Hot News

JPSC Scam पर CM हेमंत का बयान: ‘हम सीना चीरकर नहीं दिखा सकते, जांच रिपोर्ट आने दें… छात्रों को मिलेगा न्याय’

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने पहली बार जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और छात्रों को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास आंख और कान भी हैं. प्रशासन संवेदनशील है. प्रशासन सबकी चिंता करती है, लेकिन हर बात को सार्वजनिक रूप से बताना संभव नहीं होता है. वह नेमरा में मंगलवार को दिशोम गुरु की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों पर जवाब दे रहे थे. इधर पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नेमरा में हजारों लोग श्रद्धांजलि देने उमड़े थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य प्रशासन के मंत्रीगण नेमरा पहुंचे. पैतृक गांव से पांच किमी दूर बरलंगा के लुकैयाटांड में दिशोम गुरु की 15 फीट आठ इंच की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया.

प्रशासन को सबकी चिंता मुख्यमंत्री : हेमंत सोरेन

शिबू सोरेन के पुण्यतिथि के मौके पर विकास मेला और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि प्रशासन को सबकी चिंता भी है. हम कितनी गंभीरता के साथ चीजों को देख रहे हैं, यह सीना चीरकर नहीं दिखा सकते हैं. लेकिन इतना जरूर है कि जिस विषय के पीछे हम विशेष रूप से पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच में लगी एजेंसियां दिन-रात काम कर रही हैं. प्रशासन जांच दल की रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन पूरे मामले से छात्रों और राज्य की जनता को अवगत करायेगी. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रशासन संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करेगी. छात्रों के साथ न्याय होगा और प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धनबाद में धरना, रांची में छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

युवा नयी ताकत से आगे बढ़ रहे : सीएम हेमंत सोरेन

समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी एकजुटता ही ताकत है. हमे एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखना होगा. आज ऐसे भी तत्व है, जो हमें एक नहीं होने देते. नये-नये मुद्दे लाकर जहर घोलते हैं. आज नयी पीढ़ी का दौर है. युवा नयी ताकत से आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन कुछ बुराइयां भी है. नयी पीढ़ी को रास्ते पर लाना होगा, जिससे वह भटकें नहीं. पिता शिबू सोरेन को याद करते हुए सीएम भावुक हुए और कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश के आदिवासी, दलित व पिछड़ों के लिए पीड़ादायक है.

मुख्यमंत्री छात्र मुद्दे पर संवेदनशील : कल्पना

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन इस मुद्दे पर काफी संवेदनशील है. राज्य प्रशासन समाधान निकालने के लिए गंभीरता से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों की चिताओं से प्रशासन पूरी तरह अवगत है.

ये भी पढ़ें: रांची में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी मुश्किलें, खुले गड्ढों से दुर्घटना का डर

The post JPSC Scam पर CM हेमंत का बयान: ‘हम सीना चीरकर नहीं दिखा सकते, जांच रिपोर्ट आने दें… छात्रों को मिलेगा न्याय’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top