Hot News

समस्तीपुर

बिहार, समस्तीपुर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति के प्रति प्रो. सुनीता सिन्हा ने जताया आभार 

नया विचार समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक में वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र कुल आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई को सत्र 2025-27 से स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा है कि कुलपति महोदय के इस कार्य से न केवल अध्ययनरत छात्राएं बल्कि समस्तीपुर और आसपास के जिलों के दूर- दराज के छात्राएं अधिक लाभान्वित होंगे। महाविद्यालय परिवार कुलसचिव प्रो. अजय कुमार पंडित सहित विद्वत परिषद् के सभी विद्वान सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता और कोटि कोटि धन्यवाद देता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्या द्वारा लगातार पत्राचार और व्यक्तिगत रूप से अथक प्रयास का नतीजा है कि वीमेंस कॉलेज को पीजी की स्वीकृति प्रदान की गई है। वे हर मंच से हर बैठक में इस मुद्दे को उठाती रही हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा की मांग आवेदन पर  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय  दरभंगा के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी द्वारा गठित दल  भौतिक सत्यापन के लिए महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में पाँच सदस्यी टीम ने महाविद्यालय का  दौरा किया था ।  छात्राओं और अभिभावकों की लंबे समय से मांग रही है कि वीमेंस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजय कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह नैक टीम की भी अनुशंसा थी इससे महाविद्यालय के रैंकिंग में सुधार होगा। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने कुलपति महोदय के सकारात्मक निर्णयों के लिए कोटि कोटि धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त किया कि अन्य विषयों की पढ़ाई भी जल्द शुरू होगी। प्रो. अरूण कुमार कर्ण, प्रो सोनी सलोनी, प्रो. सुरेश साह, डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीन, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ कविता वर्मा, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. कुमारी अनु, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ रेखा कुमारी, डॉ स्वीटी दर्शन, डॉ सुमन कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ शबनम कुमारी, डा लालिमा सिन्हा आदि सहित सभी शिक्षकों ने कुलपति महोदय के प्रति आभार प्रकट किया।

बिहार, समस्तीपुर

सरायरंजन में मनाई गई सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती मनाई गई।इस अवसर लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।और शत-शत नमन किया। लोगो ने कहा की देश भक्ति लोगों को सीखना है तो इनसे सीखे। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन के बरूणा पुल चौक पर कार्यकर्ताओं ने बांटे कलेंडर 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बरूणा चौक पर गुरुवार को जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का कलेंडर वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के द्वारा कीए गये कार्यों चर्चा करते हुए नए वर्ष के उपहार स्वरूप कैलेंडर वितरण किया गया ।इस अवसर पर सम्मानित युवाओं ने मंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों को सराहा और उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी दिशा के बारे में अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों और विकासात्मक योजनाओं का प्रतीक है। मौके पर पंचायत अध्यक्ष दिनेश महतो, जिला महासचिव हरेराम सहनी, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, उप मुखिया अजय कुमार राय,मनीष यादव, दिगंबर राय, देवनंदन राय, रंजीत प्रसाद, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, विनोद सहनी, बुधन कुमार सहनी, संजय राय, वार्ड सदस्य शिवनाथ पंडित, वार्ड सदस्य जेपी पासवान, गुलशन कुमार राय आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

हरिलोचनपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में कर्पूरी जयंती समारोह में चलने का निर्णय 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव परमानंद मिश्र ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समस्तीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में चलने का आह्वान किया। वहीं लोगों से कहा की समारोह में समय से पहुंचने का प्रयास करें। क्षेत्र में जगह जगह तोड़न द्वार बनाया गया है ।यह तोड़न द्वार एन एच 322 पर बनाया गया है । बताया गया है की इस सड़क पर से पटना से कर्पूरी ग्राम के लिए दर्जनों अधिकारी, वरीय नेता, मंत्री आदि का आना जाना होगा।उन सभी की तिसवारा पाठशाला चौक पर स्वागत करने का भी बैठक में फैसला लिया गया है। बैठक में उमेश चन्द्र झा, रितुरंजन झा, शाही मिश्र, अभय कुमार मिश्र, सचिन कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, प्रशुन कुमार मिश्र,नथुनी कांत मिश्र, सच्चितानंद मिश्र, विधानंद मिश्र आदि मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

जिला शिक्षा अधिकारी निकला करोड़पति, निगरानी की एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

नया विचार – बेतिया में गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीशकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की. विजिलेंस की टीम सुबह DEO के बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की है. पश्चिम चम्पारण के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के विरुद्ध उनके तीन ठिकानों पर विजिलेंस की स्पेशल टीम के छापामारी की है. जिला शिक्षा कार्यालय, डीईओ के सरिसवा रोड स्थित आवास और एनएच 727 में यामाहा शो रूम के पास एक निजी ट्रस्ट कार्यालय पर छापेमारी हुई है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिक्षक संगठनों में ने भी इनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे. 1.87 करोड़ों रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला जानकारी के अनुसार बिहार विशेष निगरानी इकाई टीम द्वारा एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है. बिहार विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दराद के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण बेतिया में पोस्टेड है. इनके घर दरभंगा, मधुबनी, बेतिया और समस्तीपुर और ठिकानों प्रवास कार्यालय विशेष निगरानी इकाई चार टीम छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक जाँच लगभग 1.87 करोड़ों रुपए से ज्यादा की आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा हुआ है. जांच दल के अनुसार एक विश्वसनीय स्रोत से विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि रजनी कांत प्रवीण, जो वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के रूप में तैनात हैं, उन्होंने वर्ष 2005 से अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1,87,23,625/- रुपये की भारी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है, जो उनके आय के वैध स्रोत से अधिक है. लगभग तीन करोड़ की संपत्ति होने का आरोप रजनी कांत प्रवीण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई जमीन/फ्लैट हैं, जिनकी कीमत लगभग 2,92,92,225/- रुपये है. रजनी कांत प्रवीण और उनकी पत्नी ने अपनी सेवा अवधि के दौरान कानूनी स्रोतों से लगभग 2,52,00,000/- रुपये की कमाई की है. यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त अवधि के दौरान उनके द्वारा किया गया व्यय लगभग 1,46,31,400/- रुपये है. आरोप है कि अभियुक्त के पास लगभग 2,92,92,225/- रुपये की चल-अचल सम्पत्ति है, जो या तो उसके स्वयं के नाम पर है या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर है, जो भ्रष्ट और अवैध साधनों से अवैध रूप से अर्जित की गई है. 45वें बैच के अधिकारी हैं रंजनीकांत रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी हैं. वे वर्ष 2005 में सेवा में आए और दरभंगा, समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा अधिकारी के रूप में काम किया. उनकी सेवा की कुल अवधि लगभग 19-20 वर्ष है. रजनी कांत प्रवीण की पत्नी शुष्मा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वर्तमान में ओपन माइंड बिरला स्कूल, दरभंगा की निदेशक/वास्तविक मालिक के रूप में कार्य कर रही हैं और रजनी कांत प्रवीण के अवैध रूप से अर्जित धन के वित्तीय समर्थन/निवेश से इस संस्थान को चला रही हैं.

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वर्षगांठ 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोगी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बुधवार को धूमधाम से वर्षगांठ मनाया गया। इस दौरान कालेज के चिकित्सकों एवं अतिथियों ने केक काटकर वर्षगांठ मनाया। वर्षगांठ समारोह करते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ . जी सी कर्ण ने कहा कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की स्थापना का एक साल पूरा हुआ है। आज यह अस्पताल सही तरीके से संचालित हो रहा है। इस कालेज सह अस्पताल के सही तरीके से संचालित होने के लिए सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। वहीं इस कालेज सह अस्पताल की स्थापना के एक साल पूरा होने पर यहां के ग्रामीणों में भी हर्ष काफी देखा जा रहा है । इस सुदूर गांव में इतना बड़े अस्पताल का स्थापित होना बहुत खुशी की बात है। इसके लिए यहां के लोग भी धन्यवाद के पात्र हैं। बताते चलें कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के एक साल पूरा होने के अभी तक एमरजेंसी शुरू नहीं हुई है।इसका ममाल लोगों को सता रहा है। समारोह को डॉ .विजय कुमार, डॉ. सतीश कुमार कर्ण,डा. विजयंत, डा.सुबोध कुमार, डा. अंकित कुमार, डॉ. रजनीकांत, डॉ .संजय निराला, डॉ. अनुपम , डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ब्रजेश आनंद, डॉ. दीपक, गोपाल कुमार झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

शिक्षा, समस्तीपुर

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप का किया औद्योगिक भ्रमण 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नर घोघी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के छात्रों ने बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेकेनिकल वर्कशॉप समस्तीपुर का औद्योगिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार मंडल, सहायक प्रो. डॉ. वैशाली और सहायक प्रो. आशिष कुमार छात्रों के साथ उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुंगनायत ने बच्चों को कहा कि औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग में प्रचलित तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न यांत्रिक उपकरणों और उनके संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला इंजीनियर द्वारा प्रशिक्षक प्रदान किया गया, जिन्होंने छात्रों को रेलवे के विभिन्न यांत्रिक कार्यों और उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने कार्यशाला के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विशेषज्ञों से तकनीकी पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नई दिशा मिली। इस तरह के भ्रमण से छात्रों को उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण को समझने का अच्छा अवसर मिलता है।

समस्तीपुर

शांति समिति की बैठक 

नया विचार मोरवा । हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए संपूर्ण प्रखंड में सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने में सहयोग देने की अपील की। उपस्थित प्रतिनिधियों ने शांति पूर्ण माहौल में राष्ट्रीय पर्व मनाने का संकल्प लिया। अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, जनार्दन प्रसाद, रंगलाल साह,वरुण कुमार सिंह, रामनाथ राय, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार राय, दिलीप कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर सभी पुलिस कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

समस्तीपुर

किसानों को दी गई मशरूम की खेती की जानकारी

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 16 में डॉ . रेड्डी फाउंडेशन के सौजन से स्थानीय किसानों को मशरूम की खेती की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ने किसानों को मशरूम की उत्पादन विधि, आवश्यक सामग्री एवं मात्रा,सावधानियां, विपणन एवं उपयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं मशरूम बीज लगाने वाली पोली बैग की तैयारी का भी भौतिक प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर राम प्रवेश भगत, बलवंत सिंह राठौर, घनश्याम भगत, राम कुमार भगत, प्रमोद भगत, रामनरेश भगत, लक्ष्मी चौरसिया,ममता देवी, रंजू देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी सहित तीन दर्जन किसान मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शिक्षा शेरनी का दूध है ,जो पीता है,वही शेर बनता है :  अभय 

नया विचार मोरवा । शिक्षा शेरनी का दूध है , जो इसको पीता है , जीवन में वही शेर बनता है। यह बातें कहीं लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने विशन पुर बांदे में आयोजित मणिपाल नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए। अभय कुमार सिंह, जिला पार्षद कैलाशी दास,विद्यालय के संस्थापक सतीश कुमार , प्राचार्या ईन्द्रमणि कुमारी, मुखिया विभा देवी, चन्द्रेश्वर पासवान, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, एवं मोहम्मद जावेद ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। प्राचार्या इंद्रमणि कुमारी एवं संस्थापक सतीश कुमार के द्वारा आगत अतिथियों को चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला पार्षद कैलाशी दास, मनोहर प्रसाद सिंह, चंदेश्वर पासवान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। मोहम्मद परवेज के संचालन में द्वारिका राय सुबोध, डॉ प्रेम कुमार पाण्डेय, रामचंद्र चौधरी, वशिष्ठ राय वशिष्ठ, बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, किशोरी दास, दुखित महतो भक्त राज, ज्वाला सांध्य पुष्प,प्रो अवधेश कुमार झा, मो जावेद आलम आदि ने अपनी देशभक्ति एवं शिक्षा परक गीत एवं कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुकेश कुमार, उमाशंकर दास ,केदार सिंह, आदि ने समारोह को संबोधित किया मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top