Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाल्मीकिनगर को मिले सुपरफास्ट ट्रेन और ROB, विधायक ने रेल मंत्री से की मांग

Bihar News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन होते हुए बेतिया जाने के क्रम में विशेष सैलून से बगहा पहुंचे. जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. इस दौरान विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ ​​रिंकू सिंह समेत कई लोगों ने रेल मंत्री को जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई ज्ञापन सौंपे. वाल्मीकि नगर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की मांग वाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ ​​रिंकू सिंह ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की. उन्होंने कहा कि बिहार के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले इस पर्यटन स्थल पर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से उन्हें परेशानी होती है. ROB की मांग विधायक ने बगहा चीनी मिल रेलवे ढाला संख्या 59 व रामपुर रेलवे ढाला पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) निर्माण की मांग की. उन्होंने कहा कि ट्रेनों के परिचालन के दौरान घंटों जाम से वाहन चालक और पैदल यात्री परेशान होते हैं. Also Read : PM मोदी बिहार के 5 जिलों के किसानों को करेंगे सम्मानित, कृषि क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सौगात स्थायी आवासीय भूमि की मांग नगर परिषद प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता ने कैलाश नगर कॉलोनी के सैकड़ों लोगों के लिए स्थायी आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई. यह कॉलोनी पिछले 50 वर्षों से रेलवे की जमीन पर बसी है. जेडीयू एमएलसी भीष्म साहनी ने बगहा से पटना के लिए पूर्व की भांति ट्रेन के परिचालन की मांग की. Also Read : Bihar Politics: कांग्रेस को इग्नोर करके कोई गठबंधन नहीं चला सकता, चुनाव से पहले INC नेता ने राजद को दिया सख्त संदेश बगहा स्टेशन के लिए ‘अमृत हिंदुस्तान योजना’ की अपील रेलवे यूनियन ने बगहा रेलवे स्टेशन को ‘अमृत हिंदुस्तान योजना’ में शामिल करने की मांग की. जनता को उम्मीद है कि रेल मंत्री इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे. इनपुट- चंद्रप्रकाश आर्य बगहा से The post वाल्मीकिनगर को मिले सुपरफास्ट ट्रेन और ROB, विधायक ने रेल मंत्री से की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nupur Sharma: दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद ट्रेंड हो रहीं नूपुर शर्मा, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

Nupur Sharma: दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद धमाकेदार वापसी के बाद, मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा होने लगी है. इस पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं. इस बीच एक और नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है, जिसे मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है. उस चेहरे का नाम नूपुर शर्मा है. दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं, जो लगातार दूसरे दिन भी सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं. विशेष समुदाय पर टिप्प्णी के बाद सक्रिय नेतृत्व से दूर हैं नूपुर शर्मा बीजेपी नेता नूपुर शर्मा पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय नेतृत्व से दूर हैं. विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी के बाद बीजपी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर रास्ता दिखा दिया था. तब से नूपुर शर्मा सक्रिय नेतृत्व से काफी दूर हैं, हालांकि उनके नाम की चर्चा बीच-बीच में होती रहती है. यह भी पढ़ें: Delhi New Cabinet Formation: बीजेपी इन बड़े चेहरों को दे सकती है मंत्रिमंडल में जगह! देखें लिस्ट सोशल मीडिया में यूजर्स की क्या है मांग? सोशल मीडिया में यूजर्स नूपुर शर्मा को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं. कुछ यूजर तो ट्वीट पर पोल भी करने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, “लगे हाथ दिल्ली की सीएम नूपुर शर्मा जी को बना दो”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि नूपुर शर्मा वापस आएंगी और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी..?” दिल्ली रिजल्ट के बाद नूपुर शर्मा ने किया था धमाकेदार ट्वीट दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत और आम आदमी पार्टी की हार के बाद नूपुर शर्मा ने विस्फोटक ट्वीट किया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, और कुछ लोगों को हर समय मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते.” “You can fool all of the people some of the time, and some of the people all of the time, but you cannot fool all of the people all of the time.”#DelhiElectionResults pic.twitter.com/D52pGSlWIx — Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) February 8, 2025 The post Nupur Sharma: दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद ट्रेंड हो रहीं नूपुर शर्मा, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ring Road: 1700 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा फोरलेन रिंग रोड, पटना जाना हो जायेगा बेहद आसान

Ring Road in Muzaffarpur: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर जिले को कई सौगातें दी. इसमें सबसे प्रमुख और वर्षों से प्रस्तावित मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग मधौल से बखरी तक 17.5 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण शामिल है. अब इस फोरलेन रिंग रोड पर मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि इसके निर्माण पर करीब 1700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. विभाग की ओर से इसका खाका तैयार किया जाएगा. जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से भी इसकी स्वीकृति मिल चुकी है. बहुत जल्द इस फोरलेन रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा. डीएम ने कहा कि यह फोरलेन रिंग रोड मधौल होते हुए दिघरा तिरहुत नहर को पार करते हुए बखरी में जाकर NH-27 दरभंगा वाले फोरलेन में मिल जाएगी. इस रूट में तिरहुत नहर पड़ रहा है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस काम में नहर प्रभावित ना हो, इसे देखते हुए इसके ऊपर से सड़क का निर्माण किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर एलिवेटेड रोड भी बनाया जाएगा. कई जिलों के लोगों को पटना जाना हो जायेगा आसान डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस मुजफ्फरपुर फोरलेन रिंग रोड के बनने से पटना-हाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को दरभंगा अथवा सीतामढ़ी या मझौली-चोरौत फोरलेन पर जाने के लिए शहर आने की जरूरत नहीं होगी. उस ओर से आने वाले वाहन भी बिना शहर आए पटना-हाजीपुर की ओर जा सकेंगे. इससे जिले के टाउन में ट्रैफिक पर लोड कम हो जाएगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें मधौल से रामदयालु तक बनेगी फोरलेन सड़क डीएम सुब्रत कुमार सेन ने आगे बताया कि एनएचएआई के द्वारा हाजीपुर–मुजफ्फरपुर रूट में मधौल तक काम पूरा किया जा चुका है. यहां तक सड़क फोरलेन है, लेकिन इसके बाद रामदयालु तक टू लेन है, जो जाम का कारण बन रही है. इस रूट में रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पास पर्याप्त भूमि है. जिलाधिकारी के मुताबिक इसे भी फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिल गई है. इसके अलावा चांदनी चौक से रामदयालु तक पुल समेत छह लेन की सड़क बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें:  पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, 1 अप्रैल से JP गंगा पथ पर दीघा से दौड़ेगी गाडियां The post Ring Road: 1700 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा फोरलेन रिंग रोड, पटना जाना हो जायेगा बेहद आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनोज तिवारी के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में किसने मारी बाजी? देखें सभी 10 सीट का नतीजा

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को हराते हुए 27 साल के लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, और इस जीत का असर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में भी साफ देखा गया. नॉर्थ-ईस्ट बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है, इसके अंदर दिल्ली की कुल 10 विधानसभा सीटें आती हैं. इस बार के चुनाव में यहां मुकाबला बराबरी का रहा, जहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने पांच-पांच सीटों पर जीत हासिल की. आइए जानते हैं इन विधानसभा क्षेत्रों में किस पार्टी ने कितने वोटों से जीत हासिल की. करावल नगर सीट करावल नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को हराया. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के पीके मिश्रा रहे. मुस्तफाबाद सीट मुस्तफाबाद सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने 17,578 वोटों से आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को हराया. यहां तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन रहे. घोंडा सीट घोंडा विधानसभा सीट पर बीजेपी के अजय महावर ने आम आदमी पार्टी के गौरव शर्मा को 26,058 वोटों से शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर भीषम शर्मा रहे, जिन्हें कुल 4,883 वोट मिले. सीमापुरी सीट सीमापुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के वीर सिंह ने बीजेपी की कुमारी रिंकु को 10,368 वोटों से हराया. इस सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश लिलोथिया रहे. सीलमपुर सीट सीलमपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबेर अहमद ने बीजेपी के अनिल शर्मा को 42,477 वोटों से मात दी. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अब्दुल रहमान रहे. रोहतास नगर सीट रोहतास नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के जीतेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को 27,902 वोटों से हराया। यहां तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार रहे. गोकुलपुर सीट गोकुलपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार ने 8,207 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के प्रवीण निमेष को हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के ईश्वर सिंह रहे। बुराड़ी सीट बुराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने जेडीयू के शेलेंद्र कुमार को 19,461 वोटों से शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मंगेश त्यागी रहे. बाबरपुर सीट बाबरपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बीजेपी के अनिल कुमार को 18,994 वोटों से हराया. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान रहे. तिमारपुर सीट तिमारपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सूर्य प्रकाश खत्री ने आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को 1,168 वोटों से हराया. यहां से कांग्रेस के लोकेंद्र कल्याण सिंह तीसरे नंबर पर रहे The post मनोज तिवारी के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में किसने मारी बाजी? देखें सभी 10 सीट का नतीजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: कांग्रेस को इग्नोर करके कोई गठबंधन नहीं चला सकता, चुनाव से पहले INC नेता ने राजद को दिया सख्त संदेश

Bihar Politics: दिल्ली चुनाव के बाद अब बिहार की नेतृत्व पर सबकी निगाह है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बीजेपी के हाथों करारी हार मिली है. पार्टी 62 से 22 सीट पर आ गई है. इस चुनाव में 14 सीटों पर आप पार्टी को हराने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव में जैसे दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा वैसे ही अगर विधानसभा चुनाव में साथ आये होते तो परिणाम कुछ अलग हो सकता था. लेकिन लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद आप पार्टी ने साफ़ कर दिया था कि हम दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे. अब इस पर बिहार कांग्रेस के नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि कोई भी पार्टी हमें इग्नोर करके आगे नहीं बढ़ सकती. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह बयान राजद के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है. कांग्रेस बिहार में कर रही 70 सीटों की मांग बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पहले ही कह दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. किसी भी हाल से इससे कम सीटों पर समझौता नहीं होगा. उनके अलावा कांग्रेस प्रभारी ने कहा था कि बिहार में कांग्रेस अगर चुनाव जीतती है तो दो डिप्टी सीएम बनाएगी, जिसमें एक सवर्ण और एक मुस्लिम से होगा. उनके बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा था, “अभी कोई आधिकारिक चर्चा इसपर हुई ही नहीं है. कौन क्या बोलता है उससे क्या मतलब है. आप लोग तो किसी को भी नेता बना देते हैं. बिहार की नेतृत्व में जिसको ना हम पहचानते हैं ना कोई और जानता है. आप उसकी बात ला कर सवाल पूछ रहे हैं. जो खुद तय नहीं कर सकता है. कांग्रेस में फैसले लेने वाला कौन है? जो फैसले लेने वाला है उसकी बात होनी चाहिए.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें लोकसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक दिल्ली की तरह कांग्रेस ने बिहार में भी लोकसभा चुनाव में राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा.लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी. इसमें राजद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. पार्टी ने 40 में से 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारा लेकिन 4 ही जीत पाए. यानी लगभग हर 6 सीट में से 1 पर जीत मिली. वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटों पर किस्मत आजमाया और 3 सीट पर जीत मिली. यानी हर 3 में से 1 में जीत मिली. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बेहतर रहा. इसलिए पार्टी 2020 की तरह फिर 70 सीट मांग रही है. यह राजद के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है. अब प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि क्षेत्रीय दलों को समझना पड़ेगा कि कांग्रेस पार्टी को इग्नोर करके कोई गठबंधन नहीं चल सकता है, जो अपने को सेकुलर पार्टी कहते हैं उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में एक साथ आना होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजद बिहार में कांग्रेस को कितनी सीट देती है. इसे भी पढ़ें:  ‘यह बिहार विधानसभा के परिणाम का सिग्नल है’, जदयू MP बोले- बहुत बड़े अंतर से जीतने वाला है एनडीए The post Bihar Politics: कांग्रेस को इग्नोर करके कोई गठबंधन नहीं चला सकता, चुनाव से पहले INC नेता ने राजद को दिया सख्त संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Milkipur Election Result: ‘चुनाव नहीं लूट’, मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, देखें Video

Milkipur Election Result: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार से दुखी अखिलेश यादव ने इसे चुनाव नहीं लूट बता दिया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- “मिल्कीपुर उपचुनाव, चुनाव नहीं बल्कि लूट थी. लोगों ने इसे देखा है. पीडीए यह देख रहा है. जो लोग कह रहे हैं कि हमने अयोध्या की सीट (लोकसभा में) हारने का बदला ले लिया है, मैं उनसे कहना चाहता हूं – आप अयोध्या से बदला नहीं ले सकते.” मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट पर एक नजर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को शानदार जीत मिली. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61710 वोट के अंतर से हरा दिया. चंद्रभानु को कुल 146397 वोट मिले. जबकि सपा उम्मीदवार अजीत को 84687 वोट मिले. हार बहुत कुछ सिखाती है: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि दिल्ली चुनाव में AAP जीते, लेकिन भाजपा जीत गई. लोकतंत्र में हमें जनता के जनादेश को स्वीकार करना होगा. हार बहुत कुछ सिखाती है और आने वाले दिनों में हिंदुस्तान गठबंधन और मजबूत होगा. यह भी पढ़ें: Milkipur By Election Result : एक क्राइम ने बदल दिया सीन! आखिर अखिलेश यादव और डिंपल पर कैसे भारी पड़े योगी अखिलेश यादव ने महाकुंभ आने वालों के लिए टोल फ्री करने की मांग की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर एक बार फिर से टिप्पणी कर दी है. उन्हिोंने कहा, “मैंने कई बार कहा है कि यह प्रशासन अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों को टैक्स-फ्री करती है. अगर वे ऐसा कर सकते हैं – महाकुंभ में, देश भर से लोग आ रहे हैं और लंबी दूरी तय कर रहे हैं – तो उन्हें महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए टोल में छूट देनी चाहिए.” The post Milkipur Election Result: ‘चुनाव नहीं लूट’, मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेतियाराज की थीम पर बनेगा बेतिया रेलवे स्टेशन, करोड़ों खर्च कर मिलेगा एयरपोर्ट जैसा लुक

Bihar News: बिहार का बेतिया रेलवे स्टेशन अब बिल्कुल नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा. इसे बेतिया राज की ऐतिहासिक थीम पर तैयार किया जाएगा. नए रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा और सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार आगमन से पहले सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया. संजय जायसवाल ने रेल मंत्री को दिया धन्यवाद संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैं रेल मंत्री का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने बजट में इस बेतिया रेलवे स्टेशन के लिए 54 करोड़ रुपये की अलग से राशि जारी की है. वर्तमान रेलवे स्टेशन को तोड़कर नया दो मंजिला रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जो मूल रूप से बेतिया राज की थीम पर होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह बिहार का पहला दौरा है, मुझे पूरा विश्वास है कि उनका दौरा चंपारण के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा.” “मैं रेल मंत्री का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने बजट में इस बेतिया रेलवे स्टेशन के लिए 54 करोड़ रुपये की अलग से राशि जारी की है। वर्तमान रेलवे स्टेशन को तोड़कर नया दो मंजिला रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जो मूल रूप से बेतिया राज की थीम पर होगा… 2/2 pic.twitter.com/qIRXAn5DFR — Dr. Sanjay Jaiswal (Modi Ka Parivar) (@sanjayjaiswalMP) February 9, 2025 क्या होंगे बदलाव? पुराने स्टेशन भवन को पूरी तरह तोड़कर नया अत्याधुनिक भवन बनाया जाएगा. एयरपोर्ट जैसे लुक और सुविधाओं के लिए नक्शा और डिजाइन जल्द ही तैयार हो जाएगा. Also Read : Muzaffarpur News: जरूरी समाचार! मेहंदी हसन चौक से किला चौक तक 14 दिन बंद रहेगा रोड, इस रूट का करें प्रयोग ROB का उद्घाटन करेंगे रेल मंत्री बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बिहार दौरे पर हैं. यहां उन्होंने बेतिया और कुमारबाग स्टेशन के बीच नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन किया. इस पुल के निर्माण 103 करोड़ की लागत से किया गया है. इसके शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रेल मंत्री बनने के बाद अश्विनी वैष्णव का यह पहला बिहार दौरा है. बेतिया के बाद वो पहले मुजफ्फरपुर और फिर पटना भी पहुंचेंगे. जहां वो कई परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे. Also Read : बिहार की बेटियों ने रचा इतिहास, 25 साल बाद नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड, सीएम नीतीश ने दी बधाई The post बेतियाराज की थीम पर बनेगा बेतिया रेलवे स्टेशन, करोड़ों खर्च कर मिलेगा एयरपोर्ट जैसा लुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Crime News: झारखंड में बच्चियों को 10 से 15 हजार रुपये में बेच देती ये महिला, अब पुलिस ने दबोचा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह लोको कॉलोनी की नाबालिग को बेचने के मामले में आरोपी निशू तियू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लड़कियों को बेचने के मामले से जुड़ी रही है. उसका काम लड़की को रांची के अंजलि कच्छप के पास पहुंचाना था. इसके ऐवज में उसे 10 से 15 हजार रुपये मिल जाते थे. कैसे हुई थी आरोपी की अंजलि कच्छप से मुलाकात इसके अलावा रांची आने जाने का किराया भी अंजलि कच्छप ही देती थी. पूर्व में वह दिल्ली में काम करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात रांची के अंजलि कच्छप से हुई थी. बाद में वह भी इस काम जुड़ गयी. परसुडीह थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को निशू तियू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह डुमरिया की रहने वाली है और शादी शुदा है. अब पुलिस अंजलि कच्छप की तलाश में जुट गयी है. झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें अंजलि कच्छप बच्ची को ले जा रही थी दिल्ली पुलिस के अनुसार, ट्रेन से अंजलि कच्छप एक बच्ची को दिल्ली ले जा रही थी. लेकिन संदेह होने पर रेल पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया. जबकि आरोपी चकमा देकर भाग निकली. बरामद बच्ची को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. Also Read: Ranchi Crime News: रांची सदर अस्पताल कैंपस में दो नाबालिगों से दरिंदगी, सभी चारों आरोपी हैं नाबालिग The post Jharkhand Crime News: झारखंड में बच्चियों को 10 से 15 हजार रुपये में बेच देती ये स्त्री, अब पुलिस ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Assembly Dissolved: दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया सीएम?

Delhi Assembly Dissolved: दिल्ली की 7वीं विधानसभा को एलजी वीके सक्सेना ने रविवार को भंग कर दिया है. विधानसभा भंग होने के बाद अब बीजेपी के नेतृत्व में नई प्रशासन के गठन का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद रविवार को आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. एलजी वीके सक्सेना को आतिशी ने अपना त्यागपत्र सौंपा.  उपराज्यपाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री को नयी प्रशासन के गठन तक पद पर बने रहने को कहा है. दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से सिर्फ 22 सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी. जबकि, बीजेपी 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है. एलजी वीके सक्सेना ने भंग किया दिल्ली विधानसभा दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अपने आदेश में कहा है कि “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली प्रशासन अधिनियम, 1991 की धारा 6 की उपधारा (2) (बी) द्वारा मुझे प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, मैं, विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली के उपराज्यपाल, 8 फरवरी, 2025 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग करता हूं.”  इसको लेकर राज निवास की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर भी एक ट्वीट कर कहा गया है कि ‘माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना को आज मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफा मिला. उन्होंने नयी प्रशासन के गठन तक आतिशी अपने पद पर बने रहने को कहा है.’ 27 साल के बाद सत्ता में लौटी बीजेपी बीजेपी 27 साल के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में लौटी है. बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है. वहीं इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है. साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो साल 2025 के चुनाव में सिमटकर 22 पर आ गया. आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े दिग्गज अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट से चुनाव हार गए. मनीष सिसोदिया, सोमनाथ हिंदुस्तान, सत्येंद्र जैन समेत कई और दिग्गज भी चुनाव हार गए हैं. कौन होगा दिल्ली का अगला सीएम? बीजेपी प्रचंड बहुमत से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत गई है. अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. इस सवाल के जवाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के बारे में जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व की ओर से फैसला लिया जाएगा. हालांकि कुछ नाम ऐसे हैं जिनको लेकर नेतृत्वक गलियारों में चर्चा चल रही है कि उन्हें दिल्ली का सीएम बनाया जा सकता है, या कह सकते हैं कि ये नाम सीएम की दौड़ में सबसे आगे हैं.  बीजेपी की ओर से सीएम की रेस में सबसे पहला नाम प्रवेश सिंह वर्मा का है. वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है. इसके बाद, स्मृति ईरानी, मनजिंदर सिंह सिरसा, मोहन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी के नाम पर भी नेतृत्वक गलियारों में चर्चा हो रही है.  Also Read: Delhi Election Big Faces Result: केजरीवाल, आतिशी समेत बड़े चेहरों का क्या हुआ? कौन हारे, किसने मारी बाजी The post Delhi Assembly Dissolved: दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया सीएम? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: जरूरी खबर! मेहंदी हसन चौक से किला चौक तक 14 दिन बंद रहेगा रोड, इस रूट का करें प्रयोग

Muzaffarpur News: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहरी इलाके में अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम के मरम्मत का कार्य चल रहा है. एजेंसी के अनुरोध पर मेहंदी हसन चौक से ब्रह्मपुरा के किला चैाक तक गाड़ियों की आवाजाही पर 22 फरवरी तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इसको लेकर नगर आयुक्त ने एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा है कि बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 310 के तहत यातायात प्रतिबंधित करने के लिए उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था करें. साथ ही निर्माण कार्य को तय समय से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.  वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की सलाह नगर आयुक्त ने इस दौरान लोगों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक सड़कों का प्रयोग कर सकते हैं. लोग लक्ष्मी चौक से होते हुए संगम चौक और वहां से करबला होते हुए कंपनीबाग रोड तक जा सकते हैं. उसी तरह से महेश बाबू चौक होते हुए मेहंदी हसन चौक ब्रह्मपुरा की तरफ जाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 22 जनवरी को सिकंदरपुर रोड हुआ था बंद इससे पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिकंदरपुर मोड़ के रामगढ़ चौक से ट्रांसपोर्ट गली सिकंदरपुर गौशाला तक 22 जनवरी से 26 जनवरी तक आवागमन पूरी तरह बाधित किया गया था. यहां स्मार्ट सिटी द्वारा अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम विथ एसटीपी एंड डेवलप्मेंट ऑफ यूजी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का काम किया जा रहा था. उस समय भी नगर आयुक्त ने कार्यरत एजेंसी को नियमानुसार यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित करने को लेकर बैरिकेडिंग करने और निर्धारित तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया दिया था. साथ ही राणीसती मंदिर के आगे एसएसपी कोठी की तरफ जाने वाली सड़क भी निर्माण कार्य को लेकर पहले से बंद किया गया था. वहां भी सीवरेज निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसको लेकर सड़क खोदी गई थी.  ALSO READ: Bihar News: मरा हुआ व्यक्ति कर रहा बिजली चोरी! समाचार पढ़कर घूम जाएगा माथा The post Muzaffarpur News: जरूरी समाचार! मेहंदी हसन चौक से किला चौक तक 14 दिन बंद रहेगा रोड, इस रूट का करें प्रयोग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top