Hot News

समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

दोस्त के साथ ससुराल जा रहें युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने मारी ठोकर से मौत, एक जख्मी

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां दोस्त के साथ ससुराल जा रहे युवक को सवारी बस ने मारी ठोकर युबक की घटनास्थल पर ही मौत वही दोस्त बुरी तरह जख्मी ।जख्मी को 112 की पुलिस ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया भर्ती डॉक्टर ने डीएमसीएच किया रेफर । पूरी घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 चांद चौर की हैं जंहा तेज रफ्तार बस ने बाइक सबार को मारी ठोकर ,ठोकर से एक कि मौत वही दूसरा जख्मी है जिससे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया ।मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी वार्ड 5 निवासी परिमल झा के 32 वर्षीय पुत्र अनन्त झा के रूप में हुई हैं वही जख्मी उसी गांव के मृतक का दोस्त चंदन कुमार बताया गया है । ग्रामीण अंकेश झा का बताना है कि दोनों युवक बाइक से मृतक अनन्त झा के ससुराल अशीनचौक दलसिंहसराय निजी कार्य से जा रहें थे उसी दौरान चांद चौर में सड़क दुर्घटना हुई जिसमें अनन्त झा की मौत हो गई । यह दलसिंहसराय में रेलवे स्टेशन के समीप इनका निजी शौचालय में युवकों की बहाली भी करते थे और इन्ही के देखरेख में शौचालय चलता था । राजस्थान में भी इनका काम चलता था लेकिन गांव के शादी में शिरकत करने के लिए आए हुए थे ।तीन वर्ष पहले इनकी शादी हुई थी जिससे दो वर्ष का एक छोटा सा बच्चा है । वही 112 पर तैनात एसआई लक्ष्य प्रकाश झा का बताना है कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर तुरंत ही इलाज के लिए समस्तीपुर से अस्पताल लाए हैं जिसमें एक की मौत हो गई है यह उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी के रहने वाले हैं ।सबाड़ी गाड़ी ने ठोकर मारी थी जिसमें एक कि मौत हो गई है । पुलिस एक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

समस्तीपुर

करेह नदी से अज्ञात शव मिलने से सनसनी ,शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी 

नया विचार समस्तीपुर- : समस्तीपुर में करेह नदी में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी ।अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से निकलवा कर शव की पहचान करने में जुटी है ।शव नदी से निकालने के तीन घण्टे बाद भी अबतक नही हुई पहचान । पूरी घटना समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत कांकर घाट पुल के समीप करेह नदी की है जंहा से एक अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार के दिन 3 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने देखा ।जिसके बाद शव मिलने की सूचना शिवाजी नगर थाना और रोसड़ा थाना को दी गई। शिवाजी नगर और रोसड़ा दोनों थाने की पुलिस काकड़ घाट पहुंची सीमा को लेकर कुछ देर तक नदी में ही शव पड़ा रहा।करेह नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई , देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रोसड़ा पुलिस नदी से शव को निकाल कर पहचान करने में जूट गई। अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

समस्तीपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मत्स्य विपणन कीट का हुआ वितरण

नया विचार समस्तीपुर (रितुराज वर्मा) । जिला मत्स्य कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजनान्तर्गत मत्स्य विपणन कीट का वितरण किया गया। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्त्री दिवस के अवसर पर स्त्रीओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार में अभिवृद्धि के लिए किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड के कुल 80 मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य विपणन कीट वितरित की गयी। मत्स्य विपणन किट प्राप्त करने के उपरान्त स्त्रीओं द्वारा बताया गया कि इससे मछली बेचने में काफी सुविधा होगी और परिवारिक आय में वृद्धि होगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी, मो० नियाज उद्दीन द्वारा बताया गया कि इसका उद्येश्य ग्राहकों को ताजी एवं स्वच्छ मछलियों की उपलब्धता के साथ आधुनिक साज-सज्जा एवं उच्च मनोबल को बरकार रखना है। इस मौके पर खानपुर प्रखंड के प्रमुख सन्नी हजारी द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास से मत्स्य विक्रेताओं के आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त मो० एखलाकुर रहमान सिद्धिकी एवं मत्स्य विभाग के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन

नया विचार मोरवा । विधायक रणविजय साहू ने शनिवार को तीन पंचायत में छत्तीस लाख से बनी तीन पी सी सी सड़कों का फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।प्रखंड के चकलालसाही पटोरी मुख्य पथ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाली सड़क,धर्मपुर बांदे पंचायत के वार्ड 12 धर्मपुर बांदे चौक से मदरसा की ओर जाने वाली सड़क,बनवीरा पंचायत के विश्वनाथ साह के खेत से गौरी चौधरी के घर तक बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक रणविजय साहू के द्वारा किया गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना राय,योगेंद्र राय,राजकुमार ठाकुर,घनश्याम सिंह,रामानंद राय,मनोज राय,चंदन साह, प्रमोद राय,गणेश राम,संजय सिंह,गणेश राम,ऋषभ राज आदि ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

महिला दिवस समारोह में दर्जनों महिलाओं का हुआ सम्मान 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के धर्मपुर बांदे पंचायत अंतर्गत मणिपाल विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्त्री दिवस पर चर्चित स्त्रीओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय संस्थापक सतीश कुमार एवं प्रिंसिपल इंद्रमणि कुमारी के द्वारा समाज सेवा में अग्रणी मूर्ति देवी, कुन्ती देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, पिंकी देवी, गीता देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, ममता देवी, पूजा देवी सहित एक दर्जन से अधिक गण्यमान्य स्त्रीओं को चादर, माला,पाग, लेखनी एवं पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्र अभिभावक एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

किशनपुर यूसुफ में की गई ब्रह्मबाबा की मूर्ति की स्थापना

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत में शुक्रवार की शाम ब्रह्मबाबा स्थान में ब्रह्म बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रह्माबाबा की पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगी रही । लोगों ने पूजा– अर्चना करते हुए आशीर्वाद मांगा। मूर्ति स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष राम कुमार झा ने कहा कि यहां बहुत दिनों से ब्रह्म स्थान था। यहां पर ब्रह्म बाबा की मूर्ति स्थापित करने के लिए लोग बहुत दिनों से प्रयास कर रहे थे। आज मूर्ति की स्थापना से लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी है। इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। मौके पर पवन कुमार झा, रामयाद शांडिल्य, अभिनंदन झा,गिरीश झा,राजेश झा,मनोज झा,रामजी झा,अमित झा,नरेश झा,रूपनारायण झा,सीताराम चौधरी,जयनारण महतो,प्रमोद सिंह,देवेंद्र दास,जवाहर दास सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे ।

समस्तीपुर

इंस्पायर अवार्ड के लिए म. वि. सरायरंजन के छात्र तक्ष का हुआ चयन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के म.वि.सरायरंजन में पढ़ने वाले तक्ष कुमार का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है।बता दें कि विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने हेतु केंद्र प्रशासन की इस योजना के तहत सभी चयनित छात्रों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए दिये जाएंगे। इसमें पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है।यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए मंच प्रदान करता है। कक्षा 8वी. में पढ़ने वाले तक्ष के चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए म.वि.सरायरंजन के प्रधानाध्यापक राजा महतो ने कहा कि तक्ष कुमार ने विज्ञान में नवाचार कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। प्रधानाध्यापक ने तक्ष को बाल वैज्ञानिक की उपाधि दी। साथ ही विद्यालय के अन्य शिक्षक भी तक्ष के चयनित होने पर उसे बधाई दी। विद्यालय परिवार की तरफ से तक्ष को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विष्णुदेव साह, मदन प्रसाद ठाकुर, अमरजीत कुमार ईश्वर, लाल बाबू ईश्वर, सरस्वती कुमारी, विनोद कुमार, निरंजन कुमार कंठ, कल्पना कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रति वित्त रहित शिक्षकों में भारी आक्रोश, बैठक में मंत्री के बयान की हुई निंदा 

नया विचार सरायरंजन : राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा सात मार्च को विधान परिषद में वित्त रहित शिक्षकों के हित में बयान नहीं दिए जाने से वित्त रहित शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। शनिवार को केएसआर कॉलेज, सरायरंजन में वित्तरहित शिक्षकों की आक्रोशपूर्ण बैठक में मंत्री विजय कुमार चौधरी के बयान की घोर निंदा की गई। वक्ताओं ने बताया कि विधान परिषद में विधान पार्षद नवल किशोर यादव के द्वारा वित्त रहित शिक्षकों को राज्य प्रशासन के द्वारा अनुदान के बदले वेतनमान नहीं देने के विरुद्ध राज्य प्रशासन के क्रियाकलापों की जमकर आलोचना की जा रही थी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की जगह पूर्व शिक्षा मंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा मामले को लपकते हुए वित्त रहित शिक्षकों के हित में बयान नहीं दिया जाना,पूरे राज्य भर के निरीह और भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके‌ वित्त रहित शिक्षकों को भारी निराशा हुई है। वक्ताओं के द्वारा मंत्री के बयान की घोर निंदा की गई। दूसरी और स्थानीय विधायक सह मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने सदन में वित्त रहित शिक्षकों के प्रति सुशासन की प्रशासन की संवेदन शीलता की ही बात बताई गई है। सुशासन की प्रशासन सदा से ही वित्त रहित शिक्षकों के प्रति संवेदनशील रही और है। जहां पूर्व की प्रशासन के द्वारा काम करो और पैसा नहीं मिलेगा, ऐसे वित्त रहित के काले कानून से, वित्त रहित शिक्षकों को बिना वेतन के ही बेमौत मरने के छोड़ दिया गया था , वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वित्त रहित शिक्षकों की सुधि लेते हुए, वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर , छात्रों के परीक्षाफल के आधार पर अनुदान देना शुरू किया गया है। इस नियम के तहत राज्य प्रशासन के द्वारा बराबर अनुदान का भुगतान भी किया जाता रहा है। उनके बकाये अनुदान के प्रति भी राज्य प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।साथ ही भविष्य में भी राज्य प्रशासन के द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है। बैठा की अध्यक्षता सीनेटर डॉ.विजय कुमार झा ने की। मौके पर डॉ. सुवंश कुमार चौधरी,प्रो .अनिल कुमार झा, प्रो .रमेश कुमार, दयानंद झा सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री का हुआ प्रदर्शन 

नया विचार सरायरंजन : बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन हुआ। इस मेले में सीआरसी से चुने गए शिक्षकों ने अपने-अपने निर्मित टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक अनंत कुमार राय ने कहा कि सभी शिक्षक स्वनिर्मित अधिगम सामग्री से बच्चों को अवगत कराएं। साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करें। इस अवसर पर बीआरपी नरेश पांडे,वीर बहादुर महतो,प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सुमन,अखिलेश ठाकुर, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, राजा महतो, पंकज कुमार, मनु कुमार, वीरेंद्र कुमार, रतन कुमार सहित सभी प्रतिभागी शिक्षक –शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नरघोघी में वित्त मंत्री ने एसबीआई शाखा का दिल्ली से हीं आनलाइन फीता काट किया उद्घाटन,

नया विचार सरायरंजन । सरायरंजन नगर पंचायत स्थित नरघोघी में एसबीआई बैंक शाखा का उद्घाटन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन दिल्ली से आनलाइन के माध्यम से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद नरघोघी शाखा में लगे शीलापट में लगे पर्दा को क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार,चीफ मैनेजर निर्मल कुमार, शाखा प्रबंधक उजाला कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया ‌। मौके पर आनंद कुमार झा, संदीप कुमार राय, अशोक कुमार राय, श्याम कुमार महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद,विमल किशोर ठाकुर, रामकुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top