Hot News

Deoghar news : अपनी मांगों को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगा कृषक मित्र महासंघ

संवाददाता, देवघर . केकेएन स्टेडियम में आयोजित कृषक मित्र महासंघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष दुखभंजन निराकार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में सभी कृषक मित्रों ने राज्य प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जतायी. बैठक में मुख्य अतिथि कृषक मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार रौनियार ने कहा कि राज्य प्रशासन कृषक मित्रों से दिन-रात सेवा लेती है, लेकिन अब तक उन्हें कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि मंत्री सदन के अंदर कुछ कहती हैं और बाहर कुछ बयान देती हैं. पिछले 15 वर्षों से कृषक मित्र कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, आपदा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा आदि कई विभागों के कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कृषक मित्रों के अधिकार और सम्मान के लिए हाईकोर्ट में मामला दायर किया जायेगा. बैठक में जिला स्तरीय समिति का भी विस्तार किया गया, जिसमें लालू कुमार यादव को महामंत्री, रूपेश कुमार को उपाध्यक्ष, विनोद यादव को प्रवक्ता, बहादुर यादव को कोषाध्यक्ष, सुनील हजारी को उपसचिव, उदय नारायण साह को महामंत्री, उमेश कुमार दास को सह-कोषाध्यक्ष, सुनील यादव को सचिव, अनिल राउत को उपाध्यक्ष और घनश्याम यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. इस मौके पर कांग्रेस यादव, हरि यादव, अभिमन्यु प्रसाद राय, कामदेव पंडित, सदानंद राय, मंगल मिश्रा, गौतम राय, सिकंदर राणा, सतीश यादव, फनींद्र यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : अपनी मांगों को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगा कृषक मित्र महासंघ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top