Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Falta Election Result : मतगणना शुरू, दोपहर तक परिणाम आने की संभावना

Falta Election Result : पश्चिम बंगाल के चर्चित फालता विधानसभा पुनर्मतदान का परिणाम 24 मई को यानी आज घोषित किया जायेगा. सुबह आठ बजे से डायमंड हार्बर के वुमेन यूनिवर्सिटी में मतगणना जारी है. शुरुआती रुझान कुछ देर में आ जाएगा. पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम के सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद दोपहर या शाम तक अंतिम नतीजा घोषित किया जायेगा. 21 मई को हुए पुनर्मतदान में फालता विधानसभा में करीब 88.13 प्रतिशत वोट पड़े थे. VIDEO | Diamond Harbour, West Bengal: High security has been deployed outside the counting centre for Falta assembly constituency. Re-polling here was held on May 21. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ftQv6NYLuG — Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026 The post Falta Election Result : मतगणना शुरू, दोपहर तक परिणाम आने की संभावना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RR की किस्मत का फैसला आज, मुंबई के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग 

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आज आखिरी डबल हेडर मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. इसमें पहला मैच मुंबई और राजस्थान के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से राजस्थान के लिए मस्ट विन मैच है. वहीं, मुंबई पहले ही इस सीजन के प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है.  मुंबई को लिए सम्मान की लड़ाई राजस्थान के पास प्लेऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है. वह अभी 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है. अगर राजस्थान यह मैच जीतती है, तो 16 अंकों के साथ पंजाब और कोलकाता को पछाड़कर सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन हारने पर वह बाहर हो जाएगी. वहीं, मुंबई की टीम 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 9वें नंबर पर है और पहले ही रेस से बाहर हो चुकी है. दोनों टीमें आमने-सामने मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक कुल 31 मैच हुए हैं. जिसमें पलड़ा लगभग बराबरी का है. 16 मैचों में मुंबई को और 15 में राजस्थान को जीत मिली है. पिच रिपोर्ट वानखेड़े स्टेडियम की छोटी बाउंड्री के कारण यहाँ एक बार फिर बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है. इस सीजन यहाँ हुए 5 में से 4 मैचों में कम से कम एक पारी का स्कोर 200 के पार गया है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलेगी. मौसम कैसा रहेगा इस रोमांचक मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में 70% बारिश होने की आशंका है. दोनों टीमों की संभावित 11 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा. राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा. यह भी पढ़े- प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री The post RR की किस्मत का फैसला आज, मुंबई के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुद को जीसस मानता था व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाला शख्स, अस्पताल में हुई मौत

White House Shooter: अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान 21 वर्षीय नसीर बेस्ट के रूप में हुई है. अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और खुद को मॉडर्न जमाने का जीसस (यीशु मसीह) मानता था. रिपोर्ट में बताया गया कि नसीर अक्सर व्हाइट हाउस के एंट्री पॉइंट्स के आसपास घूमता रहता था. उसकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सीक्रेट सर्विस के अधिकारी पहले भी कई बार उसे चिन्हित कर चुके थे. जानकारी के मुताबिक अदालत की ओर से पहले ही नसीर बेस्ट को व्हाइट हाउस परिसर से दूर रहने का आदेश दिया गया था. इसके बावजूद उसने कथित तौर पर उस आदेश का उल्लंघन किया. हिंदुस्तानीय समयानुसार 24 मई को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे एक चेकपॉइंट के पास देखा. अधिकारियों के अनुसार उसका व्यवहार असामान्य लग रहा था और वह संदिग्ध तरीके से घूम रहा था. कैसे शुरू हुई गोलीबारी? अमेरिकी मीडिया संस्था सीबीएस न्यूज और सीक्रेट सर्विस के बयान के अनुसार, शनिवार रात (अमेरिकी समय) व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना हुई. यूएस सीक्रेट सर्विस ने अपने बयान में कहा कि शनिवार शाम करीब 6.10 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गोली लगी. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक राहगीर भी गोली लगने से घायल इस घटना के दौरान वहां मौजूद एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि उसे आरोपी की गोली लगी या फिर जवाबी कार्रवाई के दौरान चली गोली से वह घायल हुआ. घायल व्यक्ति की हालत को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई. खुद को जीसस मानता था बेस्ट न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के अदालती रिकॉर्ड में, ‘नसीर बेस्ट ने दावा किया कि वह यीशु मसीह है और वह गिरफ्तार होना चाहता है.’ यह बीते एक महीने के बाद दूसरी घटना है, जब ट्रंप के आसपास गोलीबारी हुई है. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में एक अकेले व्यक्ति ने गोलीबारी की थी, जहां ट्रंप भी मौजूद थे. इससे पहले, जुलाई 2024 में एक चुनावी रैली में ट्रंप के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, उस समय गोली उनके कान के पास से गुजरी थी और मामूली चोट आई थी. Gunman who believed he was Jesus Christ opened fire on White House checkpoint, neutralized by Secret Service https://t.co/89znA0VR1V pic.twitter.com/i3ZUljNyih — New York Post (@nypost) May 24, 2026 ट्रंप घटना के दौरान काम में व्यस्त थे सीक्रेट सर्विस ने कहा कि इस ताजा घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे, लेकिन इस घटना से राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था या किसी आधिकारिक गतिविधि पर कोई असर नहीं पड़ा. एजेंसी के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और आगे और जानकारी साझा की जाएगी. ये भी पढ़ें:- ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’ ये भी पढ़ें:- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा के जनाजे में ‘धुरंधर’ का खौफ, AK-47 की फौज के साथ पहुंचे कई आतंकी The post खुद को जीसस मानता था व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाला शख्स, अस्पताल में हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुस्लिम नेताओं से राहुल गांधी की अपील, अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाएं

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अगर किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है, तो उसकी आवाज सिर्फ ‘अल्पसंख्यक’ के तौर पर नहीं, बल्कि ‘मुस्लिम’ पहचान के साथ उठाई जानी चाहिए. उन्होंने नेताओं से समुदाय की नेतृत्वक भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करने की अपील की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और मुस्लिम समाज से जुड़ाव बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. STORY | Rahul Gandhi urges party’s Muslim leaders to raise issues concerning their community Congress leader Rahul Gandhi on Saturday urged Muslim leaders of the party to vociferously raise issues concerning their community and to work towards enhancing their representation.… pic.twitter.com/xh4GgrfGsl — Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026 राहुल गांधी ने पार्टी के मुस्लिम नेताओं से कहा कि वे अपने समुदाय के मुद्दों को खुलकर उठाएं और उनका नेतृत्वक प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलित, ओबीसी, मुस्लिम या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है, तो उस मुद्दे को संबंधित समुदाय की पहचान के साथ मजबूती से उठाया जाना चाहिए. आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में @INCMinority विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई। इस दौरान नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp, @INCMinority विभाग के चेयरमैन श्री @ShayarImran… pic.twitter.com/h7srz4WIie — Congress (@INCIndia) May 23, 2026 कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, और लिखा कि कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल , अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. The post मुस्लिम नेताओं से राहुल गांधी की अपील, अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, क्या युद्ध होगा समाप्त, होर्मुज स्ट्रेट पर भी बनी बात?

Donald Trump US Iran Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि यूएस और ईरान के बीच एक बड़े समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. ट्रंप के मुताबिक यह डील ईरान युद्ध को समाप्त करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश का हिस्सा है. ट्रंप ने इशारा किया कि इसके तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर भी सहमति बन सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच यह समझौता ‘करीब-करीब तय’ हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अलग से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो ‘काफी सकारात्मक’ रही. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर लिखा कि समझौते का बड़ा हिस्सा तय हो चुका है और अब सिर्फ आखिरी बिंदुओं पर चर्चा जारी है. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से कई बड़े नेताओं के साथ बातचीत की. इनमें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर, तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगान, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला-II और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा शामिल हैं.  होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या कहा गया? ट्रंप के अनुसार इन चर्चाओं का मुख्य मुद्दा ईरान और ‘शांति से जुड़ा व्यापक समझौता’ था. दुनिया के सबसे अहम तेल शिपिंग मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट लंबे समय से खाड़ी क्षेत्र में तनाव का केंद्र बना हुआ है. ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के बाद इस मार्ग को फिर से सामान्य तरीके से खोला जा सकता है. 🚨 “An Agreement has been largely negotiated, subject to finalization between the United States of America, the Islamic Republic of Iran, and the various other Countries, as listed…” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/Z49bOkkUoh — The White House (@WhiteHouse) May 23, 2026 ईरान बोला- ट्रंप के दावे हकीकत से काफी दूर हालांकि, ईरानी मीडिया ने ट्रंप के इस दावे पर सवाल उठाए हैं. ईरान की समाचार एजेंसी फारस न्यूज एजेंसी ने कहा कि ट्रंप की बातें ‘जमीनी हकीकत से काफी दूर’ हैं और बातचीत की वास्तविक शर्तों को नहीं दिखातीं. रिपोर्ट में कहा गया कि अगर समझौता होता भी है, तब भी होर्मुज स्ट्रेट का नियंत्रण पूरी तरह ईरान के पास रहेगा. शिपिंग रूट, जहाजों के गुजरने का समय, परमिट और संचालन से जुड़े फैसले ईरान ही करेगा. ईरानी रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान युद्ध से पहले जैसी शिपिंग गतिविधियों को बहाल करने पर राजी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि हर देश को बिना किसी नियंत्रण के रास्ता मिल जाएगा. पाकिस्तान के अनुसार; तीन चरणों में लागू हो सकता है समझौता ईरान ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए एक ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ तैयार करने पर काम चल रहा है. तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत में पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर भी शामिल रहे. पाकिस्तानी सेना ने इन चर्चाओं को ‘उत्साहजनक’ बताया. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौता ‘युद्ध खत्म करने के लिहाज से काफी व्यापक’ है. रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते का ढांचा तीन चरणों में लागू हो सकता है. पहले चरण में संघर्ष खत्म होगा, दूसरे में हॉरमुज संकट को सुलझाया जाएगा और तीसरे चरण में 30 दिनों की व्यापक बातचीत शुरू होगी. जरूरत पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है. ये भी पढ़ें:- ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’ ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप ट्रंप की चेतावनी भी आई सामने इससे पहले ट्रंप ने एक्सियोस से बातचीत में कहा था कि वह रविवार को तय करेंगे कि ईरान पर हमले फिर से शुरू किए जाएं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘या तो अच्छा समझौता होगा, या फिर मैं ईरान को पूरी तरह तबाह कर दूंगा.’ इससे पहले भी ट्रंप ईरान को चेतावनी देते हुए कह चुके हैं कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ‘पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है.’ उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान के लिए ‘समय तेजी से निकल रहा है.’ अमेरिका की शर्तें क्या हैं? और ईरान क्यों नहीं मान रहा? अमेरिका का कहना है कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए और ईरान को अपने समृद्ध यूरेनियम का नियंत्रण छोड़ना होगा. हालांकि, ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ नागरिक उपयोग के लिए है और वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा. तेहरान ने अमेरिका से अपने बंदरगाहों पर लगी रोक हटाने, तेल निर्यात पर प्रतिबंध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट पर निगरानी अधिकार बनाए रखने की मांग की है. The post ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, क्या युद्ध होगा समाप्त, होर्मुज स्ट्रेट पर भी बनी बात? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेविड धवन की फिल्मों के दीवाने थे जिमी शेरगिल, 35 साल बाद सच हुआ सालों पुराना सपना

Jimmy Shergill: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जिमी शेरगिल इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर मशहूर कॉमेडी किंग डेविड धवन हैं. हाल ही में जिमी शेरगिल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह सालों से डेविड धवन के साथ काम करना चाहते थे और अब जाकर उनका यह सपना सच हो पाया है. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. 35-36 साल पुराना सपना आखिरकार हुआ सच ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जिमी शेरगिल काफी खुश नजर आए. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “‘मैं 1992 में बॉम्बे आया था और मेरे सपने थे कि मैं एक अच्छा और सीरियस एक्टर बनूं. लेकिन उस वक्त भी हर महीने-दूसरे महीने डेविड जी की एक फिल्म आती थी और वो ब्लॉकबस्टर होती थी. हमेशा दिमाग में चलता रहता था कि यार, कभी डेविड जी के साथ काम करने का मौका मिल जाए, तो फिर क्या बात हो जाए. और जब आप किसी चीज की दिल से इच्छा करते हैं, तो वो सच भी हो जाती है.आज 35-36 साल बाद मैं डेविड जी के साथ फिल्म कर रहा हूं और ये अनुभव कमाल का रहा. शनिवार को रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर इस फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कल शनिवार को फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर जिमी शेरगिल भी मौजूद थे. फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी, रोमांस और ढेर सारी गलतफहमियों का तड़का देखने को मिल रहा है. ट्रेलर के मजेदार डायलॉग्स और सीन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं. यह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर पैकेज है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है. शूटिंग के दौरान जिमी को आया बड़ा मजा जिमी शेरगिल ने डेविड धवन के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद कमाल का बताया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें फिल्म की शूटिंग में इतना मजा आया कि उन्होंने डेविड जी से एक खास गुजारिश भी कर डाली. जिमी ने डेविड धवन से कहा कि जब तक इस फिल्म का एडिट और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है, तब तक आप मेरे साथ अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दीजिए. कब रिलीज होगी फिल्म ? आपको बता दें कि जिमी शेरगिल ने साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. अब वह डेविड धवन की इस बड़ी फिल्म में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की जोड़ी की यह चौथी फिल्म है. इससे पहले भी यह बाप-बेटे की जोड़ी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है. यह फिल्म आने वाली 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह भी पढ़ें: बेटे वरुण धवन का जिक्र करते ही रो पड़े डेविड धवन, VIDEO वायरल The post डेविड धवन की फिल्मों के दीवाने थे जिमी शेरगिल, 35 साल बाद सच हुआ सालों पुराना सपना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका

WhatsApp पर आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी लोगों से चैट कर सकते हैं. अब नंबर की जगह एक यूनिक यूजरनेम होगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे Telegram या Instagram में होता है. मतलब अगर कोई आपको मैसेज करेगा, तो उसे आपका नंबर नहीं दिखेगा, बल्कि सिर्फ आपका यूजरनेम दिखाई देगा. अच्छी बात ये है कि ये फीचर ऑप्शनल होगा. यानी अगर आप चाहें तो पहले की तरह सिर्फ नंबर से ही WhatsApp यूज करते रह सकते हैं. हर अकाउंट के लिए एक यूजरनेम होगा, जिसे आप बाद में बदल भी सकेंगे और उससे आपके पुराने चैट्स या अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आपका मोबाइल नंबर वैसे तो अकाउंट से जुड़ा रहेगा (लॉगिन और रिकवरी के लिए), लेकिन दूसरों को दिखाई नहीं देगा जब वे आपको यूजरनेम से मैसेज करेंगे. WhatsApp में यूजरनेम कैसे सेट करें? सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें. फिर Settings में जाएं. Android में ऊपर दाईं तरफ जो तीन डॉट होते हैं, उस पर टैप करके Settings खोलें. iPhone में नीचे दिए गए Settings टैब पर जाना होगा. इसके बाद ऊपर अपने प्रोफाइल नाम पर टैप करें, जिससे अकाउंट की डिटेल्स खुल जाएंगी. अब आपको वहां Username का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें. फिर जो यूजरनेम रखना है, उसे टाइप करें. ध्यान रहे, यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच होना चाहिए, उसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है, और आप इसमें letters, numbers, dot (.) और underscore (_) ही यूज कर सकते हैं. ये ‘www’ से शुरू नहीं होना चाहिए, ना ही dot से शुरू या खत्म हो सकता है, और लगातार दो dot भी नहीं आ सकते. साथ ही .com, .org या .in जैसे एंडिंग्स भी यूजरनेम में नहीं होनी चाहिए. जब आप सही यूजरनेम डालेंगे, तो WhatsApp खुद चेक करेगा कि वो मौजूद है या नहीं. अगर यूजरनेम मिल गया, तो बस Save या Done पर टैप कर दें. इसके बाद आप अपना WhatsApp नंबर की जगह अपना यूजरनेम दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं. पर्सनल नंबर शेयर करने की झंझट होगी खत्म अगर आप अक्सर ऐसे लोगों से चैट करते हैं जिन्हें आप निजी तौर पर नहीं जानते तो ये फीचर आपके काफी काम आ सकता है. अब आपको अपना पर्सनल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर करके काम चला सकते हैं. WhatsApp धीरे-धीरे अपने कुछ Android और iOS यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर रोलआउट कर रहा है. जैसे ही ये फीचर आपको मिल जाता है, आप खुद तय कर पाएंगे कि लोग आपको फोन नंबर से ढूंढें, यूजरनेम से, या फिर दोनों तरीकों से. यह भी पढ़ें: चुपचाप देखना चाहते हैं किसी का भी WhatsApp स्टेटस? ये 3 तरीके आएंगे आपके काम The post WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026: प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

IPL 2026 के प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा बदलाव किया है. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के बाए हाथ के स्पिनर इमानजोत चहल को टीम में शामिल किया है. इमानजोत को विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, रवि को 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें बाकी बचे मैचों से बाहर होना पड़ा. आईपीएल ने बयान जारी करते हुए क्या कहा? आईपीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा, “राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह इमानजोत चहल को टीम में शामिल किया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.” पटियाला के 21 वर्षीय ऑलराउंडर इमानजोत ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन है. बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने तीन मैचों में 11 विकेट लिए हैं. वह 30 लाख रुपये में आरआर में शामिल होंगे. मुंबई इंडियंस से होगा लीग राउंड का आखिरी मुकाबला आरआर रविवार दोपहर को वानखेड़े स्टेडियम में अपने लीग चरण के आखिरी मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. इस मैच में प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बहुत कम बची हैं. अगर वे यह मैच जीत जाते हैं, तो अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. राजस्थान को हर हाल में चाहिए जीत पंजाब किंग्स की जीत के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है. टीम को टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में राजस्थान की नजरें अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत हासिल कर टीम टॉप-4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह The post IPL 2026: प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर में 24 से 25 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 29 मई को जबकि उत्तराखंड में 24 और 25 मई के बीच, कई स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  24 मई को कई स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने रविवार (24 मई) से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीट वेव व कहीं-कहीं सीवियर हीट वेव का अनुमान है. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 24 से 26 मई 2026 के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. इस अवधि में भीषण गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20–30 किमी प्रति घंटे तक रहेगी और कभी-कभी झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुल मिलाकर दिल्ली में गर्म और शुष्क मौसम के साथ लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. Delhi weather ओडिशा में 28 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान आईएमडी ने ओडिशा में 28 मई तक लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान जताया. 23 मई को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में पांच स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद संबलपुर, हीराकुड, टिटलागढ़ और बौध में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा. झारसुगुड़ा, संबलपुर और बोलांगीर जिलों के कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है जबकि बोलांगीर जिले के कुछ स्थानों पर रात में भी गर्मी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने रविवार यानी 24 मई को इन जिलों के लिए लू की स्थिति को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहें) जारी किया है. यह भी पढ़ें : तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट झारखंड में लू की चेतावनी झारखंड के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने सोमवार से लू की चेतावनी जारी की और 24 मई से अगले छह दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया. 24 मई को उत्तर-पूर्वी और कुछ मध्य जिलों, विशेषकर धनबाद में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था. 25 मई के लिए उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा के लिए लू की चेतावनी जारी की. विभाग ने बताया कि 24 से 29 मई तक राज्य भर में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया. उत्तर पूर्व और उससे सटे मध्य भागों के 13 जिलों में 24 और 25 मई को बारिश होने का अनुमान है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप

व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक चेकपॉइंट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, संदिग्ध बैग से हथियार निकालकर सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने लगा. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. The FBI Washington Field Office has responded to reports of shots fired near the White House in support of our U.S. Secret Service partners. pic.twitter.com/Q7uPJEEWQd — FBI Washington Field (@FBIWFO) May 23, 2026 सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के वक्त परिसर में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे. We are in lockdown at the White House after at least 20 continuous shots were fired in the area. We were just preparing to record the @CBSEveningNews when shots rang out and we ducked to the ground. Secret Service directed us to move into the White House shortly after. — Emma Nicholson (@emmacnicholson) May 23, 2026 राहगीर गोली लगने से घायल फायरिंग के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि अधिकारियों को अभी यह साफ नहीं है कि उसे हमलावर की गोली लगी या सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में चोट आई. घायल की हालत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि इस घटना में उसका कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ. The post डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top