Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

Samastipur News-स्कूल में एडमिशन के लिए निकले चार छात्र लापता, परिजनों ने जताई आशंका ,मानव तस्कर का शिकार हुआ , पुलिस जांच में जुटी

नया विचार समस्तीपुर-  समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माथी दक्षिणी पंचायत के सिरसिया गांव से चार शिशु एक साथ लापता , नौवीं कक्षा में एडमिशन के लिए घर से निकले थे चारों शिशु ।तीन दिन बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने थाने में दिया गुमसुदगी का आवेदन । चारों बच्चों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव वार्ड चार में रहनेवाले के रूप में हुई है । पहला नैतिक राज उम्र 14 वर्ष ब्रह्मदेव राव के पुत्र हैं । दूसरा सचिन कुमार उम्र 14 वर्ष संजय दास के पुत्र हैं । तीसरा मुकेश कुमार उम्र 13 वर्ष सुरेश यादव के पुत्र हैं और चौथा शिवम कुमार उम्र 15 वर्ष कमलेश दास के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं । यह चारों छात्र मध्य विद्यालय सिरसी मैं आठवीं तक पढ़ाई किए हैं ।आगे की पढ़ाई के लिए लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी विभूतिपुर में एडमिशन के लिए तीन अप्रैल 2025 को घर से कहकर निकले थे । लेकिन चारो छात्र घर लौटकर नहीं आए ।चारो छात्र के परिजनों ने विभूतिपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है । वहीं पुलिस गांव में पहुंचकर छात्रों के परिजनो और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है । लापता छात्र नैतिक राज के पिता ब्रह्मदेव रावत का बताना है कि 3 अप्रैल के शाम से ही सभी रिश्तेदारों में ढूंढा गया लेकिन किसी रिश्तेदार के यंहा नही मिला । मुझे डर है कि मानव तस्कर गिरोह चारों छात्रों को पकड़ कर ले गई है । लापता छात्र शिवम कुमार के दादाजी महेंद्र दास बताते हैं कि मेरा पुत्र कमलेश दास जो पंजाब में रहकर किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है ।उसका इकलौता पुत्र है शिवम वह घर से लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी विभूतिपुर में 9 वी में एडमिशन के लिए निकला था । लेकिन नहीं लौटा है पूरे रिश्तेदारों में खोजबीन की है उसके बाद थाने में आवेदन दिया है । पुलिस के अनुसार थाने में दर्ज शिकायत में परिवारों ने बताया कि 3 अप्रैल को उनके शिशु नवमी कक्षा में लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी बिभूतिपुर में एडमिशन के लिए निकले थे लेकिन लौट कर अभी तक नहीं पहुंचा है । इस संबंध में बिभूतिपुर थाना प्रभारी आनंद कश्यप का बताना है कि परिवार वालों ने 5 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी उसके बाद से ही पुलिस छानवीन में जुट गई थी । आज 6 अप्रैल को सिरसी गांव गया था बच्चों के परिजन और गांव वालों से पूछताछ की गई है जिले के अन्य थानों में भी चारों शिशु की फोटो के साथ भेज दिया गया है ।

समस्तीपुर

उदापट्टी चैती दुर्गा स्थान में सजा माता का दरबार उमड़ी भक्तों की भीड़ 

नया विचार सरायरंजन-  प्रखंड के उदा पट्टी पछियारी टोल बरमस्थान परिसर स्थित चैती दुर्गा स्थान मंदिर में मां दुर्गा के पट को खुलते ही मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने वाले खासकर खोइछा भरने वाली स्त्री श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर पड़ी। स्त्री श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर खोइछा भरा तथा मन्नत मांगी। आस्था और श्रद्धा के आगे रविवार को सुबह से लेकर करी धूप में भी लोगों की भीड़ दिखाई दिया। मौके पर राधाकांत झा, संतोष चौधरी, अनिरुद्ध मिश्र, दीपक कुमार झा, अजय कुमार झा, संतोष कुमार झा, विभूति नाथ झा, विमल कुमार झा, सीताराम झा, राजेश कुमार झा, सुनील कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, रामनरेश चौधरी, नवोनाथ चौधरी, कीर्तन झा, मधुकांत झा आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

भगवतपुर में अष्टयाम महायज्ञ को ले निकाली गई कलश यात्रा 

नया विचार सरायरंजन – प्रखंड क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत में ब्रह्मस्थान एवं हनुमान मंदिर प्रांगण में अष्टयाम महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 551 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलशयात्रा में हाथी घोड़ा,बैंड बाजा भी सामिल थे। कलशयात्रा को अष्टयाम महायज्ञ से शुरू किया गया। कलशयात्रा का भ्रमण कराते हुए गांव के तालाब से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने पवित्र जल भरा कर पुनः यज्ञ स्थल पर लाकर अष्टयाम महायज्ञ को विधि विधान के साथ शुरू कराया। कलशयात्रा में गांव के सभी स्त्री पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

आस्था, समस्तीपुर

रावण के राज्य में रहकर भी विभीषण नहीं बिगड़ा : देवी ऋचा मिश्रा,  सलेमपुर में रामकथा का आयोजन 

 नया विचार सरायरंजन:लंका देश में रावण जैसे राज्य में रहकर रावण का सहोदर भाई विभीषण नहीं बिगड़ा।यह बातें शनिवार की शाम बरबट्टा सलेमपुर गांव में रामकथा कहते कथावाचिका देवी ऋचा मिश्रा ने सातवें दिन कहीं। देवी मिश्रा ने कहा कि रावण के भाई विभीषण ने लंका में रहते हुए राम के भक्त थे। हर ग़लत काम पर विभिषण ने रावण का विरोध करता था । इसलिए रावण ने लात मारकर विभिषण को अपने राज्य से निकाल दिया था। इसके बाद विभीषण राम के शरण में आकर रहा । कथा वाचिका ने कहा कि महाहिंदुस्तान युद्ध के समय हनुमान जी श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ के उपर ध्वज में विराजमान थे। हनुमान जी के ही पुण्य प्रताप से अर्जुन और युधिस्ठिर ने महाहिंदुस्तान का युद्ध जीता था। रावण ने जब सीता का अपहरण किया था।तब भी विभीषण ने विरोध किया था। उन्होंने रावण से कहा था कि आप साक्षात भगवती को ले आए है। इसका परिणाम बहुत ही बुरा होगा। इन्होंने कहा कि भगवान शंकर को सातवां श्रृंगार भष्म है, आठवां श्रृंगार है रूद्राक्ष, नौवां श्रृंगार है सर्प का माला,दशवां श्रृंगार है नंदी बैल ,11 वां श्रृंगार है डमरू, 12 वां श्रृंगार है बाघ का चर्म है।जो लोग बारहों श्रृंगार को लेकर पूजा करते हैं, उन्हें सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भी भगवान शिव के भक्त हैं,जिस कारण भगवान शिव ने श्री राम को रावण पर विजयी दिलाने का आशीर्वाद दिया था । जिससे रावण पर विजयी प्राप्त किया था। रामकथा को सफल बनाने में संपूर्ण ग्रामवासी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

समस्तीपुर

समारोहपूर्वक मना भाजपा का स्थापना दिवस

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के भगवतपुर निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद चौरसिया के आवास पर रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकुमार सिंह ने की। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मणि प्रसाद सिंह,डॉ. बलदेव भगत, देवेंद्र प्रसाद चौरसिया, विश्वजीत गिरि,राकेश कुमार गिरि, राजेंद्र महतो,चंदेश्वर दास सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अगलगी से बचाव को ले दिया गया प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन : जिले में हो रही अगलगी घटनाओं को देखते हुए समस्तीपुर जिला अग्निशामक दल द्वारा किसान की फसलों और झुग्गी –झोपड़ियों में आग से बचाव को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला अग्निशामक पदाधिकारी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड के टीम द्वारा गांव के झुग्गी झोपड़ी में आग से बचाव को लेकर जन जागरूकता चलाया चलाया जा रहा है।प्रशिक्षण दल जिले में विभिन्न प्रखंडों और गांवों के सुदूर देहात गांव में डोर टू डोर जाकर लोगो में अगलगी से बचाव और सुरक्षा करने का उपाय बता रहे हैं,ताकि परिस्थिति में ग्रामीण अपने घर और फसल की सुरक्षा कर सकें। सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर गृह रक्षक उपाधीक्षक एहतेशाम अली ने अगलगी को लेके सरायरंजन और विभिन्न प्रखंड में अग्निशामक दल को प्रशिक्षण देते हुए जागरूक किया।

समस्तीपुर

समस्तीपुर पुलिस ने रामनवमी को लेकर निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने और शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने दिया संदेश

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र आपसी भाईचारा, सामाजिक सदभाव एवं शांति पूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान और चौकीदारों के साथ शनिवार को विद्यापतिधाम, मऊ बाजार, बालकृष्णपुर मड़वा, राजा चौक, बजरंगी चौक सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बाइक व चार पहिया वाहन से घूम घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने और इस दौरान बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकालने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हुड़दंग न मचाएं और नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें। उन्होंने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ पर्व मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान एएसआई राकेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में सशस्त्र बल व चौकीदार मौजूद रहे। साथ ही समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में एसडीपीओ सोनल कुमारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक के बाद रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण बाताबरण में सम्पन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया । दलसिंहसराय अनुमंडल में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल द्वारा महावीर इंटरनेशनल, दिल्ली के सहयोग से आज 5 अप्रैल 2025 को दरभंगा रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में सभी रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एवं हिंदुस्तानीय पैकेजिंग संस्थान, मुंबई के निदेशक तथा अतिरिक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार) श्री राजेश कुमार मिश्रा एवं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, श्री विनय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सिय जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गई तथा कर्मचारियों को जागरूक किया गया।इस स्वास्थ जांच शिविर में मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया और अपनी सेवाएं प्रदान की।स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं की समय पर पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी रही। 

समस्तीपुर

नदी किनारे झाड़ी में लगी आग तो ग्रामीणों ने अवैध शराब कारोबार का कर दिया खुलासा, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

नया विचार समस्तीपुर- :समस्तीपुर जिले के पुलिस जो नही कर पा रही है वो काम गांव वालों ने खुद कर दिखाया । बिहार में शराबबंदी वर्ष 2016 से लागू है ।बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से अभी भी देसी शराब बनाई जा रही है और बेची भी जा रही है ।इसके लिए प्रशासन ने शराब कारोबार को खत्म करने के लिए और शराब माफियाओ को पकड़ने के लिए कई तकनीक अपनाई गई । कभी ड्रोन की मदद से कभी डॉग स्क्वायड की मदद से माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है ।लगातार पुलिस इस तरह की कार्रवाई भी करती है और कारोबारी की गिरफ्तारी भी करती है । लेकिन सुदूर गांव में जहां पुलिस नहीं पहुंच पाती है ।जहां पुलिस के ड्रोन नहीं पहुंच पाते हैं ।वहां ग्रामीण खुद ही पहुंच कर शराब के अवैध कारोबार का उजागर करती है । यह वीडियो समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के डुमरा मोहन पंचायत के गनौली वार्ड 9 के समीप करेह नदी के पूर्वी ढाब किनारे 11 बजे आग अचानक आग लग गई ।आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया । क्योंकि नदी किनारे झाड़ी से हटकर खेतो में गेंहू के फसल लगी हुई थी ।आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने पाया कि नदी किनारे झाड़ी में अवैध देशी शराब बनाए जाते हैं ।जिसका उजागर ग्रामीणों ने किया ।हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को भी आग लगने और अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त और शराब बनाने के कच्चे उत्पाद मिलने की सूचना भी पुलिस को दीया हैं । ग्रामीण रूपेश कुमार बताते हैं नदी के किनारे आग लगने की सूचना मिली थी यहां किसानों के खेतों में गेहूं की फसल भी लगी हुई थी ।जब यहां पहुंचे तो नदी किनारे जंगल में आग लगी हुई थी ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया ।उसके बाद से यहां अवैध शराब निर्माण हो रहे भट्टी दिखाई पड़ी है ।ऐसा लगता है कि शराब निर्माण के दौरान ही गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई आग लगने के बाद कारोबारी फरार हो गए हैं ।लेकिन शराब बनाने के कुछ सामान भी बरामद किए गए पुलिस को सूचना दी गई है ।सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने अवैध शराब के कुछ कच्चे सामान को बरामद किया है । इस संबंध में शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह का बताना है कि ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची है । ग्रामीणों के द्वारा नदी किनारे अवैध शराब बनाने की बात कही गई है । पुलिस घटनास्थल पर गई है जांच कर रही है ।

समस्तीपुर

बाल संसद को कराया गया कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को विद्यालय बाल संसद का गठन किया गया। नवगठित बाल संसद में रुपाली कुमारी प्रधानमंत्री, मिथिलेश कुमार उप प्रधानमंत्री, रुद्र कुमार शिक्षा मंत्री, अन्नु कुमारी उप शिक्षा मंत्री, रुक्मणी कुमारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, साकेत कुमार उप स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, रेणु कुमारी जल एवं कृषि मंत्री, रवि किशन उप जल एवं कृषि मंत्री, मनीषा कुमारी पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री,नीतीश कुमार उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, स्तुति कुमारी स्पोर्ट्स एवं संस्कृति मंत्री,अमरजीत कुमार उप स्पोर्ट्स एवं संस्कृति मंत्री, अनन्या श्री विद्यालय सुरक्षा मंत्री एवं गोलू कुमार अप विद्यालय सुरक्षा मंत्री बनाए गए। प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में बाल संसद का चुनाव कराया गया। बाल संसद के सुगमकर्ता शिक्षक राज कुमार ने बाल संसद के मंत्रियों को उसके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में संजीत कुमार, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top