Hot News

Drishyam 3 Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, मोहनलाल के सस्पेंस ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें कैसी रही ओपनिंग

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की वापसी ने सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना दिया है. दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है. रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई दर्ज की. sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने हिंदुस्तान में पहले दिन करीब 15.85 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. यह कमाई 5,506 शोज़ के जरिए हासिल हुई, जो फिल्म के लिए बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है.

दुनियाभर में 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज मार्केट में भी दमदार प्रदर्शन किया. विदेशों में फिल्म ने पहले दिन लगभग 25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं हिंदुस्तान में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही दिन 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. खास बात यह रही कि मलयालम वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की.

मलयालम वर्जन बना सबसे बड़ा गेमचेंजर

फिल्म के मलयालम वर्जन ने पहले दिन 13.70 करोड़ रुपये नेट कमाए. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 67 प्रतिशत दर्ज की गई. मलयालम भाषा में फिल्म के 3,503 शोज चलाए गए, जिनमें शाम और रात के शो में भारी भीड़ देखने को मिली. केरल फिल्म का सबसे मजबूत मार्केट बनकर सामने आया, जहां पहले दिन फिल्म ने करीब 11.15 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किए. वहीं तेलुगु वर्जन ने भी चुनिंदा सेंटरों पर अच्छा प्रदर्शन किया और पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की.

क्या है ‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी?

‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने के बाद परिवार शक के घेरे में आ जाता है. सीरीज के पहले दो भाग अपनी सस्पेंस भरी कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट के लिए काफी पसंद किए गए थे. ‘दृश्यम’ का पहला भाग साल 2013 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 2021 में आया था.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: 6 दिनों में ‘करुप्पु’ का तूफान, हिंदुस्तान में पार किए 100 करोड़, जानें कुल कमाई

The post Drishyam 3 Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, मोहनलाल के सस्पेंस ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें कैसी रही ओपनिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top