Hot News

Karuppu Box Office Collection: करप्पु की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 13वें दिन वर्ल्डवाइड किया कमाल, जानें कलेक्शन

Karuppu Box Office Collection: ‘करप्पु’ तमिल सुपरस्टार सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन भी लीड रोल में नजर आ रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हिंदुस्तान में इसने आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने घरेलू और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.

करप्पु ने कमाए इतने करोड़

13वें दिन, करप्पु ने 4,558 शो में 4.00 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही हिंदुस्तान में इसका ग्रॉस 188.85 करोड़ और टोटल कलेक्शन 163.20 करोड़ हो गया. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 1.00 करोड़ कमाए. जिससे विदेशों में इसका ओवरसीज ग्रॉस 70.00 करोड़ हो गया. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 258.85 करोड़ हो गया है.

करप्पु डे वाइज कलेक्शन

  • करप्पु वीक 1 कलेक्शन- 113.85 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 7.80 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 12.45 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 14.75 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 5.90 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 4.45 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 4.00 करोड़

करप्पु टोटल कलेक्शन- 163.20 करोड़

करप्पु के बारे में

करप्पु एक पिता-पुत्री की कहानी है, जो एक लंबे कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं, क्योंकि उनके मामले में बार-बार देरी हो रही है. एक चालाक वकील के कारण उनकी मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही है. जिससे वे हताशा के कगार पर पहुंच जाते हैं. हालांकि, हालात तब बदलने लगते हैं जब उनका मामला आखिरकार सूर्या की ओर से अभिनीत सरवनन की ओर से उठाया जाता है, जिसे करप्पुसामी का अवतार बताया गया है. सूर्या के अलावा, फिल्म में तृषा कृष्णन, आरजे बालाजी, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम और स्वासिका ने जैसे कलाकारों की टोली है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने किया है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

The post Karuppu Box Office Collection: करप्पु की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 13वें दिन वर्ल्डवाइड किया कमाल, जानें कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top