Hot News

MI के हाथ में 3 टीमों की किस्मत, RR की बढ़ी टेंशन; समझिए प्लेऑफ का समीकरण 

Playoff scenarios: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुँचने के लिए अब सिर्फ चौथा स्थान खाली है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच कड़ी टक्कर है. 3 टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. लीग स्टेज में अब सिर्फ 6 मैच बचे हैं. गणित ऐसा उलझा है कि राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरी टीमों के मैचों का नतीजा क्या आता है. वहीं, दिलचस्प बात यह है कि सभी टीमों की उम्मीदें अब मुंबई इंडियंस पर टिकी हैं. मुंबई इंडियंस खुद तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह दूसरे टीमों को हारकर बाकी टीमों का स्पोर्ट्स बना या बिगाड़ सकती है.

राजस्थान रॉयल्स दूसरी टीमों पर निर्भर नहीं

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जाने के लिए बस अपना आखिरी मैच जीतना है। अगर वे जीतते हैं, तो 16 अंकों के साथ सीधे क्वालीफाई कर लेंगे और उन्हें किसी दूसरी टीम के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। लेकिन, अगर वे हार जाते हैं (14 अंकों पर अटक जाते हैं), तो उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

राजस्थान की हार से इन 2 टीमों को फायदा

पंजाब और कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए खुद तो 15 अंकों तक पहुंचना ही होगा. इसके साथ ही दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस अपने मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे. अगर ऐसा हुआ, तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी.

चेन्नई प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है

CSK को प्लेऑफ में जाने के लिए खुद तो गुजरात के खिलाफ बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी ही होगी, ताकि रन रेट सुधर सके. इसके साथ ही दुआ करनी होगी कि कोलकाता कम से कम 1 मैच हार जाए और पंजाब व राजस्थान की टीमें भी अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं.

चमत्कार के भरोसे DC

दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए खुद KKR को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उनका माइनस में चल रहा रन रेट राजस्थान से बेहतर हो सके. साथ ही, दिल्ली को दुआ करनी होगी कि पंजाब, चेन्नई और राजस्थान की टीमें अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं.

The post MI के हाथ में 3 टीमों की किस्मत, RR की बढ़ी टेंशन; समझिए प्लेऑफ का समीकरण  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top