Hot News

IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट?

IIT Guwahati VS NIT Trichy: जेईई एडवांस का रिजल्ट आ गया है, ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में इस वक्त एक ही सवाल है कि कौन सी ब्रांच और कौन सा कॉलेज चुनें. बेस्ट संस्थान की जब बात आती है तो IIT Guwahati और NIT Trichy, दोनों का ही नाम सामने आता है. इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग में ये दोनों ही संस्थान टॉप 10 में आते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों में से बेस्ट कौन सा है.

रैंकिंग की बात करें तो इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Guwahati को 2025 में NIRF Ranking में 7वां स्थान मिला है. वहीं NIT Trichy ने इस कैटेगरी में 9वां स्थान हासिल किया है. IIT गुवाहाटी और NIT Trichy दोनों ही संस्थान का कंप्यूटर साइंस ब्रांच अच्छा माना जाता है.

जानें IIT Guwahati के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में

IIT Guwahati का Computer Science and Engineering (CSE) विभाग 1995 में स्थापित हुआ था. CS यहां की सबसे लोकप्रिय ब्रांच में से एक है. यहां BTech से लेकर MTech और PhD तक के कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE Advanced परीक्षा पास करना जरूरी है. साथ ही जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. IIT Guwahati में CSE की करीब 114 सीट्स हैं.

IIT Guwahati CSE Cut Off: देखें कटऑफ

IIT गुवाहाटी में CSE के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक आमतौर पर JoSAA काउंसलिंग के अंतिम राउंड में 600 से 700 के बीच रहती है. CSE में सीट हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को सामान्यतः JEE Advanced में 180 से 260 अंकों के बीच स्कोर करना पड़ता है.

IIT गुवाहाटी BTech 2025 कट-ऑफ

कोर्स ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) 504 699
डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 873 1077
गणित एवं कंप्यूटिंग 740 1222
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 1399 1656
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 1727 2064
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3773 4381
केमिकल इंजीनियरिंग 4289 5193
एनर्जी इंजीनियरिंग 4761 5804
इंजीनियरिंग फिजिक्स 2692 5805
केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी 4662 7273
सिविल इंजीनियरिंग 6867 7921
बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग 6303 8813

IIT Guwahati Placement: 90 प्रतिशत है प्लेसमेंट

IIT Guwahati में CSE की प्लेसमेंट सेल में Google, Microsoft, Amazon, Goldman Sachs, Adobe, Uber, Oracle जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं. वर्ष 2024-25 के डाटा के अनुसार, IIT Guwahati के CS ब्रांच को 90 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला था, जो अन्य सभी ब्रांच से ज्यादा है. 

IIT Guwaahti की ऑफिशियल वेबसाइट
IIT Guwaahti की ऑफिशियल वेबसाइट से

जानें NIT Trichy के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में 

NIT Trichy की CSE ब्रांच की गिनती सबसे बेस्ट और हाई कटऑफ वाली ब्रांच में होती है. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE Main के आधार पर मिलता है. साथ ही जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. NIT Trichy में CS ब्रांच में कुल 119 सीट्स हैं.

NIT Trichy Cut Off: यहां देखें कटऑफ 

NIT Trichy के CSE बीटेक ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए जनरल कैटेगरी जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक लगभग 1,000 से 1,500 (Home State) और लगभग 4,000 से 4,500 (Other State) है. 

NIT Trichy BTech 2025 कट-ऑफ

ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) 559 4,463
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) 2,232 6,947
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) 4,209 9,052
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 9,004 13,628
केमिकल इंजीनियरिंग 5,865 17,196
सिविल इंजीनियरिंग 10,131 27,257
NIT Trichy की ऑफिशियल वेबसाइट से
NIT Trichy की ऑफिशियल वेबसाइट से

NIT Trichy Placement:  96 परसेंट है प्लेसमेंट 

NIT Trichy की CSE ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है. विभाग के अनुसार, 2023-24 में CSE प्रोग्राम में 96.9 % का प्लेसमेंट है. यहां प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स, बीएचईएल, हनीवेल, Google, Microsoft, Amazon, इंटेल और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनी शामिल होती है. 

यह भी पढ़ें- IIT Madras vs IIT Bombay, कौन सा कॉलेज बनता है टॉपर्स की पहली पसंद

The post IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top