Hot News

Maruti Alto K10 Top Model: ₹5.44 लाख की इस कार में आपको क्या-क्या मिलता है?

Maruti Suzuki हमेशा से ऐसी कारें बनाने के लिए जानी जाती है, जो बजट में हों, चलाने में आसान हों और हर हिंदुस्तानीय परिवार की जरूरतों पर खरी उतरें. Alto K10 VXi+ (O) AGS इसी भरोसे को एक नए अंदाज में आगे बढ़ाती है. यह Alto K10 की टॉप मॉडल है. इसकी शुरुआती कीमत 5.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन फीचर्स और सेफ्टी के मामले में यह छोटी कार बड़े सरप्राइज देती है. आइए जानते हैं इस कार में आपको क्या खास मिलता है.

इंजन और ड्राइविंग 

इसमें आपको 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन (998cc) मिलता है. यह इंजन करीब 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अब ये आंकड़े सुनने में भले ही छोटे लगें, लेकिन शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट हैं. कार हल्की है, इसलिए ट्रैफिक में आसानी से निकल जाती है और ड्राइव करते समय स्मूद फील देती है. 

इस कार में दिया गया AGS (Auto Gear Shift) गियरबॉक्स आपको जरूर पसंद आएगा. इसमें न तो क्लच दबाने की झंझट है और न ही बार-बार गियर बदलने का सिरदर्द. खासकर नए ड्राइवर्स के लिए, यह फीचर काफी काम का है. ARAI के अनुसार, यह लगभग 24.9 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.

फीचर्स 

इसमें 7-इंच का SmartPlay Studio टचस्क्रीन दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, कीलेस एंट्री और फ्रंट पावर विंडोज जैसी फीचर्स भी मिलती हैं. ये फीचर्स भले ही बेसिक लगें, लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग में काम के हैं.

सेफ्टी 

सेफ्टी के मामले में Alto K10 ने काफी लंबी छलांग लगाई है. खासकर VXi+ (O) वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा ABS with EBD, Electronic Stability Program (ESP) और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

साइज और प्रैक्टिकैलिटी

इसकी लंबाई सिर्फ 3.5 मीटर से थोड़ी ज्यादा है, इसलिए तंग गलियों में निकालना हो या भीड़भाड़ वाली सड़क पर ड्राइव करना, यह कार बेहद आसान महसूस होती है. सिर्फ कॉम्पैक्ट साइज ही नहीं, इसमें 214 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जो रोजमर्रा के सामान, ग्रॉसरी या छोटे ट्रिप के लिए काफी है. वहीं, कार का हल्का वजन इसे चलाने में और भी आसान बनाता है. इसका सीधा फायदा बेहतर माइलेज और स्मूद हैंडलिंग के रूप में मिलता है.

डिजाइन और लुक  

AltoK10 का डिजाइन भले ही बहुत ज्यादा फैंसी न हो, लेकिन इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. सामने की हनीकॉम्ब ग्रिल, कॉम्पैक्ट बॉडी और साफ-सुथरी लाइन्स इसे एक नीट और प्रैक्टिकल लुक देती हैं. 13-इंच के व्हील्स और बॉडी-कलर्ड एक्सटीरियर एलिमेंट्स इसकी फिनिश को और बेहतर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: 30 लाख के अंदर मिलती हैं ये दमदार 4×4 SUVs, देखिए कौन-कौन सी हैं

The post Maruti Alto K10 Top Model: ₹5.44 लाख की इस कार में आपको क्या-क्या मिलता है? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top