Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

घटिया सामग्री से किया जा रहा सड़क का निर्माण 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड क्षेत्र के गंगसारा पंचायत स्थित अहमदपुर गांव वार्ड संख्या 06 में सड़क ढलाई में अनियमितता का मामला सामने आया है, जिसमें सफेद दागी गिट्टी से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा वरीय पदाधिकारी को दी गई है, लेकिन इस पर अबतक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी ने इसकी जानकारी टेलीफोन के माध्यम से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दी , लेकिन उसके जवाब में सिर्फ देख लेंगे कहकर फोन काट दिया गया। वहीं इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार को भी दी गई, लेकिन उनका इस मामले में अबतक किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया। वहीं पंचायत सचिव प्रभात कुमार राय से जब फोन पर बात की गई तब उन्होंने ख़राब मेटेरियल से काम नहीं करने के लिए मना करने की बात कही गई। वाबजूद इसके पंचायत की मुखिया द्वारा अपने सहयोगियों के माध्यम से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

बिहार, राजनीति, समस्तीपुर

समस्तीपुर से शुरू हुई थी भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश की मुहिम, खड़े-खड़े कर दिया था बीडीओ का तबादला,

नया विचार पटना– विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता और अफसरों को सीधा संदेश दिया कि रिश्वतखोरों की अब यहां गुंजाइश नहीं होगी. समस्तीपुर के झखरा में कहा,”यह बीडीओ साहेब कल से सरायरंजन में नहीं रहेंगे.” समस्तीपुर जिले के झखरा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन बनाने वाली जनता को शक्तिशाली बनाना चाहिए. हमारा प्रयास सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाना है. जनता दरबार में सरायरंजन के बीडीओ के खिलाफ अधिक शिकायतें मिलने पर मंच से ही कहा “यह बीडीओ साहब कल से सरायरंजन में नहीं रहेंगे.” मुख्यमंत्री के सामने सारे अधिकारी लाइन से खड़े थे, न जाने किसकी बारी आ जाये और उन्हें तलब कर लिया जाये. गुढ़वी गांव की आंख की अंधी युवती भी पहुंची थी, उसे नौकरी चाहिए थी. सीएम ने बगल में खड़े अधिकारी को उसे मदद करने का निर्देश दिया. यहां उजियारपुर के सुनील चौधरी, दुधपुरा के संजय कर्ण भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी से उनके आवेदन लिये और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. जाति के घरौंदे से बाहर निकलने की अपील दलसिंहसराय पहुंचे तो वहां मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारी होने पर गर्व होने का मान दिलायेंगे. जिले के आरबी कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने मौजूद भारी भीड़ से अपील की, जाति के घरौंदे से बाहर निकलें और बिहारी होने का अभिमान तथा स्वाभिमान जगायें. इससे एकजुट होकर समृद्ध बिहार के निर्माण का उनका सपना पूरा हो सकेगा. यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार देश का पहला ई-गवर्नेंस वाला राज्य बन चुका है. उन्होंने यहां भी भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों को पकड़वाने में आम लोगों से सहयोग मांगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वतखोरों को पकड़वाने वालों को एक हजार रुपये से लेकर पचास हजार रुपये तक का ईनाम दिया जायेगा. अपनी प्रशासन की विकास योजनाओं की भी चर्चा की. बिहार को वाजिब हक दिलाने की होगी कोशिश बेगूसराय में जनता से कहा, असली मकसद तो आपके दरबार में हाजिरी लगाना है. मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में कहा कि योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन तो एक बहाना है. विकास यात्रा का असली उद्देश्य तो आप सबसे जनता से मिलना है. आपके दरबार में हाजिरी लगाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की आज भी हकमारी हो रही है. जबकि वह बिहार को वाजिब हक दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल उपलब्ध संसाधनों से ही राज्य का विकास होगा. बेगूसराय में वहां के तत्कालीन सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की मांग पर जिले के गुप्ता बांध का विकास बाइपास सड़क के रूप में किये जाने की घोषणा की. बताया कि चार साल के उनके शासन काल में कृषि उत्पाद दो गुना हो गया. यहां 63 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया और 87 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन हुआ.

अपराध, समस्तीपुर

पुलिस वर्दी में आए कार सवार बदमाशों ने बैंक से महिला को अगवा कर लूट लिए ढाई लाख

नया विचार – समस्तीपुर नगर थानाक्षेत्र के काशीपुर स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के समीप मंगलवार को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक स्त्री उपभोक्ता को झांसा देकर कार से अगवा कर लिया. रास्ते में उसके ढाई लाख रुपये लूट लिया. स्त्री को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया. अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीडिता की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रामनाथपुर छतौना निवासी स्व राजकुमार ठाकुर की पत्नी अंजना देवी (65) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार अंजना देवी घर से बैंक जाने के लिए बाजार की ओर निकली. परिजनों ने बताया कि दोपहर 12 बजे अंजना जितवारपुर लक्खी चौक स्थित बैंक आफ इंडिया से दो लाख 50 हजार रुपये निकासी की. रुपये जमा करने के लिए काशीपुर स्थित एसबीआइ मेन ब्रांच पहुंची. बैंक के अंदर करीब डेढ़ बजे काउंटर पर फार्म भर रही थी. इस दौरान पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उसके पास आया. कहा,बाहर सर बुला रहे हैं. पीड़ित स्त्री झांसे में आकर उसके साथ निकल गयी. बैंक के सामने सड़क पर उजले रंग की स्विफ्ट कार थी. उसमें पहले एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठा था. तीन सादे लिबास में थे. कार पर कुल पांच व्यक्ति थे. पैसा लूटने के बाद बीच सड़क पर छोड़कर फरार स्त्री को पूछताछ की बात कहकर जबरन कार के अंदर बैठा लिया. बदमाश उसे अगवा कर एनएच 28 के रास्ते मुजफ्फरपुर सीमा क्षेत्र के अंदर ले गए. रास्ते में बदमाशों ने स्त्री से ढाई लाख रुपये लूट लिया. लावारिस अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया. इसके बाद भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है.

मौसम, समस्तीपुर

बिहार के इस जिले में ठंड से शहरवासी घरों में हुए कैद हुए , इस दिन तक पड़ेगी ठंड

नया विचार – बिहार के समस्तीपुर जिला में मंगलवार को ठंड के कहर के कारण लोग अपने घरों में ही कैद रहे. शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर था. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर था. इसके कारण ठंड की स्थिति काफी गंभीर थी. कुहासा चरम पर था. सोमवार की रात्रि से ही आसमान कुहासों से पटा रहा. स्थिति यह थी कि मंगलवार की सुबह 10 :00 बजे तक कुहासे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा था. दृश्यता महज तीन से चार फुट तक ही थी. इससे एक तरफ वाहनों की रफ्तार ठहर सी गयी थी. वहीं, पैदल यात्रियों के लिए भी चलन काफी मुश्किल हो रहा था. ठंड की स्थिति ऐसी थी. मानो हवा नहीं पानी बह रहा हो. लोगों को जीने में परेशानी हो रही है. चरम पर पड़ रही ठंड के कारण गलन एवं कनकनी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. घरों से बाहर निकलते ही लोगों को हवा के रूप में पानी का सामना करना पड़ रहा है. हिमालय के बर्फ की तरह वातावरण में ठंडक महसूस हो रहा है. लोग थरथर कांप रहे हैं.कई गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड को सहन कर पाना मुश्किल हो रहा है. इतना ही नहीं बाहर तो रहना मुश्किल हो नहीं रहा है घर में रहना भी मुश्किल हो रहा है. हालात ऐसी रही सुबह नौ बजे के पहले कोई भी अपने घरों से नहीं निकल पाया. ठंड से पूरा जिला कांप उठा. अधिकांश लोग घरों में ही पूरे दिन दुबके रहे. दोपहर में ही घरों को लौटने लगे शहर आये लोग : वहीं जो लोग काम से बाहर निकले थे उनमें अधिकांश लोग दोपहर बाद ही अपने घरों को वापस लौट गये. ठंड के कारण बाजार में शाम में ही सन्नाटा पसर जा रहा है. आम तौर पर रात नौ बजे तक खुला रहनेवाला बाजार शाम में बंद हो जा रहा है. शाम तक सड़कों पर काफी कम संख्या में लोग दिखाई दे रहे थे. सड़कें सुनसान लग रही थीं. जिले में आद्रता 85 % रही. वहीं, 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा बह रही थी.

समस्तीपुर

विधायक ने माई बहन मान योजना की दी जानकारी 

नया विचार मोरवा । आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की प्रशासन बनने पर बिहार की स्त्रीओं को सालाना तीस हजार रुपए मिलेंगे। उक्त बातें कहीं विधायक रणविजय साहू ने ररियाही एवं सारंगपुर पंचायत में आयोजित राजद संकल्प प्रचार अभियान को संबोधित करते हुए। विधायक ने पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत करने के फलस्वरूप पंचायत के उप मुखिया सह पंचायत अध्यक्ष सुरेश राय को चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विधायक द्वारा अब तक विभिन्न पंचायतों में चौबीस सौ से अधिक गरीबों के बीच कंबल वितरण की जानकारी दी गई। प्रचार अभियान सह कंबल वितरण समारोह को मुखिया सुनील कुमार राय,उपमुखिया सुरेश राय,राहुल कुमार, मुन्ना कुमार , चंदन साह,मनोज कुमार , उपेन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

डॉ अंबेडकर ने वंचित लोगों को अधिकार दिलाया: क्रमवज्र

डॉ अंबेडकर और हासिये के समुदाय व्यक्तित्व विकास का लोकतांत्रिक आधार विषयक परि संवाद नया विचार मोरवा । बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के हासिये पर अटके वंचित लोगों को लोकतांत्रिक आधार और अधिकार दिलाया। उक्त बातें कहीं त्रिरत्न बौद्ध महासंघ पुणे के अध्यक्ष, बौद्ध धम्माचारी क्रमबज्र ने प्रखंड के बेनुआ सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित परिसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। दलित विकास अभियान समिति के संरक्षक धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता एवं बबीता कुमारी के संचालन में बौद्ध गुरु धम्माचारी क्रमबज्र ने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर और हासिये के समुदाय, व्यक्तित्व विकास का लोकतांत्रिक आधार, विषयक परि संवाद को सम्बोधित करते हुए कहा कि, मन का परिवर्तन ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जब पुरानी जड़ताओं को छोड़कर मन परिवर्तन का संकल्प ले लेता है, तभी जीवन सर्वोत्तम हो जाता है,यही बाबा साहेब डॉ अंबेडकर ने सिखाया। बौद्ध गुरु क्रमबज्र ने बतलाया कि आम लोग , आरक्षण को लेकर भीमराव अंबेडकर को बड़ा नेता मानते हैं, जबकि,डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना मन परिवर्तन कर जब बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिए तो वे बोधिसत्व की तरह महान बन गए। अध्यक्षता करते हुए धर्मेंद्र कुमार ने बतलाया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दलित जाति में जन्म लेकर भी अपनी शिक्षा और कर्म की बदौलत सूरज की तरह चमक कर , हासिये पर के लोगों को आकाश की ऊंचाई देकर गौरवान्वित किया।वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के संविधान के लोकतांत्रिक आधार के बताए रास्ते से दलित समुदाय के महत्वपूर्ण उत्थान होने को विस्तार से बताया। इसके पूर्व बौद्ध धर्मगुरु धम्माचारी क्रमबज्र, धर्मेन्द्र कुमार,माधुरी कुमारी, बबीता कुमारी ने महात्मा बुद्ध एवं डॉ अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। पंसस धर्मेन्द्र कुमार राम ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

सदा से समाजसेवी है कुशवाहा समाज : ओमप्रकाश 

कुशवाहा एकता संघ की बैठक नया विचार मोरवा । प्राचीन काल से ही सदा से समाज सेवी रहा है कुशवाहा समाज। उक्त बातें कहीं हुसैनी पुर में आयोजित कुशवाहा एकता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा हरिओम ने । कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलिराम सिंह कुशवाहा ने मोरवा विधानसभा में अब तक कुशवाहा समाज को सत्ता में भागीदारी का अवसर नहीं मिलने पर चिंता प्रकट की। महासचिव लखन सिंह कुशवाहा ने नेतृत्वक दलों के द्वारा न्याय नहीं मिलने पर कुशवाहा समाज द्वारा अपना निर्दलीय प्रत्याशी देने की चेतावनी दी गई।संघ अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर छत्तीस जोड़ी गरीब कन्याओं के विवाह कराये जाने की वर्षगांठ मनाने एवं सार्वजनिक रूप से जलाभिषेक करने का संकल्प लिया गया। वहीं सर्वसम्मति से 26 फरवरी को बिहार के लेनिन शहीद जगदेव सिंह की 103 वीं जयंती, समारोह पूर्वक बनाने का निर्णय लिया गया। मोरवा विधानसभा क्षेत्र के गरीब आम अवाम के सभी प्रकार के इलाज के लिए 8 एवं 9 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, अभय सिंह, संजय कुमार सिंह, लालबाबू सिंह कुशवाहा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह,डॉ सतीश कुमार सिंह कुशवाहा, डॉ राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, सुशील कुमार,लखन सिंह कुशवाहा, सुनील सिंह, मनीष कुमार, जीतेन्द्र सिंह, सरोज कुमार, सुजीत कुमार आदि ने संबोधित किया। सर्व सम्मति से कुशवाहा एकता के लिए तन मन धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। मौके पर मोरवा विधानसभा कुशवाहा एकता संघ के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में 118 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के नौआचक से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 118 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गांव के ही मनोज राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नौआचक में काफी मात्रा में बिक्री के लिए शराब रखी गई है। जब पुलिस निर्दिष्ट स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की तो वहां ढैंचा खेत से पांच कार्टनों में रखे 205 बोतलों में पैक 118. 115 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों के रैपर पर फॉर सेल इन ओनली पंजाबी लिखा था। पुलिस वाहन को आते देख वहां से एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव के ही मनोज राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान धराए युवक ने बताया कि इस शराब को उसने गांव के ही जगबंधु राय के पुत्र श्रवण कुमार के यहां से लाया है। पुलिस ने इस मामले में कांड सं. 4/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

एनडीआरएफ की टीम ने दी आपदा से बचाव की जानकारी

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में मंगलवार को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के टीम द्वारा बच्चों को आपदा से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर देवीकांत पाण्डेय कर रहे थे। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने एनडीआरएफ का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्था का गठन हिंदुस्तान प्रशासन के गृह मंत्रालय के अधीन 19 जनवरी,2006 को किया गया था। राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा के दौरान इसकी अप्रतिम भूमिका रही है। कान्स्टेबल ओमनाथ, अमित कुमार, चन्दन कुमार एवं अजीत कुमार झा ने दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से बताया। साथ ही सर्पदंश, कृत्रिम सांस प्रदान करना, हड्डी टूटने के क्रम में खपच्ची का उपयोग आदि को नाटकीय रूप से बतलाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय, नागमणि आशुतोष, प्रिंस कुमार जायसवाल, गोविन्द कुमार, प्रकाश कुमार, हरिकांत प्रकाश, राजीव कुमार झा, रतीश कुमार झा, गंगा नारायण विद्यार्थी, पिंकी कुमारी, शेखर प्रसाद, संजीव कुमार, कंचन रानी, शिखा अम्बष्ट, नीलम कुमारी, ममता कुमारी,अजय कुमार, नीतीश कुमार, संदीप कुमार सिंह, संगीता कुमारी, राजेश्वर राम, सीमा कुमारी, गायत्री कुमारी आदि शिक्षक –शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्रा उपस्थित थे।

समस्तीपुर

नये पीओ ने किया योगदान, पुराने पीओ की हुई विदाई 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के कार्यालय में मंगलवार को नये पीओ अभिलाष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। यह पदभार पुराने पीओ राहुल कुमार से पदभार लिया है। पूराने पीओ को स्थानांतरित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दिया। वहीं नये पीओ का लोगों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पीओ अभिलाष कुमार ने कहा की क्षेत्र में सबसे पहले हमारी प्राथमिकता यह होगी की मनरेगा से संबंधित हो रहे कार्यों को सुचारू रूप से चलाने एवं गुणवत्तापूर्ण से कराया जाएगा। किसी भी तरह की शिकायत आने पर कार्यवाई की जाएगी। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, बहादुर दास, संगीता कुमारी,प्रदिप्तो शंकर , प्रदीप कुमार,उमेश कुमार सिंह, कुशेश्वर यादव, राजीव कुमार, संदीप सिंहा, रमेश प्रसाद, साकेत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top