Hot News

Lock Upp 2 की फाइनलिस्ट श्रेया कालरा कौन हैं? TikTok से शुरू हुआ सफर, आज हैं शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट

Lock Upp: Sach Ya Sazaa Grand Finale- ‘लॉक अप: सच या सजा’ अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है और कुछ ही घंटों में शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. पूरे सीजन में कई कंटेस्टेंट्स ने अपने गेम और बयानों से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन श्रेया कालरा उन नामों में सबसे आगे रहीं. कभी उनकी बेबाक बातें चर्चा में रहीं तो कभी घर के अंदर हुए विवादों ने उन्हें लाइमलाइट में बनाए रखा. ऐसे में ग्रैंड फिनाले के मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर श्रेया कालरा कौन हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और क्यों वह इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में गिनी जा रही हैं.

Who is Shreya Kalra: कौन हैं श्रेया कालरा?

View on Instagram

श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. वह एक डिजिटल क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और पॉडकास्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में TikTok से की थी, जहां वह डांस, फैशन और लिप-सिंक वीडियो बनाया करती थीं.

टिकटॉक बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और आज इंस्टाग्राम पर उनके 22 लाख (2.2 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Shreya Kalra Education: पढ़ाई के बाद चुना कंटेंट क्रिएशन

श्रेया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर से की. इसके बाद उन्होंने MBA की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और आज वह देश की चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स में गिनी जाती हैं.

Shreya Kalra Career: रियलिटी शो से मिली नई पहचान

View on Instagram

सोशल मीडिया पर नाम कमाने के बाद श्रेया ने रियलिटी शोज का रुख किया. साल 2020 में वह MTV Roadies Revolution में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर नजर आई थीं. भले ही उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन उनकी बेबाक बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

अब ‘लॉक अप 2’ में भी उनका वही बेबाक अंदाज देखने को मिला.

पूरे सीजन में विवादों की वजह से छाई रहीं श्रेया कालरा

  • राम कपूर से हुई तगड़ी बहस: शो की शुरुआत में ही श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच पर्सनल बाउंड्री को लेकर बहस हो गई. श्रेया ने कहा कि राम के कुछ व्यवहार से वह असहज महसूस कर रही थीं. बाद में फैमिली वीक में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने शो में आकर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी.
  • आकांक्षा चौधरी संग हाई-वोल्टेज ड्रामा: श्रेया और आकांक्षा चौधरी की लड़ाई पूरे सीजन की सबसे चर्चित लड़ाइयों में रही. दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हुई और एक टास्क के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पानी फेंकने और चप्पल चलाने तक की नौबत आ गई.
  • कुशाल टंडन के DM पर मचा बवाल: शो में श्रेया ने दावा किया कि कुशाल टंडन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर DM किया था. हालांकि, कुशाल ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि मैसेज श्रेया की तरफ से आया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चा हुई.
  • सीक्रेट टास्क में किया दर्दभरा खुलासा: एक सीक्रेट रिवील टास्क के दौरान श्रेया ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ यौन शोषण (Molestation) हुआ था. उनके इस खुलासे ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया.
  • पुराना ज़ेब्रा क्रॉसिंग केस भी आया चर्चा में: शो के दौरान श्रेया का इंदौर ज़ेब्रा क्रॉसिंग रील विवाद भी फिर सुर्खियों में आ गया. उन पर ट्रैफिक सिग्नल की ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर डांस रील बनाने के मामले में पब्लिक न्यूइसेंस का केस दर्ज हुआ था. यह पुराना मामला भी पूरे सीजन चर्चा में बना रहा.

Shreya Kalra Relationship: क्या रिशभ जायसवाल को डेट कर रही हैं श्रेया कालरा?

View on Instagram

श्रेया की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है. सोशल मीडिया पर वह कई बार कंटेंट क्रिएटर रिशभ जायसवाल के साथ नजर आ चुकी हैं. दोनों की कैमिस्ट्री देखकर कई बार डेटिंग की समाचारें भी सामने आईं.

हालांकि, श्रेया कालरा और रिशभ जायसवाल ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.

Shreya Kalra Net Worth: श्रेया कालरा की नेटवर्थ कितनी है?

मनी कंट्रोल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया कालरा की अनुमानित नेटवर्थ 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और डिजिटल कंटेंट है.

ये भी पढ़ें: Brand Value Ranking 2025: शाहरुख खान बने हिंदुस्तान के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

The post Lock Upp 2 की फाइनलिस्ट श्रेया कालरा कौन हैं? TikTok से शुरू हुआ सफर, आज हैं शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top