Hot News

Kal ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे लोग, आया 5 जनवरी तक का अलर्ट, जानें नये साल में कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक कोहरे का असर रह सकता है, इसके बाद कमी आएगी. जम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर तक कोहरा रहने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक, अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक कोहरा छाया रह सकता है. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर सिवियर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की बहुत अधिक संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को, उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है. वहीं बिहार में 30 से 31 दिसंबर के दौरान और झारखंड में अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं.

इन राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की बहुत अधिक संभावना है. वहीं ओडिशा में 31 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : IMD Cold Alert: 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा, इन राज्यों के लिए IMD का कोल्ड वेव अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 31 दिसंबर से आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले पांच दिनों में मध्य हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

The post Kal ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे लोग, आया 5 जनवरी तक का अलर्ट, जानें नये साल में कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top