Hot News

MI vs CSK : सीएसके से कैसे हार गई मुंबई इंडियंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताया

MI vs CSK : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को (23 अप्रैल) मैच के बाद कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार की बड़ी वजह पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरना रहा. शुरुआत खराब होने से टीम दबाव में आ गई और मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टारगेट का पीछा करना मुश्किल हो गया, जिससे मैच हाथ से निकल गया.

संजू सैमसन ने किया कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार स्पोर्ट्स दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया. संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की जबरदस्त पारी स्पोर्ट्सी, वहीं अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट झटके और मैच पूरी तरह सीएसके के पक्ष में कर दिया. सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद स्पोर्ट्सीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़. उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई मुंबई

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरुआत में ही झटकों से उबर नहीं पाई और 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई. हार्दिक पांड्या ने माना कि टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. पिच के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी. संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी स्पोर्ट्सी. उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और अच्छा स्पोर्ट्स दिखाया.

यह भी पढ़ें : MI vs CSK: काल बनें संजू सैमसन, CSK के हाथों MI को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार

टारगेट का पीछा करने के लिए सही लय होना जरूरी : हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने कहा कि टारगेट का पीछा करने के लिए टीम में सही लय होना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि अब टीम बदलावों पर ध्यान देगी, क्योंकि उनके पास कुछ दिन का समय है. वे देखेंगे कि आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या सबसे अच्छा किया जा सकता है.

The post MI vs CSK : सीएसके से कैसे हार गई मुंबई इंडियंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top