ZEE5 से हटी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, एक्टर बोले- अंधेरे को चुनौती देता हूं… जानें क्या है पूरा मामला
Diljit Dosanjh On Satluj Removed From ZEE5: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई थी. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को रिलीज के तीन दिन बाद ही हिंदुस्तान में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. Diljit Dosanjh Reacts As Satluj Removed From Zee5: जी5 से सतलुज के हटाए जाने पर दिलजीत दोसाझ का रिएक्शन ‘सतलुज’ के जी5 से हटने के बाद दिलजीत दोसांझ ने फर्स्ट रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन शेयर किया. जिसमें लिखा, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं.” वहीं कैप्शन पंजाबी में देते हुए लिखा, “#मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं… शहीद जसवंत सिंह खालरा जी… #पंजाब95. सतलुज वही है, जो खालरा साहब के साथ हुआ.” View this post on Instagram A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) ZEE5 Shares Statement For Film Satluj: सतलुज को ओटीटी से हटाने पर जी5 ने जारी किया स्टेटमेंट जी5 ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सतलुज’ को मिले प्यार और सपोर्ट के लिए दर्शकों का आभार जताया. प्लेटफॉर्म ने लिखा, “सतलुज को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स हमारे लिए बेहद खास है. इस फिल्म को देखने, सपोर्ट करने और जी5 का हिस्सा बनने वाले हर दर्शक का हम तहेदिल से धन्यवाद करते हैं. हम हमेशा सतलुज और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमारा मानना है कि दमदार कहानियां सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं, गहरा असर छोड़ती हैं.” प्लेटफॉर्म ने आगे बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले आदेश तक ‘सतलुज’ हिंदुस्तान में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी. View this post on Instagram A post shared by Zee 5 (@zee5) Why Satluj Removed From ZEE5: क्यों सतलुज को ओटीटी से हटाया गया जी5 के मुताबिक कानूनी और सेंसरशिप से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सतलुज को फिलहाल ओटीटी से हटाया गया है. प्लेटफॉर्म ने यह भी साफ किया कि बिना किसी कट के फिल्म को दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है. अपने पोस्ट के कैप्शन में ZEE5 ने लिखा, “सतलुज भले ही फिलहाल रुक गई हो, लेकिन इसने जो चर्चा शुरू की है, वो अब भी जारी है. आपके जबरदस्त प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. उम्मीद है कि हम इसे बहुत जल्द फिर से आपके बीच लेकर आएंगे.” View this post on Instagram A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) About The Film Satluj: सतलुज के बारे में पहले ‘Punjab ’95’ के नाम से चर्चाओं में रही ‘सतलुज’ सिर्फ ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी से प्रेरित एक कहानी है. 2022 तक सेंसरशिप से जुड़े विवादों में फंसी रहने के बाद आखिरकार 3 जुलाई 2026 को फिल्म ने OTT पर दस्तक दी थी. इसमें अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्याण भी हैं. यह भी पढ़ें- ‘जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ’, कॉन्सर्ट में विरोध करने वालों पर भड़के दिलजीत दोसांझ यह भी पढ़ें- पंजाब नेतृत्व में एंट्री पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एंटरटेनर ही ठीक हूं The post ZEE5 से हटी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, एक्टर बोले- अंधेरे को चुनौती देता हूं… जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.


