Hot News

IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट

Best BTech College: IIIT लखनऊ के छात्र अनिकेत कौल ने Rubrik कंपनी में SWE यानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर 1.45 करोड़ का पैकेज हासिल किया. इसी कंपनी में दिलीप पटनाना को भी इतना ही हाई पैकेज मिला. इसके अलावा आशीष सिंह को 92.4 LPA का शानदार ऑफर मिला. IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IITs से तगड़ा है.

Best BTech College: IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो IIIT लखनऊ का ग्रोथ साफ नजर आता है. असली उछाल 2023-24 और 2024-25 में देखने को मिला. 2023-24 में औसत पैकेज 29.85 LPA और सबसे ज्यादा पैकेज 156 LPA तक गया.

पिछला सेशन यानी 2024-25 में औसत पैकेज 33.71 लाख का देखा गया जबकि, हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़ तक पहुंच गया. प्लेसमेंट प्रतिशत भी 96.17% रहा. इसी बैच के स्टूडेंट अनिकेत कौल को 1 करोड़ 45 लाख के पैकेज पर Rubrik कंपनी में जॉब मिली.

Best BTech College IIIT Lucknow Placement Record Check Here

IIIT लखनऊ प्लेसमेंट रिकॉर्ड

वर्ष औसत पैकेज (LPA) सबसे ज्यादा पैकेज प्लेसमेंट प्रतिशत क्या खास रहा
2020-21 18.65 100% इस साल सभी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ और शुरुआत से ही मजबूत रिकॉर्ड देखने को मिला
2021-22 26.07 100% औसत पैकेज में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और प्लेसमेंट लगातार 100% बना रहा
2022-23 30.52 59 LPA 100% पहली बार औसत पैकेज 30 LPA पार गया, हाई पैकेज भी अच्छा रहा
2023-24 29.85 156 LPA 91.36% हाईएस्ट पैकेज में बड़ा उछाल, हालांकि प्लेसमेंट प्रतिशत थोड़ा कम हुआ
2024-25 33.71 1.45 करोड़ 96.17% अब तक का सबसे बड़ा पैकेज, औसत भी सबसे ज्यादा और प्लेसमेंट फिर से मजबूत हुआ

इंजीनियरिंग करने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ कॉलेज का नाम देखकर फैसला न लें. प्लेसमेंट रिकॉर्ड, औसत पैकेज और कंपनियों की क्वालिटी जरूर देखें. IIIT लखनऊ का ये डेटा साफ बताता है कि सही जगह और सही मेहनत से IIT-NIT के बिना भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 12वीं में 75% या टॉप 20 परसेंटाइल? जानें IIT में एंट्री के लिए जरूरी मार्क्स और रैंक

The post IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top