Hot News

IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

IRCTC Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुनवाई होगी. कोर्ट आज लालू परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला सुना सकता है. पूर्व सीएम लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई थी. ऐसे में आज कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.

इससे पहले 6 मई को हुई थी सुनवाई

6 मई को इससे पहले मामले में सुनवाई हुई थी. उस वक्त कोर्ट ने फैसला टाल दिया था. अंतिम संमय में कोर्ट ने इसे टालते हुए 22 मई को फैसला देने की बात कही थी. कोर्ट पहले ही आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी और फैसला सुरक्षित रखा गया था. लेकिन आज मामले कोई अहम फैसला सुनाया जा सकता है.

लालू प्रसाद ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार ने निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे. दूसरी ओर ईडी ने इस याचिका का जोरदार विरोध करते हुए दावा किया है कि उनके पास इस मामले से जुड़े ‘पुख्ता सबूत’ मौजूद हैं.

जानिए पूरा मामला

सीबीआई और ईडी के अनुसार, यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद 2004 से 2009 के दौरान केंद्र प्रशासन में रेल मंत्री थे. आरोप है कि उनके कार्यकाल में आईआरसीटीसी के तहत रांची और पुरी स्थित दो होटलों के टेंडर में भारी अनियमितताएं हुईं. इन होटलों और उनसे जुड़ी जमीनों को नियमों की अनदेखी करते हुए निजी कंपनियों को पट्टे पर दिया गया, जिससे कुछ कंपनियों को अनुचित फायदा पहुंचा.

ईडी का मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी शामिल है, जिसकी कड़ियां अब धीरे-धीरे खुल रही हैं. जबकि बचाव पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है. अब ऐसे में इंतजार आज कोर्ट के फैसले का किया जा रहा है.

Also Read: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध के लिए देना पड़ेगा एक्स्ट्रा पैसा, जानिए महंगा होने की वजह

The post IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top