घाटशिला. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के लालगढ़ थाना के बैता गांव में खेत में खुदाई के दौरान 3 बंदूकें बरामद की गयी हैं. आशंका है कि ये हथियार माओवादी गतिविधियों के दौरान छिपाये गये हो सकते हैं. पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर में किसान खेत में खुदाई कर रहा था. इसी दौरान किसान को तीन पुरानी दो नाली बंदूकें प्लास्टिक में लिपटी मिली. किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही लालगढ़ पुलिस पहुंची. तीनों बंदूकों को बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार लंबे समय तक जमीन के नीचे दबे रहने के कारण बंदूकों की लकड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. लोहे के हिस्सों पर जंग लग गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल माओवादी दौर में किया गया हो सकता है.
The post East Singhbhum News : खेत की खुदाई में निकली तीन बंदूकें, पुलिस ने किया बरामद appeared first on Naya Vichar.
