Hot News

Kantara Chapter 1 Box Office: ओटीटी पर आने के बाद भी नहीं थमी कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार, 39वें दिन कलेक्शन ने सबको किया हैरान

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे. फिल्म की कहानी, एक्टिंग और दमदार वीएफएक्स ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा. शुरुआती दिनों में मूवी ने बहुत तेजी से कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने दुनियाभर में 800 से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म का हिस्सा जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी हैं. मूवी ओटीटी पर रिलीज हो गई है, लेकिन फिल्म की कमाई जारी है. छठे वीकेंड पर मूवी की कुल कमाई आपको बताते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 ने 39वें दिन कितना कमाया?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने 39वें दिन हिंदी वर्जन से 1.14 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 0.53 करोड़, तेलुगु वर्जन से 0.01 करोड़, तमिल वर्जन से 0.09 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन से 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई अब 618.78 करोड़ रुपये हो गई है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 847.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

जानें कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

  • Week 1 Total Collection: 337.4 करोड़
  • Week 2 Total Collection: 147.85 करोड़
  • Week 3 Total Collection: 78.85 करोड़
  • Week 4 Total Collection: 37.6 करोड़
  • Week 5 Total Collection: 4.95 करोड़

39वें दिन तक कुल कलेक्शन: 618.78 करोड़

कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर क्या बोले ऋषभ शेट्टी?

कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में जश्न मनाया था. उन्होंने दर्शकों से मिले इतने प्यार पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “कांतारा चैप्टर 1 का सफर यादगार रहा है. हम जश्न मनाने के लिए एक टीम के रूप में इकट्ठा हुए थे, लेकिन यह जीत असल में आप दर्शकों की है. इस ऐतिहासिक सफर के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं और तहे दिल से शुक्रगुजार हैं. हमने इस काम में अपना दिल लगा दिया था, लेकिन आपका अपार प्यार ही वो नियति बन गया जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर बना दिया. इस फिल्म को एक लीजेंड बनाने के लिए तहे दिल से शुक्रिया.

यह भी पढ़ें– Thamma Box Office Record: रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, सलमान खान की इस मूवी को छोड़ा पीछे, 20 दिनों का कलेक्शन चौंकाने वाला

The post Kantara Chapter 1 Box Office: ओटीटी पर आने के बाद भी नहीं थमी कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार, 39वें दिन कलेक्शन ने सबको किया हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top