका में आज स्मार्ट विलेज का उद्घाटन करेंगे नीतीश कुमार, मेडिकल कॉलेज समेत 175 योजनाओं की देंगे सौगात तीन लेयर में रहेगी सीएम की सुरक्षा सीएम व कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा थ्री लेयर में होगी. इसके लिए दूसरे जिले से भी पुलिस जवान बड़ी संख्या में बांका पहुंच गये हैं. कार्यक्रम स्थल के इतर सड़क मार्ग में सुरक्षा का ठोस बंदोबस्त किया गया है. यहां तक की मुख्य सड़कों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. साथ ही वाहनों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया है. कार्यक्रम स्थल को बैरिकेडिंग कर दिया गया है. सीएम के कार्यक्रम का हुआ पूर्वाभ्यास सीएम प्रगति यात्रा के लिए सीएम सिक्यूरिटी की टीम शनिवार को पूरे दिन बांका में डटी रही. डीएम, एसपी ने सीएम कारकेट के साथ पूर्वाभ्यास किया. डीएम, एसपी व सुरक्षा टीम बारी-बारी से बाबरचक, ओढ़नी डैम, राजपुर व जिला अतिथिगृह पहुंचे. विशेषकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर एक प्वाइंट को चिह्नित करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया. दूसरी ओर समीक्षा बैठक के लिए समाहरणालय सभागार को तैयार किया गया है. साथ ही पूरे समाहरणालय को व्यवस्थित किया गया है. समाहरणालय की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग कर दिया गया है. ऐसी ही सुरक्षा जिला अतिथिगृह की हुई है. बिना पास के इन सभी स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा. शहर स्थित सभी कार्यक्रम स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. बैनर-पोस्टर से पटा बांका सीएम कार्यक्रम को लेकर बांका शहर, कार्यक्रम स्थल व मार्ग बैनर, पोस्टर से पाट दिया गया है. सभी मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी के एनडीए नेताओं ने जगह-जगह सीएम के स्वागत में अपने बैनर-पोस्टर लगाये हैं. मंत्री व विधायक ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा सीएम कार्यक्रम को लेकर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद गिरिधारी यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया विधायक डॉ. निक्की सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. साथ ही कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक वार्ता की. जबकि, मंत्री व अन्य ने विधि-व्यवस्था में तैनात अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया. बांका शहर में वाहन के प्रवेश पर रोक सीएम आगमन को लेकर जहां मुख्य सड़कों का रूट आज के लिए डायवर्ट कर दिया गया है. रविवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विजयनगर चौक से डीएम आवास चौक, आजाद चौक से समुखिया रोड तक व आजाद चौक से बेलहर में वाहनों के प्रवेश पर राेक लगा दिया गया है. इन स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गयी है. The post बांका में सीएम नीतीश कुमार के लिए थ्री-लेयर सिक्युरिटी तैयार, शहर में आज वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक appeared first on Naya Vichar.

बिहार

प्रगति यात्रा: बांका में आज स्मार्ट विलेज का उद्घाटन करेंगे नीतीश कुमार, मेडिकल कॉलेज समेत 175 योजनाओं की देंगे सौगात

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार रविवार को प्रगति यात्रा के तहत बांका जिला आ रहे हैं. मुख्यमंत्री 362 करोड़ की सौगात बांका को देंगे. 175 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बाबरचक स्मार्ट विलेज का उद्घाटन भी सीएम करेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सबसे पहले रजौन स्थित उन्नति ग्राम पहुंचेंगे.सीएम चार घंटे बांका में रूकेंगे. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी तैयारी की गयी है. सीएम सिक्यूरिटी की टीम शनिवार को पूरे दिन बांका में डटी रही. रजौन के उन्नति ग्राम पहुंचें मुख्यमंत्री सीएम प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सबसे पहले रजौन स्थित उन्नति ग्राम पहुंचेंगे. यहां सीएम उन्नति ग्राम के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर इसका शुभारंभ करेंगे. इसके बाद सीएम विद्यालय का निरीक्षण करेंगे. जहां बच्चों के द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा. सीएम कार्यक्रम के लिए तैयार स्मार्ट विलेज जीविका दीदियों से करेंगे संवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को घर की चाबी देंगे विद्यालय निरीक्षण के बाद सीएम जल जीवन हरियाली योजना के तहत बनाये गये सीढ़ीनुमा तालाब पर पहुंचकर वहां पौधरोपण करेंगे. इसके बाद सीएम जीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित हाट परिसर में जीविका दीदी से संवाद करेंगे व जीविका दीदियों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं का अवलोकन करेंगे. साथ ही सीएम प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाभुक गीता देवी, रजिया देवी व गुड्डू ठाकुर को घर की चाबी सौपेंगे. ALSO READ: बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार ट्रक से टकरायी, पति की मौत, पत्नी व बच्ची समेत कई लोग जख्मी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचेंगे सीएम नीतीश इसके बाद सीएम आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचेंगे. जहां उनका स्वागत किया जायेगा. इसके बाद सीएम पेयजलापूर्ति, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड, विभिन्न लाभुकों के आवासन का निरीक्षण करते हुए फुटबॉल मैदान, विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर पहुंचकर इसकी जानकारी लेंगे. ओढ़नी जलाशय में नवनिर्मित रिसोर्ट 175 से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात स्टॉल निरीक्षण के बाद सीएम बास्केटबॉल ग्राउंड पहुंचकर जिले के करीब 175 से अधिक योजनाओं के शिलापट्ट का रिमोट दबाकर उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा सीएम बैडमिंटन कोर्ट, सूर्यघर, सामुदायिक शौचालय आदि का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे ओढ़नी जलाशय के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. बौंसी व चांदन के 11 आदिवासियों को मिलेगा वनों का पट्टा उन्नति ग्राम में अनुसूचित जाति व अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006, नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 अंतर्गत बांका जिले के बौंसी व चांदन प्रखंड के 11 आदिवासी को वन पट्टा के कागजात सौंपेंगे. मेडिकल कॉलेज को लेकर अमरपुर में खुशी का माहौल सीएम प्रगति यात्रा के दौरान अमरपुर प्रखंड के राजपुर गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा 26 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है. इसे लेकर शनिवार को सीएम सिक्युरिटी, डीएम अंशुल कुमार तथा एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा सहित सीएम कारकेड ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया. बताया जा रहा है कि सीएम यहां पहुंचकर मेडिकल कॉलेज की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करेंगे और मेडिकल कॉलेज की घोषणा करते हुए इसका शिलान्यास करेंगे. उधर कार्यक्रम को लेकर पूरे स्थल की बेरिकैडिंग कर दी गयी है. कार्यक्रम स्थल पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है. मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि The post प्रगति यात्रा: बांका में आज स्मार्ट विलेज का उद्घाटन करेंगे नीतीश कुमार, मेडिकल कॉलेज समेत 175 योजनाओं की देंगे सौगात appeared first on Naya Vichar.

बिहार, मौसम

Bihar Weather: पूरे फरवरी महीने कैसा रहेगा बिहार का मौसम? ठंड और तापमान की आयी जानकारी…

Bihar Weather: बिहार का मौसम इन दिनों शुष्क है. रविवार को बिहार के कई जिलों में कोहरे की घनी चादर सुबह से बिछी रही. इन दिनों दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है और धूप खिल रही है. जिससे कनकनी वाली ठंड से अब राहत मिलने लगी है. जबकि अहले सुबह और शाम ढलने के बाद ठंड का असर अभी भी अधिक दिख रहा है. इधर, एकतरफ जहां मौसम विभाग ने रविवार की सुबह घने कोहरे को लेकर कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है तो दूसरी तरफ फरवरी महीने में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी दी है. भागलपुर का तापमान भागलपुर में शनिवार को सुबह का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया. शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गयी. वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा.हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 5 फरवरी तक भागलपुर जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं दिन में कोहरे की चादर बिछी रह सकती है. ALSO READ: बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार ट्रक से टकरायी, पति की मौत, पत्नी व बच्ची समेत कई लोग जख्मी फरवरी में बिहार का मौसम कैसा रहेगा इधर, IMD पटना ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि फरवरी महीने में बिहार में शीतलहर की मार पिछले महीने की तरह नहीं दिखेगी. फरवरी में शीतलहर की घटना सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. फरवरी महीने में बिहार के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना भी जतायी गयी है. pic.twitter.com/a3OKEq5DYv — मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) February 1, 2025 कोहरे का अलर्ट जारी इधर, रविवार की सुबह कोसी-सीमांचल समेत कई क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है.बता दें कि शनिवार को सर्वाधित अधिकतम तापमान औरंगाबाद का 29.7 डिग्री दर्ज किया गया. 7 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/IiLVeUx0Hl — मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) February 1, 2025 The post Bihar Weather: पूरे फरवरी महीने कैसा रहेगा बिहार का मौसम? ठंड और तापमान की आयी जानकारी… appeared first on Naya Vichar.

बिहार, सड़क दुर्घटना

बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार ट्रक से टकरायी, पति की मौत, पत्नी व बच्ची समेत कई लोग जख्मी

बिहार से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी हादसे का शिकार बन गयी. कैमूर में श्रदालुओं से लदी एक कार ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हैं. घटना कुदरा थाना क्षेत्र के टेकरी के पास की बतायी जा रही है. प्रयागराज जा रही कार हादसे का शिकार बनी रविवार अहले सुबह करीब 3 बजे की यह घटना बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग प्रयागराज जा रहे थे. महाकुंभ में स्नान करने के लिए सभी प्रयागराज जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही गाड़ी भीषण हादसे का शिकार बनी. पति की मौत, पत्नी व बच्ची समेत कई जख्मी इस हादसे में गाड़ी के मालिक गौरव कुमार की मौत हो गयी. जो नवादा जिले के पुरानी बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं इस सड़क हादसे में उनकी पत्नी व 3 वर्षीय बेटी समेत कई और लोग जख्मी हुए हैं. आनन-फानन में जख्मी लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. The post बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार ट्रक से टकरायी, पति की मौत, पत्नी व बच्ची समेत कई लोग जख्मी appeared first on Naya Vichar.

बिहार, शिक्षा

Bihar Board 12th Exam: बिहार इंटर परीक्षा के पहले दिन आठ जिलों से 81 परीक्षार्थी निष्कासित, सबसे अधिक शेखपुरा से 34

Bihar Board 12th Exam: बिहार इंटर परीक्षा के पहले दिन शनिवार को आठ जिलों से 81 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. इस दौरान सबसे अधिक 34 परीक्षार्थी शेखपुरा और 25 परीक्षार्थी मधेपुरा से निष्कासित किये गये. इसके अलावा गोपालगंज से आठ, नवादा से सात, सारण से तीन, वैशाली से दो, पटना व मुंगेर से एक-एक परीक्षार्थियों का निष्कासन हुआ है. शेष जिलों से कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया है. समिति ने कहा कदाचार मुक्त परीक्षा की झलक देखने को मिली समिति ने कहा कि पहले दिन कदाचार मुक्त परीक्षा की झलक प्रदेशभर में दिखी राज्यभर के 38 जिलों में 1677 केंद्रों पर परीक्षा ली गयी. केंद्रों पर पुलिस की चुस्ती दिखी. सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से भी नजर रखी जा रही थी. पुलिस की सख्ती के कारण परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई नहीं फटका. समिति द्वारा प्रत्येक जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस प्रकार पूरे राज्य मे 152 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां छात्राएं परीक्षा दे रही हैं. यहां पर प्रतिनियुक्त वीक्षक, पुलिस बल तथा दंडाधिकारी सहित सभी कर्मी व पदाधिकारी भी स्त्रीएं हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर फूल, गुब्बारों, कार्पेट की व्यवस्था के साथ-साथ हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. बायोलॉजी के सभी सवाल रहें इजी पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी व फिलॉसफी (आर्ट्स) तथा दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स (आर्ट्स व कॉमर्स) की परीक्षा हुई. पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कॉपियों पर परीक्षार्थियों के फोटो थे. प्रश्नपत्र 10 सेट में था. आसपास किसी भी परीक्षार्थियों का प्रश्न नंबर से मैच नहीं कर रहा था. इंटरमीडिएट परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इसमें 6,50,466 छात्र तथा छात्र जबकि 6,41,847 छात्राएं होंगी. पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी व फिलॉसफी (आर्ट्स) की परीक्षा हुई, जिसमें सम्मिलित होने के लिए राज्य में 5,04,657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था. वहीं, द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स (आर्ट्स व कॉमर्स) की परीक्षा आयोजित की जायेगी, जिसमें सम्मिलित होने के लिए कुल 75,281 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा था. परीक्षा देकर निकलने वाले स्टूडेंट्स ने प्रश्न को इजी बताया. परीक्षार्थियों ने कहा कि पैटर्न से काफी फायदा मिला. प्रश्नों के ऑप्शन दोगुने होने के कारण परीक्षा काफी आसान रही. Also Read: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज बढ़ेगा तापमान, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज The post Bihar Board 12th Exam: बिहार इंटर परीक्षा के पहले दिन आठ जिलों से 81 परीक्षार्थी निष्कासित, सबसे अधिक शेखपुरा से 34 appeared first on Naya Vichar.

अपराध, बिहार

Bihar Crime: बेगूसराय में सुनसान जगह पर छात्र खेल रहा था ऑनलाइन गेम, दोस्तों ने कर दी गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारो भिठ्ठा के पास एक दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. छात्र की हत्या करने का आरोप उसके दोस्तों पर ही लगा है. छात्र की हत्या करने के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना शनिवार की शाम लगभग चार बजे की है. यह घटना फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद वार्ड 26 बारो भिठ्ठा पर की बतायी जा रही है. मृतक युवक की पहचान नप बरौनी वार्ड 26 निवासी निरंजन यादव का लगभग 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक के घर के पास खेत से सटे एक निर्माणाधीन भवन है, जहां पर बेल गाछ के पास चार दोस्त मोबाइल पर गेम स्पोर्ट्सते देखे गये और अचानक तीखी आवाज से लोग चौंक गये. आवाज की दिशा में जब ग्रामीण पहुंचे तो अचेत अवस्था में मृतक राहुल पड़ा हुआ था, इसकी सूचना लोगों ने परिजन को दी. मृतक के सिर में छेद पाया गया और खून का रिसाव हो रहा था. मृतक के शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी. बावजूद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लाइफ लाइन एवं एलेक्सिया हास्पिटल बेगूसराय ले गये, लेकिन युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो चुकी थी. घटनास्थल पर ही छात्र ने तोड़ चुका था दम एलेक्स निदेशक डॉ धीरज शांडिल्या ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से लगभग 30 मिनट पहले युवक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन मां, दोनों बहन का रो रोकर बुरा हाल था और रोते रोते बेहोश हो रही थी. वहीं घटना की सूचना पर डीएसपी तेघड़ा डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद, थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर सिंह, मृणाल गौरव, अनंत कुमार सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गये और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के मुताबिक घटना में शामिल तीन युवक को तत्काल फुलवड़िया थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. इस संबंध में डीएसपी तेघड़ा डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि घटना की किस कारण घटी इस कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. घटना में शामिल अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. दसवीं का छात्र था मृतक ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक अपने गांव में नहीं रहता था. वह अपनी फुआ के यहां चकिया थाना क्षेत्र के कहा में रहता है. वह तीन चार दिन पहले ही 10वीं की परीक्षा देने आया हुआ था, जो लगभग 12 दिन बाद होना था. शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही मोबाइल पर गेम स्पोर्ट्स रहा था और दोस्तों के ही गोली का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि हंसी मजाक और गेम के चक्कर में युवक की जान चली गयी. मृतक के पिता, बहन और मां का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक को तीन बहन थीं और दो भाई में वह बड़ा था. घटना किस कारण और कैसे घटी यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा. हालांकि ग्रामीणों में गेम स्पोर्ट्सने के दौरान दोस्तों के द्वारा गोली मारे जाने की चर्चाएं है. हालांकि घटना में शामिल तीन युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. Also Read: Bihar Crime: लूट की जांच करने गई ग्रामीण पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, वाहन से घसीटकर एक जवान को किया अधमरा The post Bihar Crime: बेगूसराय में सुनसान जगह पर छात्र स्पोर्ट्स रहा था ऑनलाइन गेम, दोस्तों ने कर दी गोली मारकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम ने किया शानदार प्रदर्शन 

नया विचार समस्तीपुर – दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दानापुर में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान, समस्तीपुर मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ओडीशी नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर समस्तीपुर मंडल के कलाकारों ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर मरेप्र, समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव ने विजेता टीम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मरेप्र ने कहा कि समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और हम उनकी भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समारोह का आयोजन दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया गया था। इस अवसर पर दानापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की उपलब्धि की प्रशंसा की।

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

चतरा में हथियार और कारतूस के साथ टीएसपीसी के 3 उग्रवादी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: चतरा पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी तीनों उग्रवादी तृतीय समिति प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्य हैं. सभी पलामू जिले के रहने वाले हैं. इनके नाम विकास कुमार यादव, गुड्डू यादव और तस्लीम अंसारी हैं. इनमें से एक पाटन थाना क्षेत्र के बरसताइसा गांव का रहने वाला है, तो दूसरा छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव का और तीसरा पाटन थाना क्षेत्र के सिकीमेराल गांव का रहने वाला है. एसपी विकास कुमार पांडेय ने गुरुवार (30 जनवरी 2025) को यह जानकारकी दी. गौतम जी और नगीना के लिए काम करते थे तीनों उग्रवादी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी कमांडर गौतम जी और नगीना उर्फ डॉक्टर के लिए काम करते थे. इनके पास से 2 पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक सिक्सर, 5 कारतूस और दो सुतली बम बरामद हुए हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पलामू जिले के रहने वाले हैं तीनों उग्रवादी एसपी ने बताया कि विकास कुमार यादव पाटन थाना क्षेत्र के बरसताइसा गांव का निवासी है. छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव निवासी गुड्डू यादव और पाटन थाना क्षेत्र के सिकीमेराल गांव निवासी तस्लीम अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें 30 जनवरी को 14.2 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां जानें अगर निर्मला सीतारमण ने मानी झारखंड चैंबर की सलाह, तो हिंदुस्तान में लागू होगा अमेरिका जैसा ये कानून मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए बंगाल के यूसुफ ने किया ये स्पोर्ट्स एमएस धोनी समेत झारखंड में कितने लोग साल में एक करोड़ या उससे अधिक कमाते हैं? The post चतरा में हथियार और कारतूस के साथ टीएसपीसी के 3 उग्रवादी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

बिहार के मधेपुरा में युवती की मौत मामले में इन चार लोगों की हुई गिरफ्तारी, छेड़खानी का वीडियो हुआ था वायरल…

Bihar News: मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदिग्ध मौत पिछले दिनों हो गयी. मौत की गुत्थी उलझी हुई है और पुलिस जांच जारी है. मृतका के रिश्तेदार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कुल चार लोगों को अबतक गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कब्र से शव बाहर निकालने की अनुमति भी अदालत से ले ली है. मौत मामले में अबतक चार गिरफ्तार युवती की मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक के द्वारा छेड़खानी करते हुए देखा जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदेहास्पद मौत हो गयी थी. मौत के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया तो वायरल वीडियो की जांच की गयी. इसके बाद मृतका के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज दिया था. मृतका अपने इस रिश्तेदार के साथ ही परीक्षा देने जा रही थी. ALSO READ: महाकुंभ भगदड़: बिहार से कोई मां तो कोई बेटी को लेकर गयी थी प्रयागराज, आंखों के सामने मिनट भर में टूट गए प्राण इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी… वहीं वायरल वीडियो में दिखायी दे रहे अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी चल रही थी. अप्राथमित अभियुक्त सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सरोपट्टी लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर-14 निवासी गुणेश्वर साह के पुत्र प्रभु साह, मधेपुरा थाना के भान टेखठी वार्ड नंबर छह अशोक मंडल के पुत्र गोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके फेसबुक आइडी से वीडियो वायरल किया गया था. वहीं गम्हरिया थाना क्षेत्र के दाहा वार्ड चार निवासी भरत शर्मा के पुत्र अनिल कुमार शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने साक्ष्य जुटाए इधर, मंगलवार को एएसपी प्रवेंद्र हिंदुस्तानी व जिला मोबाइल फॉरेसिक यूनिट के प्रभारी पवन कुमार प्रजापति मृतका के घर पहुंचे और जांच करके कई साक्ष्य साथ ले गये. इस दौरान फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. बोले थानाध्यक्ष… वायरल वीडियो के मामले थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मृतका के रिस्तेदार को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वायरल वीडियो में दिख रहे तीन युवक को गिरफ्तार किया करके पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. The post बिहार के मधेपुरा में युवती की मौत मामले में इन चार लोगों की हुई गिरफ्तारी, छेड़खानी का वीडियो हुआ था वायरल… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top