International Yoga Day 2026 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया. इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है. इसका उद्देश्य योग के जरिए शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है, ताकि लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सके. प्रधानमंत्री ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की.
From physical wellness to inner peace, yoga enriches every aspect of life. Delighted to join this year’s celebrations in Kolkata. https://t.co/75UZECw8JR
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू को समृद्ध बनाता है. उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है. कोलकाता में आयोजित इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई.
VIDEO | West Bengal: PM Narendra Modi leads the International Yoga Day 2026 celebrations from Kolkata.
He says, “June 21, in some parts of the Earth marks the longest day, and because of International Yoga Day, this day has also become the day of the world’s largest collective… pic.twitter.com/3RdwVxDiDT
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 जून दुनिया के कुछ हिस्सों में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से यह दिन अब दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का भी प्रतीक बन गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि योग ने दुनिया भर के लोगों को एक साझा उद्देश्य और स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र में बांधने का काम किया है.
यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : थोड़ी देर में रेड रोड पर 35000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, पीएम मोदी करेंगे अगुवाई
The post International Yoga Day 2026: बोले पीएम मोदी- योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं appeared first on Naya Vichar.
