Hot News

GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

National Handloom Day: आजकल सोशल मीडिया पर GRWM (Get Ready With Me) वीडियो काफी ट्रेंड में हैं. लोग ऐसे वीडियो में अपने तैयार होने का पूरा लुक दिखाते हैं. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी ट्रेंड को हिंदुस्तानीय हैंडलूम से जोड़ते हुए युवाओं से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि नेशनल हैंडलूम डे पर हैंडलूम के कपड़े पहनकर GRWM वीडियो बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें. इससे हिंदुस्तानीय बुनाई कला को बढ़ावा मिलेगा और बुनकरों का हौसला भी बढ़ेगा.

इंस्टाग्राम रील के जरिए दिया संदेश

View on Instagram

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की. इसमें उन्होंने युवाओं से कहा कि वे हैंडलूम के कपड़े पहनकर GRWM वीडियो बनाएं. उनका कहना है कि इससे हिंदुस्तान के हैंडलूम प्रोडक्शंस को देश और दुनिया में नई पहचान मिलेगी और लोग स्थानीय बुनकरों के काम के बारे में भी जानेंगे.

यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया में चाहिए नया डिजाइन? देखें लेटेस्ट और खूबसूरत कलेक्शन

Handloom Day History: क्या है राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतिहास?

हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है. यह दिन 7 अगस्त 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की याद में मनाया जाता है. उस समय लोगों ने विदेशी सामान छोड़कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया था. इसी वजह से हर साल इस दिन हिंदुस्तानीय हथकरघा और बुनकरों के योगदान को सम्मान दिया जाता है.

हैंडलूम पहनने की अपील क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों के हैंडलूम कपड़े हमारी संस्कृति की पहचान हैं. अगर ज्यादा लोग इन्हें खरीदेंगे और पहनेंगे, तो बुनकरों को फायदा होगा और उनके काम को नई पहचान मिलेगी.

GRWM ट्रेंड से मिलेगा नया मंच

आज सोशल मीडिया किसी भी संदेश को तेजी से लोगों तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम है. ऐसे में अगर युवा हैंडलूम पहनकर GRWM वीडियो शेयर करते हैं, तो हिंदुस्तानीय पारंपरिक कपड़ों को नई पहचान मिल सकती है. इससे फैशन के साथ-साथ हिंदुस्तानीय विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा और लोग स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.

यह भी पढ़ें: सीता बनकर छाईं Sai Pallavi, रियल लाइफ में भी उनकी सादगी देती है फैशन इंस्पिरेशन, देखें खूबसूरत साड़ी कलेक्शन

The post GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top