Hot News

Darbhanga Airport News: दरभंगा-दिल्ली रूट पर रोजाना 11 विमान भरेंगे उड़ान

अकासा ने शुक्रवार से दरभंगा- दिल्ली रूट पर विमान सेवा की शुरुआत की. नयी विमानन कंपनी अकासा की बिहार में यह पहली उड़ान सेवा है. दिल्ली व दरभंगा एयरपोर्ट पर उद्घाटन कार्यक्रम हुआ.

नागरिक उड्डयन मंत्री केआरएम नायडू, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा व स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने दीप जलाकर उड़ान सेवा का उद्घाटन किया. संजय कुमार झा ने कहा कि नई उड़ान से मिथिला और बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर और सुगम होगा. प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को बल मिलेगा.

बिहार के विकास को मिलेगी नई गति

दरभंगा एयरपोर्ट पर भूमि व राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया. मंत्री ने प्रथम यात्री को बोर्डिंग पास सौंपते हुए बधाई दी. कहा कि यह उड़ान सेवा दरभंगा और नई दिल्ली के बीच आवागमन को और अधिक सहज, सुगम और सुलभ बनाएगी. इससे मिथिला समेत बिहार के विकास को नई गति मिलेगी.

समय से पहले दरभंगा पहुंची फ्लाइट

दिल्ली से उड़ा अकासा का विमान क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10.55 बजे से आठ मिनट पहले ही सुबह 10.47 बजे दरभंगा हवाई अड्डा पर लैंड कर गया.  दिल्ली के लिए फ्लाइट क्यूपी 1406 सुबह 11.58 बजे यात्रियों को लेकर यहां से रवाना हुई. विमान की सभी सीटें फुल थीं. आज पहली बार दिल्ली रूट पर तीन विमानन कंपनी इंडिगो, स्पाइसजेट व अकासा ने सर्विस दी. इस रूट पर पैसेंजरों को अब बेहतर विकल्प के साथ किफायती दर पर टिकट उपलब्ध होने की संभावना बन गयी है.

ये भी पढ़ें.. Gopal Mandal Controversy : तू मेरा दामाद हो क्या… अब पटना में पत्रकारों से भिड़े JDU विधायक गोपाल मंडल

The post Darbhanga Airport News: दरभंगा-दिल्ली रूट पर रोजाना 11 विमान भरेंगे उड़ान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top