Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को मिला प्रमोशन, जानें कौन-कौन हुए शामिल

Bihar Police: बिहार प्रशासन ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. बिहार पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन देकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है. साथ ही चार अपर पुलिस अधीक्षकों को अस्थायी रूप से कार्यवाहक प्रभात स्टाफ अफसर बनाया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में 5 फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी है. इन अफसरों को ASP के पद पर मिला प्रमोशन मुकुल कुमार रंजन, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, वैशाली मो. तनवीर अहमद, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, पश्चिमी चंपारण प्रभाकर तिवारी, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, कैमूर (भभुआ) मनोज कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, बोकारो स्टील सिटी (झारखंड) इन पुलिस अधिकारियों को आगामी आदेश तक वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक के निर्धारित वेतनमान वेतन लेवल-12 के वेतन स्तर पर प्रमोट किया गया है. ये बनाए गए स्टाफ ऑफिसर स्मिता सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, वैशाली राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, अपर पुलिस अधीक्षक, मुंगेर रुप रंजन हरगवे, अपर पुलिस अधीक्षक, धनबाद इन अधिकारियों को स्टाफ ऑफिसर निर्धारित वेतनमान लेवल-13 के वेतन स्तर पर आगामी आदेश तक अस्थायी कार्यकारी प्रभार देकर अपग्रेड किया गया है. Also Read : कोहरे से जनवरी के आखिरी 10 दिनों में सौ से ज्यादा लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त पदभार ग्रहण करने के दिन से मिलेगा बढ़े हुए वेतन का लाभ इन अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति वेतनमान का वित्तीय लाभ दिया जाएगा. यह प्रोन्नति सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-19300 दिनांक 13 अक्टूबर 2023 की शर्तों के अधीन है. इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और जवाबदेही में सुधार आने की उम्मीद है. Also Read : बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी DM को दिया ये सख्त निर्देश, तीन दिन के भीतर कर लेना होगा ये काम The post Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को मिला प्रमोशन, जानें कौन-कौन हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिल्कीपुर में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, क्या बदल जाएगी इस सीट की सियासत

Milkipur Upchunav 2025: आज दिल्ली में मतदान हो रहा है लेकिन बहुतों की नजर अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर भी टिकी हुई है. चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 65% मतदान हुआ है. 2022 की तुलना में इस बार रिकॉर्ड टूट चुका है. सपा को 2022 में अयोध्या जिले में यहां एकमात्र जीत हासिल हुई थी. कयास लगाया जा रहा है इस बार लड़ाई काफी दिलचस्प रहने वाली है. लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथ से अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण सीट छीनने वाले अवधेश प्रसाद, जो 2022 में मिल्कीपुर से विधाय थे, लेकिन सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी. अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जो प्रदेश की नेतृत्व में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं. बीजेपी ने इस बार मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी है. मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह मिल्कीपुर उपचुनाव स्थानीय नेतृत्व के साथ-साथ यूपी के सियासत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मिल्कीपुर के लोग यह चुनाव सिर्फ एक विधायक के चयन के रूप में नहीं देख रहे हैं, बल्कि यह चुनाव उनके भविष्य और प्रदेश की नेतृत्व में एक नए मोड़ का संकेत हो सकता है. बात दें कि 2027 में यूपी का चुनाव होना है. क्या है मिल्कीपुर सीट का सियासी गणित अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3 लाख 70 हजार मतदाता हैं और इस बार के उपचुनाव में यहां से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी से अजित प्रसाद और बीजेपी से चंद्रभान पासवान चुनावी मैदान में हैं. वहीं बीएसपी ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक आरक्षित सीट है.बीएसपी भले इस चुनाव में नहीं उतरी हो लेकिन बीएसपी का परंपरागत वोटर्स यहां जीत-हार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. इस सीट पर दलित वोटर्स अधिक संख्या में हैं और जिस तरफ इनका झुकाव रहा उनका जीतना लगभग तय है The post मिल्कीपुर में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, क्या बदल जाएगी इस सीट की सियासत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी DM को दिया ये सख्त निर्देश, तीन दिन के भीतर कर लेना होगा ये काम

Bihar News: बिहार के शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष के जरिए छात्रों की जानकारी को ऑनलाइन दर्ज किया था, लेकिन अब पोर्टल पर गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं. जिनमें ढाई हजार बच्चों के माता-पिता के नाम एक ही दर्ज हो गए हैं. जिला अधिकारियों को तीन दिन में सुधार का निर्देश ई-शिक्षा पोर्टल पर 4.5 लाख छात्रों के बैंक खाते एक से अधिक छात्रों के नाम से जुड़ गए हैं. इसके अलावा, 5.26 लाख छात्रों की जन्मतिथि भी उनकी कक्षा के अनुरूप गलत पाई गई है, जिससे विभाग के अधिकारियों में चिंता का माहौल है. शिक्षा विभाग ने सभी DM को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिन के भीतर इन त्रुटियों को सुधारें. विभाग का मानना है कि यह लापरवाही निचले स्तर पर हुई है, जिससे समय-समय पर नई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. 10.29 लाख छात्रों का डेटा त्रुटिपूर्ण ई-शिक्षा कोष पर कुल 10.29 लाख छात्रों का डेटा त्रुटिपूर्ण पाया गया है, जिसमें जन्मतिथि, बैंक खाता विवरण और अभिभावकों के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी गलत पाई गई है. विभाग अब इस डेटा को सुधारने के लिए जल्द कार्रवाई करने की योजना बना रहा है. ये भी पढ़े: पटना के नर्सिंग होम में डॉक्टर के ड्राइवर ने लगायी फांसी, जानिए वजह देर से मिलने वाली प्रशासनी सुविधाएं हो सकती हैं प्रभावित यदि त्रुटियों को सही समय पर सुधारा नहीं जाता, तो छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य प्रशासनी सुविधाओं में देरी हो सकती है. विभाग इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने का प्रयास कर रहा है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में त्रुटियां ठीक नहीं होतीं, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह कदम विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए आवश्यक माना जा रहा है. The post बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी DM को दिया ये सख्त निर्देश, तीन दिन के भीतर कर लेना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Morning Tips: सुबह उठते ही अपना लेंगे ये 5 आदतें, तो कंप्यूटर की तरह दिमाग करेगा काम

Morning Tips: हमारे लाइफस्टाइल और खान-पान का गहरा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. आजकल बहुत ऐसे लोग हैं, जो खुद को मानसिक रूप से कमजोर या अस्वस्थ मानते हैं. व्यक्ति की दिमागी सेहत अच्छी हो और दिमाग तेज हो तो वह जीवन में आगे बढ़ता जाता है. लेकिन, दिमाग खुद ब खुद तेज नहीं होता बल्कि व्यक्ति की रोजमर्रा की आदतें दिमागी सेहत को ठीक रखने और ब्रेन पावर बढ़ाने में मदद करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह की 5 ऐसी कौन सी आदतें हैं, जिनको अपनाकर आप मेंटली स्ट्रांग बन सकते हैं. यह भी पढ़ें- Health Tips: सुबह की शुरुआत होगी और भी दमदार और एनर्जेटिक, कॉफी में मिला दें यह एक चीज यह भी पढ़ें- Morning Habits: आपकी लाइफस्टाइल में कर देंगी कमाल, सुबह की ये 5 आदतें जल्दी उठने की आदत सुबह जल्दी उठना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सुबह जल्दी उठना से आप खुद को फ्रेश और एक्टिव महसूस करेंगे साथ ही आपका मूड भी अच्छा रहेगा. आप सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज, मेडिटेशन और समय पर ब्रेकफास्ट कर सकते हैं, जो आपके फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए आवश्यक है. सुबह जल्दी उठने से याददाश्त तेज होता है और क्रिएटिविटी बढ़ती है. फोन का उपयोग न करें कई लोग सुबह उठते ही फोन चलाने लगते हैं यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. आपको कोशिश करना चाहिए कि आप फोन चलाने की बजाय कुछ पढ़ लें या अपने कार्यों को कर लें, इससे मेंटल हेल्थ अच्छा रहेगा. सुबह-सुबह फोन का उपयोग न करने से आप सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से दूर रहेंगे और स्ट्रेस मैनेजमेंट में भी मदद मिलेगा. व्यायाम करें सुबह-सुबह कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करना चाहिए. आप योगासन, स्ट्रेचिंग और मेडिटेशन आदि कर सकते हैं. सुबह एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. व्यायाम करने से नींद अच्छी आती है और थकान, तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से निजात मिलता है. नियमित व्यायाम करने से डिप्रेशन कम होता है और मेंटल हेल्थ ठीक रहता है. पौष्टिक नाश्ता करें आपको सुबह पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए जिससे आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल सके. आपको अपने नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपको मेंटली और फिजिकली स्ट्रांग बनाएं. पोषणयुक्त नाश्ता करने से भरपूर ऊर्जा मिलता है और आपके सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है. पॉजिटिव सोच रखें सकारात्मक सोचने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है. कैसी भी परिस्थिति हो आपको हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए. इससे आप किसी भी कार्य को अच्छे से और कुशलता पूर्वक कर सकते हैं. पॉजिटिव रहने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है साथ ही तनाव कम होता है. पॉजिटिव रहने से आप खुद पर नियंत्रण रखते हैं और मेंटली स्ट्रांग बनते हैं. The post Morning Tips: सुबह उठते ही अपना लेंगे ये 5 आदतें, तो कंप्यूटर की तरह दिमाग करेगा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पश्चिमी विक्षोभ का असर

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजस्थान, दिल्ली समेत कई और इलाकों में बारिश हो रही है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के कारण एक बार फिर सर्दी लौटने लगी है. बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिर सकती है. आईएमडी ने मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. शिमला से लेकर चंबा तक हिमपात मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज किया गया है. राज्य के शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल, स्पीति तथा चंबा में बर्फबारी दर्ज किया गया है. शिमला के विख्यात पर्यटन स्थल नारकंडा और कुफरी में भी हिमपात हुआ. हिमपात के कारण एक बार फिर पर्यटकों के आने की उम्मीद बढ़ गई है. कई इलाकों में जमकर हुई बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में जमकर बर्फबारी हुई है. कोठी में 33 सेमी, गोंदला में 11 सेमी, केलांग में 9 सेमी, कुकुमसेरी में 8.3 सेमी, भरमौर में 8 सेमी, मनाली में 7.4 सेमी, जोत में 6 सेमी, कल्पा में 5.1 सेमी और शिल्लारू में 5 सेमी हिमपात दर्ज किया गया.  हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को बारिश भी देखने को मिली. राज्य में सबसे अधिक बारिश सलोनी में 44.3 मिमी दर्ज की गई. इसके बाद कसोल में 30 मिमी, करसोग में 24.3 मिमी, भुंतर में 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सोलन के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि गुरुवार और शुक्रवार को ऊना, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जम सकता है. Also Read: Aaj Ka Mausam: बिजली-बारिश और तेज हवा,  फिर करवट ले रहा मौसम, मौसम विभाग का अलर्ट  The post Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पश्चिमी विक्षोभ का असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठाकुरबाड़ी से चोरों ने ठाकुर जी की मूर्ति ही कर ली चोरी

सलखुआ. सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से मंगलवार की रात्रि चोरों ने बेशकीमती मूर्तियां की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी. ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी स्थानीय राम स्पोर्ट्सावन दास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. चोरी गयी मूर्ति की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. बुधवार की सुबह पुजारी रामस्पोर्ट्सावन दास ठाकुरबाड़ी पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद अंदर में गर्भगृह से भगवान राधा कृष्ण की अष्ट धातु की मूर्तियां गायब थी. सिंहासन खाली पड़ा था. उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. ठाकुर जी की चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मंदिर के पास जुटकर चोरों को गिरफ्तार करने व मूर्तियों की बरामदगी की मांग करने लगे. जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सलखुआ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया. चोरों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राम कुमार यादव उर्फ कुंवर यादव, पैक्स अध्यक्ष रमन कुमार बब्बू, प्रतिमा दाता सुरेश यादव, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष रणवीर यादव सहित अन्य ग्रामीण आदि ने बताया कि मंगलवार की आधी रात अज्ञात चोरों ने ठाकुरबाड़ी का ताला तोड़कर बेशकीमती अष्टधातु की बनी राधाकृष्ण की मूर्तियां चोरी कर ली. वहीं लोगों ने बताया कि इस ठाकुरबाड़ी में जिसने भी सच्चे मन से भगवान से जो याचना की है, वह पूरी हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि यदि मामले का शीघ्र उद्भेदन नहीं होता है तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. फोटो – सहरसा 15 – खाली पड़ा सिंहासन. फोटो – सहरसा 16 – चोरी गयी मूर्ति की तस्वीर. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठाकुरबाड़ी से चोरों ने ठाकुर जी की मूर्ति ही कर ली चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कसबा में 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कसबा. कसबा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां 75 वर्षीय वृद्ध स्त्री के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और आरोपित युवक और उसके पिता की जमकर पिटाई की. कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हो गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद कसबा के एक वार्ड की 75 वर्षीया पीड़ित वृद्ध स्त्री बुधवार की दोपहर बकरी चराने नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 के कालीबाड़ी स्थित बांसबाड़ी गयी थी. इसी दौरान वार्ड संख्या 2 के ही 19 वर्षीय युवक ने वृद्ध स्त्री को जबरन गोद में उठा कर मक्का खेत ले जा कर उसके साथ जबर्दस्ती की. घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला. पीड़ित वृद्ध स्त्री ने घर आकर इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दी. परिजनों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन को घटना से अवगत कराया गया. सूचना मिलते ही कसबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. स्त्री को मेडिकल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस के आने से पूर्व घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी युवक एवं उसके पिता की जमकर पिटाई की. जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कसबा में 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gautam Adani: नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपये देंगे गौतम अदाणी, ‘मंगल सेवा’ की हुई शुरुआत

Gautam Adani News: उद्योगपति गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी से पहले अदाणी परिवार ने दिव्यांग नवविवाहित स्त्रीओं के लिए एक विशेष पहल ‘मंगल सेवा’ की घोषणा की है. इस कार्यक्रम के तहत हर साल 500 विकलांग स्त्रीओं को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. जीत अडानी ने नवविवाहित दिव्यांग स्त्रीओं से की मुलाकात अपनी शादी से दो दिन पहले जीत अदाणी ने 21 नवविवाहित दिव्यांग स्त्रीओं और उनके पतियों से मुलाकात कर सामाजिक पहल मंगल सेवा की शुरुआत की. जीत अदाणी 7 फरवरी, 2025 शुक्रवार को अहमदाबाद में दिवा शाह से विवाह करने जा रहे हैं. सेवा ही ईश्वर है: गौतम अदाणी गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस पहल की घोषणा करते हुए कहा, “सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है. ‘मंगल सेवा’ के माध्यम से कई विकलांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सम्मान और खुशी से ऊपर उठेगा.” उन्होंने जीत अदाणी और दिवा शाह को इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद भी दिया. इसे भी पढ़ें: Axis Max Life का आ गया स्मार्ट टर्म प्लान प्लस, प्रीमियम का 200% तक तगड़ा रिटर्न अडानी परिवार की सामाजिक जिम्मेदारी जीत अदाणी वर्तमान में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक हैं, जो हिंदुस्तान की सबसे बड़ी हवाई अड्डा बुनियादी ढांचा कंपनी है. इसके अलावा, वह अदाणी ग्रुप के रक्षा, पेट्रोकेमिकल्स और तांबे के कारोबार की भी देखरेख करते हैं. उनकी मां प्रीति अदाणी से प्रेरित होकर जीत अदाणी परोपकारी गतिविधियों में विशेष रुचि रखते हैं और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. प्रीति अदाणी ने अदाणी फाउंडेशन को एक वैश्विक सामाजिक शक्ति में बदला है. इसे भी पढ़ें: Repo Rate: होम लोन सस्ता होगा या नहीं? RBI शुक्रवार को करेगा ऐलान The post Gautam Adani: नवविवाहित दिव्यांग स्त्रीओं को 10-10 लाख रुपये देंगे गौतम अदाणी, ‘मंगल सेवा’ की हुई शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग क्यों कर रही भाजपा, जानें क्या बोले बाबूलाल मरांडी

Jharkhand DGP Appointment Controversy: झारखंड के नवनियुक्त नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति का हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विरोध शुरू कर दिया है. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नये डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी नियुक्ति को रद्द करने की प्रशासन से मांग की है. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे मरांडी ने कहा है कि झारखंड के सबसे विवादित आईपीएस ऑफिसर अनुराग गुप्ता को हेमंत सोरेन की प्रशासन ने पुलिस महानिदेशक बनाया है. उन्होंने डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने और अनुराग गुप्ता के कार्य कलापों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उन्होंने न्यायपालिका से अपील की है कि झारखंड हाईकोर्ट इस मामले का स्वतः संज्ञान ले और डीजीपी की नियुक्ति मामले की सुनवाई करे. साथ ही यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मामले में राज्य प्रशासन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. The post डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग क्यों कर रही भाजपा, जानें क्या बोले बाबूलाल मरांडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में हुए ‘जाति जनगणना’ पर राहुल गांधी को नहीं है भरोसा, कहा- सरकार में आते ही कराएंगे गिनती

बिहार: पटना में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से बिहार में हुए ‘जाति जनगणना पर सवाल उठाया है. उन्होंने दावा किया है कि हमें बिहार की तरह नहीं, तेलंगाना की तरह जाति जनगणना जरूरी है.  जाति जनगणना हमें बता देगी कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, गरीब, सामान्य वर्ग कौन और कितने हैं? आज देश में सत्ता संरचना में दलितों और पिछड़ों की भागीदारी नहीं है. दलितों को प्रतिनिधित्व दिया गया, लेकिन सत्ता संरचना में भागीदारी नहीं होने के कारण इसका कोई मतलब नहीं है.  हम अंबेडकर जी और जगलाल चौधरी जी के विचार और उसूलों की बात करते हैं। लेकिन सवाल है कि अंबेडकर जी और जगलाल चौधरी जी के जो विचार थे, वे कहां से आते थे? सच्चाई ये है कि.. दलितों के दिल में जो दुख और दर्द था, अंबेडकर जी और जगलाल चौधरी जी ने उस आवाज को उठाया था। :श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/FioII1bOs7 — Bihar Congress (@INCBihar) February 5, 2025 प्रशासन में आते ही कराएंगे गिनती: राहुल गांधी बीजेपी पर तंज करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो दलितों को टिकट दे देते हैं, लेकिन अधिकार नहीं देते.  देश में जाति जनगणना कराने की मांग करते हुए बिहार की जाति जनगणना पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार की तरह नहीं, तेलंगाना की तरह जाति जनगणना जरूरी है. जाति जनगणना हमें बता देगी कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, गरीब, सामान्य वर्ग कौन और कितने हैं? इसके बाद हम न्यायपालिका, मीडिया, संस्थानों और ब्यूरोक्रेसी में इनकी कितनी भागीदारी है, इसकी सूची निकालेंगे और असलियत पता करेंगे. कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को उनकी भागीदारी दिलवाना चाहती है. इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने माफ किया अमीरों का 16 लाख करोड़, नेता प्रतिपक्ष का चौंकाने वाला दावा  200 बड़ी कंपनियों में एक भी दलित-ओबीसी, आदिवासी नहीं राहुल गांधी ने कहा कि 200 बड़ी कंपनियों में एक भी दलित-ओबीसी, आदिवासी नहीं हैं. 90 लोग हिंदुस्तान का बजट निर्धारण करते हैं, इन लोगों में सिर्फ तीन दलित हैं. जो तीन अधिकारी दलित हैं, उनको छोटे-छोटे विभाग दे रखे हैं. अगर प्रशासन 100 रुपये खर्च करती है तो उसमें एक रुपये का निर्णय ही दलित अफसर लेते हैं. इसी तरह 50 फीसदी आबादी पिछड़े वर्ग की है, उनके भी मात्र तीन अधिकारी हैं. दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग की भागीदारी 100 रुपये में सिर्फ छह रुपये के बराबर है.   इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ पर CM योगी की दो टूक, कहा- षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं The post बिहार में हुए ‘जाति जनगणना’ पर राहुल गांधी को नहीं है भरोसा, कहा- प्रशासन में आते ही कराएंगे गिनती appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top