Hot News

Honda Shine को टक्कर देने आयी नयी TVS Raider 125, फीचर्स गिनते-गिनते थक जाएंगे

TVS Motor Company ने हिंदुस्तान में अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक 2026 TVS Raider 125 के नये वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इसमें कुछ नए फीचर्स और फ्रेश कलर ऑप्शन्स जोड़े हैं, जबकि इसका स्पोर्टी लुक बरकरार रखा गया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 82,860 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. नये SXC DD और TFT DD वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 96,725 रुपये और 98,550 रुपये रखी गई है. बाजार में इसका मुकाबला Shine 125 से होगा, जिसकी कीमत 90 से लाख तक जाती है.

नये कलर और वेरिएंट्स

नयी Raider 125 में सबसे बड़ा अपडेट Nitro Green कलर ऑप्शन है. यह नया शेड बाइक के फ्रंट हिस्से हेडलैंप काउल, फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर देखने को मिलेगा. इसके साथ ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं, जबकि ग्रीन फ्रंट अलॉय व्हील और ब्लैक रियर व्हील इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.

इसके अलावा, यह बाइक Metallic Blue और Striking Red कलर में भी उपलब्ध है. नया Nitro Green कलर खास तौर पर टॉप वेरिएंट्स TFT DD और SXC DD में दिया गया है.

नये फीचर्स

2026 TVS Raider 125 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-

  • LED हेडलैंप और टेललैंप
  • Glide Through Traffic (GTT) टेक्नोलॉजी
  • साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ
  • फॉलो-मी-होम हेडलैंप

सबसे बड़ा बदलाव टॉप वेरिएंट में मिलने वाला फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो पहले के LCD यूनिट की जगह आता है. इसमें कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • कॉल अलर्ट
  • राइड एनालिटिक्स
  • वेदर अपडेट
  • लाइव स्पोर्ट्स स्कोर
  • वहीं SXC DD वेरिएंट में LCD डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं.

इंजन और हार्डवेयर

इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में वही 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.38 hp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.

iGO Assist फीचर की मदद से यह बाइक कुछ समय के लिए टॉर्क को 11.75 Nm तक बढ़ा सकती है.

हार्डवेयर की बात करें, तो इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

ब्रेकिंग के लिए 240 mm फ्रंट डिस्क और 200 mm रियर डिस्क के साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है.

वेरिएंट और कीमत

2026 TVS Raider 125 कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • Drum: ₹82,860
  • Single Seat: ₹88,470
  • Split Seat: ₹92,520
  • iGo: ₹92,520
  • SSE: ₹93,520
  • SXC DD: ₹96,725
  • TFT DD: ₹98,550

यह भी पढ़ें: एडवेंचर के शौकीनों के लिए आयी नयी Yezdi Scrambler, दमदार स्टाइल के साथ मिलेगी ऑफ-रोड पावर 

The post Honda Shine को टक्कर देने आयी नयी TVS Raider 125, फीचर्स गिनते-गिनते थक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top