Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

बोरिया डीह में साइड मांगने को लेकर हुई विवाद में अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड चलाई गोली

एक युवक को गलफड़ा में लगी गोली, एक को सिर में टचकर निकला, एक रेफर नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के भुसवर डीह वार्ड 7 में एक पान दुकान के समीप एक डीजे लदा पीअकप चालक द्वारा साइड मांगने पर बाइक सवार अपराधियों ने पहले पहले मारपीट किया इसके बाद कई राउंड गोली चला दी। जिससे बोरिया डीह वार्ड 10 निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र पंकज कुमार और रामबिलास पासवान के पुत्र राम लगन पासवान जख्मी हो गए। वहीं पंकज के भाई राजीव कुमार भी चोटिल हुए हैं। गोली पंकज के गलफड़ा में लगी है। वहीं राम लगन के सिर में संपर्क करते हुए निकल जाना राम लगन ने बताया है। वहीं पिस्टल के बट से राम लग्न के सिर में मारकर जख्मी कर दिया गया है। दोनों का इलाज विभूतिपुर सीएचसी में कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुशांत ने बताया कि पंकज के गलफड़ा में गोली लगी हुई है। उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं रामलगन के सिर फुटा हुआ है जिसका इलाज किया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी से घटना की सारी जानकारी हासिल की है ।

समस्तीपुर

सरायरंजन में मुख्यमंत्री का आगमन 15 जुलाई को, करेंगे विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरायरंजन आगमन को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री का सरायरंजन आगमन 15 जुलाई को है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को भी डीएम सहित विभागीय अधिकारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव देवेंद्र प्रोज्ज्वल,सदर एसडीओ दिलीप कुमार एवं पटोरी एसडीओ विकास कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिया। बताते चलें कि सरायरंजन से गुजरने वाली जमुआरी एवं बलान नदी की उड़ाही,गाद सफाई कर दोनों नदियों के जीर्णोद्धार कार्यक्रम ,मणिका एसएच 88 से श्रीराम-जानकी चिकित्सा महाविद्यालय नरघोघी सड़क चौड़ी करण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को उद्घाटन किया जाना है। इसके लिए मुसापुर भुषणी मठ पर मुख्यमंत्री के लिए मंच और पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं मणिका एसएच 88 के निकट रंग रोगन कार्य कराया जा रहा है। रविवार को जल संसाधन विभाग अपर सचिव देवेन्द्र प्रोज्ज्वल, एसडीओ दिलीप कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार , सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। साथ ही गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर अधिकारियों के अलावा एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

नया विचार न्यूज़  सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना अंतर्गत विश्वंभरपुर एलौथ से वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने शनिवार की शाम में एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली निवासी मो .फारूक के पुत्र मो. नवाब के रूप में की गई है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक की तलाशी ली गई,जिसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थाना कांड सं.110 /25 दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

सदर एसडीओ ने इंजीनियरिंग के छात्रों व ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रखने को लेकर की बैठक

नया विचार न्यूज़  सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कॉलेज प्रशासन और ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले दिनों छात्रों और ग्रामीण के बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त कर आपसी समन्वय बनाने पर जोड़ दिया गया। छात्रों को कॉलेज के बाहर ग्रामीण को अभिभावक के साथ अच्छे व्यवहार बनाए रखने की अपील की गई। वहीं छात्रों को हिदायत दी गई कि अगर आगे से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई तो उसे दंडित किया जाएगा।बैठक में प्राचार्य डॉ .राजकिशोर तुगनायत, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, अजीत कुमार झा, डॉ .राम किशोर चौधरी, सरोज कुमार झा के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन थाना एवं मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के तीन मामले एवं नया एक मामले कुल चार मामले की सुनवाई किया गया। एक मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही तीन मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के दो ,नए मामले तीन कुल पांच मामले की सुनवाई अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने किया। दो मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया ।वहीं तीन मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । तीन मामले में फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार सहित कई फरियादी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में सीएम के आगमन को ले अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में आगामी 14 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन है। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रखंड के मुसापुर से गुजरने वाली जमुआरी एवं बलान नदी की उड़ाही कार्य का शिलान्यास करेंगे। वहीं प्रखंड के मणिका स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी होते हुए विक्रमपुर स्थित एनएच 322 तक बनने वाली बाईपास सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ताजपुर –बख्तियारपुर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। शनिवार की दोपहर जल संसाधन विभाग के अपर सचिव के .डी. प्रौज्ज्वल के साथ डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया। वहीं विधि –व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों को कई निर्देश दिए। मौके पर राज्य पुल निगम लिमिटेड के एमडी जितेंद्र कुमार, सदर एसडीओ दिलीप कुमार,सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार के अलावा जल संसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, बिहार राज्य उर्दू शिक्षा बोर्ड के सदस्य मो.इजहार अशरफ,विद्याकर झा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में “रोजगार मेला” के अंतर्गत 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – आज “रोजगार मेला” के तहत समस्तीपुर मंडल के ललित कला केंद्र, अधिकारी क्लब परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला के अंतर्गत चयनित 51000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।जिसमें 40 हजार से ज्यादा केवल रेलवे के अभ्यर्थी थे।समस्तीपुर मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री रामनाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, हिंदुस्तान प्रशासन तथा श्री तरुण कुमार, विधान पार्षद, समस्तीपुर सहित कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव तथा वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार सहित समस्तीपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर में रेलवे, हिंदुस्तानीय डाक विभाग एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित कुल 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें: हिंदुस्तानीय रेल – 55 अभ्यर्थी हिंदुस्तानीय डाक विभाग – 15 अभ्यर्थी तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल– 01 अभ्यार्थी शामिल रहे।

समस्तीपुर

घर- घर जाकर कम से कम एक दस्तावेज लेने का दिया गया निर्देश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखण्ड सभागार में 136- सरायरंजन विधानसभा के 05 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और 18 बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के द्वारा बैठक की गई । बैठक में यह निर्देश दिया गया कि अधिकतर एनुमरेशन फॉर्म आ जाने के उपरांत अब घर– घर जाकर सभी मतदाताओं से 11 प्रकार के दस्तावेजों में से किसी एक को प्राप्त करें । साथ ही सरायरंजन विधान सभा के सभी मतदाताओं से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द अपना 11 प्रकार में से कोई एक दस्तावेज अपने संबंधित बीएलओ को दें ताकि मतदाता सूची में बिना परेशानी का नाम जुड़ सके।

समस्तीपुर

सरायरंजन सीएचसी में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सरायरंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक मेला का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने की। इस मेले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा डॉ. मीनाक्षी ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आयोजन होने वाले कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बीएचएम अंजनी नंदन, बीसीएम प्रियंका कुमारी, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा , फैमिली प्लानिंग काउंसलर पुनीत कुमार ,एएनएम एकता कुमारी, रूपा ,प्रियंका ,आशा, कार्यकर्ता मीना ,मंजू ,शोभा ने भाग लिया। पीरामल फाउंडेशन से बैधनाथ चौरसिया ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर इस मेल के माध्यम से विश्व जनसंख्या दिवस पर गंभीरता से लेने के लिए अपील की। साथ ही प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार,बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिवार नियोजन ऑपरेशन होना सुनिश्चित किया गया।

समस्तीपुर

फाइलेरिया से बचाव के बारे में दी गई जानकारी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत के गोपालपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में शुक्रवार को पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुबोध कुमार ने विद्यालय के सभी बच्चों एवं शिक्षकों को फलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मादा मच्छर के काटने से होता है। इसका लक्षण दिखने में 5 से 15 साल लग जाते हैं। उसे वक्त तक लोगों को पता नहीं चल पाता और खुद को स्वस्थ समझते हैं। फाइलेरिया से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा साल में चलाए गए अभियान में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाने का काम करते हैं। सभी लोगों को स्वास्थ्यकर्मी के सामने फाइलेरिया का दवा सेवन करना चाहिए। अतः बच्चों के साथ-साथ शिक्षकगणों से अनुरोध किया कि अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी समझा कर दवा सेवन करने में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करें। उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोगी को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर प्रशासन से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कालाजार एवं डायरिया के लक्षण एवं बचाव पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राम,शिक्षक नवीन कुमार ,विनोद कुमार, नयनतारा आदि मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top