Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी को दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिवृत्त एएनएम रेणु कुमारी को भावपूर्ण विदाई दी गई। आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रेणु जी एक ऊर्जावान स्त्री रही हैं। इनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। इन्होंने अपने सेवाकाल में हर छोटी– बड़ी गतिविधियों पर ध्यान रखते हुए कार्यों को काफी तत्परता और जिम्मेदारी से निभाया है।वहीं सेवानिवृत्त एएनएम रेणु कुमारी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को विस्तारित रूप से रखा। इसके पूर्व सेवानिवृत्त एएनएम को स्वास्थ्य कर्मियों ने फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. मृदुल कुमार झा,डॉ.रानी साह,स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी नंदन, बीएमइओ अमित सिंहा,बीसीएम प्रियंका कुमारी,एएनएम प्रेमा कुमारी, सुधा कुमारी, रेणु कुमारी, मंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, शोभा दास आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

बिहार दस्तावेज नवीस संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

नया विचार सरायरंजन : बिहार दस्तावेज नवीस संघ के 20वीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन की बैठक की शुरुआत सुबह 10:00 बजे सभापति दुर्गा राय अध्यक्ष झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के अभिभाषण से प्रारंभ हुई। सभापति के अभिभाषण के पश्चात संघ के महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा के अभिभाषण से शुरू हुई। महामंत्री ने सन 2012 ई. से लेकर आज तक संघ के कार्य कलापो में अपनी योगदान कार्य विवरणी ने दिया।आम सभा में श्री सिन्हा ने बताया कि महज 41 कार्यालय के संबंधत्व को बढ़ाकर 105 कार्यालय को संबंध किया तथा कई सहमत कार्य किया। सभा को अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा ने संबोधित किया तथा दस्तावेज लेखकों के दुर्दशा पर चिंता जताई सभा का समापन संघ के पदाधिकारी के चुनाव के साथ संपन्न हुई अगले सत्र के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी का चुनाव किया गया।जिसमें अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार झा, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, विनोद शर्मा झा जी, सुधीर यादव, महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा, सह मंत्री सुवेश कुमार सिन्हा , त्रिवेणी लाल, सह मंत्री संजीव कुमार दास, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा , आय व्यय निरीक्षक शिव शंकर श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह छोटू, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, चुने गए। सभापति ने सभी आयोजक लालो प्रसाद राय, सुवेश कुमार सिन्हा, आले नवी, ने शुभकामना दी और सभी बिहार से आए आए आगंतु को को सम्मेलन के सफलता के लिए धन्यवाद किया तथा आम सभा की कार्यवाही को समाप्त किया।

अपराध, समस्तीपुर

CRIME NEWS- उदापट्टी में अधेड़ का शव पहुंचते ही मचा कोहराम 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गांव के ही स्व. राम इकबाल चौधरी के मंझले पुत्र नवोनाथ चौधरी उर्फ जनक चौधरी( 54 )के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पहुंचाने वाले चालक समेत वाहन को जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई सदानंद चौधरी ने बताया कि उनके मझले भाई नवोनाथ चौधरी को शुक्रवार की देर रात पड़ोस के ही एक आदमी गाड़ी में बैठा कर ले गए थे। उस गाड़ी में तीन अन्य लोग पूर्व से सवार थे। जाते समय उन लोगों ने बताया कि एक जरूरी काम से जा रहे हैं। कुछ ही देर में लौट आएंगे। शनिवार की सुबह 8:30 बजे एक स्कार्पियो सवार ने उक्त अधेड़ के शव को उसके घर पर उतार कर जाने लगा। पूछने पर स्कार्पियो सवार ने बताया कि दरभंगा जिले के कमतौल में शुक्रवार की रात उनकी अचानक मौत हो गई थी। इसलिए वे एक चालक के साथ शव को पहुंचाने आए हैं। शव को पहुंचाने वाले व्यक्ति ने अपने परिचय में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अशोक मिश्रा एवं घर मधुबनी बताया। मृतक के स्वजनों ने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को पहुंचाने वाले वाहन को जब्त कर लिया। वहीं उसके चालक व सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि मृतक के स्वजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने एवं मृतक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना का खुलासा हो पाएगा। इधर, मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। मृतक की पत्नी अनमोला देवी, भाई सदानंद चौधरी एवं राम नरेश चौधरी के अलावा मृतक के इकलौते पुत्र मुकुल कुमार चौधरी, पुत्री पुतुल कुमारी, हंसा कुमारी,प्रीति कुमारी,जूही कुमारी सब का रोते-रोते बुरा हाल था।

समस्तीपुर

सच्चे समाजवादी नेता थे स्व. राम विलास मिश्र पूर्व मंत्री राम विलास मिश्र की 25 वीं पुण्यतिथि मनी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में शनिवार को पूर्व मंत्री स्व राम विलास मिश्र की 25 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. राम विलास मिश्र सच्चे समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने समय में हर जाति , धर्म और समुदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलते थे। वक्ताओं ने कहा कि आज भी अगर उनके बताएं रास्ते पर चलें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। इससे पूर्व लोगों ने स्व. मिश्र के समाधी स्थल पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उधर, हरिलोचनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्व. मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सजन कुमार मिश्र ने की। संचालन शिक्षाविद उमेशचन्द्र झा ने किया। समारोह को भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, राम बालक पासवान ,अनंत प्रसाद, संजीव ठाकुर, सदानंद झा,अभय सिंह,गगन कुमार मिश्र, सरोज झा, अजय झा, अमरेश झा,ताराकांत राय, राम प्रवेश राय,लालबाबू महतो, राम कुमार राम, विजय ठाकुर, बनारसी ठाकुर,पप्पू कुमार मिश्र, बैजनाथ चौधरी, शशिकांत झा, विजय कुमार चौधरी, विनोद वाजपेयी, प्रेम कुमार गुप्ता,जवाहरलाल राय, विजय कुमार झा, साकेत सिंह, प्रणय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

बिहार, समस्तीपुर

बिहार दस्तावेज नवीस संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन  

नया विचार सरायरंजन : हरपुर एलौथ में शनिवार को बिहार दस्तावेज नवीस संघ की २०वी. आम एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इसका उद्‌घाटन समस्तीपुर के विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहिन व विधान पार्षद तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व बिहार दस्तावेज नवीस संघ का झंडोतोलन प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया तथा मृत दस्तावेज नवीसों के श्रद्धांजलि हेतु उनके शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि बिहार दस्तावेज नवीस संघ के महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा ने किया । सभा का स्थापतित्व दुर्गा राय, अध्यक्ष, झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के द्वारा किया गया । सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने दस्तावेज नवीसों के दुर्दशा की चर्चा की और उनके निदान हेतु प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। राज्य स्तरीय आम सम्मेलन को प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया।राज्य स्तरीय सम्मेलन का स्वागत लालो प्रसाद राय एवं सुबेश कुमार सिन्हा द्वारा की गई । राज्य स्तरीय सम्मेलन कल दिनांक 13.04.2025 ई. को भी जारी रहेगा । कल विभिन्न प्रकार के प्रस्तावों को पारित कराया जायेगा तथा आगामी सत्र के लिए नये पदाधिकारीगण का निर्वाचन किया जायेगा ।ज्ञातव्य हो कि बिहार दस्तावेज नवीस संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के लिए 1 पद एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष के लिए 4 पद, प्रांतीय महामंत्री के लिए 1 पद, प्रांतीय सह महामंत्री के लिए 4 पद, कोषाध्यक्ष के लिए 1 पद, आय-व्यय निरीक्षक 1 पद का निर्वाचन होना है निर्वाचन की प्रकिया बिहार के तमाम सदस्यो के पांच प्रतिशत राज्य प्रतिनिधि द्वारा किये जाने का प्रावधान है ।

समस्तीपुर

पांच दिनों बाद भी गायब किशोर का सुराग नहीं

 नया विचार सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर से गायब किशोर का पांच दिनों बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में गायब किशोर राजीव कुमार के पिता मुलेंद्र कुमार महतो ने घटहो थाना में आवेदन देकर गायब किशोर को खोज निकालने की मांग की है। दिए गए आवेदन में गायब किशोर के पिता ने कहा है कि उनका 14 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार विगत 7 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, जो आज तक नहीं लौटा है। खोजबीन के क्रम में उसके कुछ सहपाठियों ने बताया कि उक्त छात्र को एक बाइक पर सवार होकर जाते देखा गया था। उस बाइक चालक को छात्र लोग नहीं पहचानते हैं।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी से बहला –फुसलाकर नाबालिक लड़की को भगाया 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की को बहला –फुसलाकर भगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पिता के लिखित बयान पर शनिवार को मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने कहा है कि उनकी नाबालिग पुत्री को सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर बरईपुरा निवासी दिल मोहम्मद के पुत्र मो . इब्राहिम ने गलत नीयत से बहला –फुसलाकर भगा दिया है। भागने वाला युवक उनकी पुत्री को या तो हत्या कर देगा या फिर देह व्यापार की दलदल में धकेल देगा। पीड़ित पिता ने यह भी कहा है कि उनकी पुत्री लव जिहाद का शिकार हो गई है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है।

समस्तीपुर

Engineering college- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एम. तुगनायत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह मैं दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संदीप तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के सचिव पी.आर. भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय शोध सम्मेलनों की आवश्यकता पर बल दिया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डॉ. दीपक कुमार मंडल एवं डॉ. वैशाली हैं। समन्वयक के रूप में प्रेम कुमार, आशीष कुमार तथा अर्पिता ने आयोजन की सभी तैयारियों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया। सम्मेलन में देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी कानपुर, आईआईटी पटनाएवं एनआईटी पटना सहित कई अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। यह सम्मेलन यांत्रिक अभियांत्रिकी एवं नैनो प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम बहु-विषयक शोध कार्यों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे तकनीकी नवाचारों पर विचार-विमर्श कर सकें और अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा मिल सके।

समस्तीपुर

जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई  

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने आए दो मामले कि सुनवाई किए।पूर्व के कुछ मामले की भी सुनवाई हुई ।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, एस आई शैलेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार मौजूद रहे।

समस्तीपुर

उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के बेटे की हार्ट अटैक से मौत, मिडिल स्कूल में थे हेडमास्टर

नया विचार समस्तीपुर– राजद के पूर्व उजियारपुर विधायक एवं वर्तमान बीजेपी नेता दुर्गा प्रसाद सिंह के शिक्षक पुत्र संदीप कुमार की हार्ट अटैक से हुई मौत ।स्कूल से लौटने के बाद देर शाम अचानक बिगड़ी थी तबीयत ।पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की ।मृतक पुत्र पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद सिंह के द्वितीय पुत्र संदीप कुमार 49 वर्ष के थे।वो उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देसुआ पतैली में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत थे । मृतक शिक्षक का बड़ा भाई रजनीश कुमार बताते हैं कि रोज दिन स्कूल से आने के समय वो आज भी घर उजियारपुर वार्ड 3 में लौटे थे ।लेकिन अचानक लगभग 8 बजे सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गए लेकिन उनकी तबियत बिगड़ता देख 9 बजे हमलोगों ने उजियारपुर स्थित पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल ले जाने को कहा यंहा लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मेरे भाई के दो शिशु हैं जिसमे एक लड़का और एक लडक़ी हैं जो पटना में रहकर पढ़ाई करता हैं ।उजियारपुर के पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता के शिक्षक पुत्र की मौत सुनकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में देंखने वालो का आना जाना शुरू हो गया था ।हालांकि इस घटना के दौरान पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह किसी निजी कार्य से पटना गए हुए हैं ।घटना की जानकारी उनके बड़े पुत्र ने दिया हैं । स्थानीय ग्रामीण वार्ड सदस्य उपेंद्र सहनी बताते हैं कि हम लोग दरवाजे पर थे तभी सूचना मिली कि विधायक जी के दूसरे लड़के की तबीयत खराब हो गई है हम लोगों ने उसे इलाज के लिए उजियारपुर पीएचसी ले गए लेकिन वंहा कार्यरत डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया जब समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे तो 10 से 15 मिनट तक कोई कर्मी मौजूद नहीं था उसके बाद डॉक्टर और कभी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया । आपातकालीन वार्ड में कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहना यह लापरवाही दिखलाता है । मौत की सूचना पर पहुंचे स्कूल की शिक्षिका तरन्नुम परवीन बताती है कि वह लगभग 10 वर्षों से उत्क्रमित मध्य विद्यालय देसुआ पतैली में लगभग दस वर्षों से प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दे रहें थे ।वो एक नेक दिल इंसान थे ।तैनाद डॉक्टर राजेश कुमार बताते हैं कि उजियारपुर पीएससी से संदीप कुमार जिसका उम्र 49 वर्ष बताया गया है ।उनके परिजनो के द्वारा जब उन्हें भर्ती कराया गया तभी उसकी मौत हो चुकी थी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top