NEET UG 2026 Counselling: नीट यूजी परीक्षा में इस साल करीब 11.21 लाख उम्मीदवार NEET UG में क्वालिफाई हुए हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेजों में सीटें इनकी तुलना में काफी कम हैं. नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की तरफ से जारी सीट मैट्रिक्स रिपोर्ट के अनुसार, MBBS कोर्स के लिए कुल 823 कॉलेजों में 1,36,939 सीटें हैं. ऐसे में एडमिशन कैसे होता है, काउंसलिंग में क्या-क्या होता है, इन सभी सवालों का जवाब यहां जानते हैं.
11 लाख छात्रों के लिए कितनी हैं MBBS सीटें?
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के हालिया आंकड़ों के अनुसार देशभर में मेडिकल कॉलेजों और MBBS सीटों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके बावजूद सीटों और उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है. सीटों की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं-
| विवरण | आंकड़े |
| कुल मेडिकल कॉलेज | 823 |
| कुल MBBS सीटें | 1,36,939 |
| प्रशासनी MBBS सीटें | 63,296 |
| प्राइवेट MBBS सीटें | 73,643 |
| हाल में बढ़ी नई सीटें | 9,911 |
| NEET UG 2026 में क्वालिफाई छात्र | लगभग 11.21 लाख |
अगर इन आंकड़ों को आसान भाषा में समझें तो लगभग हर 8 क्वालिफाई छात्रों में से सिर्फ 1 छात्र को MBBS सीट मिल पाती है. वहीं अगर सिर्फ प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो मुकाबला और भी कठिन हो जाता है. यहां लगभग हर 17 छात्रों में से सिर्फ 1 छात्र को प्रशासनी सीट मिलने की संभावना रहती है.
NEET UG Counselling की रेस
NEET का रिजल्ट आने के बाद एडमिशन सीधे कॉलेज में नहीं होता. इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. आपकी रैंक, कैटेगरी, पसंदीदा कॉलेज और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट अलॉट की जाती है.
काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होते हैं. इसके बाद मेरिट के आधार पर सीट आवंटित होती है. यदि पहली पसंद नहीं मिलती है तो अगले राउंड में बेहतर कॉलेज मिलने का मौका भी मिलता है.
AIQ और State Quota में क्या होता है अंतर?
MBBS एडमिशन की काउंसलिंग मुख्य रूप से दो हिस्सों में होती है- AIQ और स्टेट कोटा. इसमें ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ में 15% सीटें होती हैं. जबकि स्टेट कोटा में 85 फीसदी सीटें रहती हैं.
- ऑल इंडिया कोटा (AIQ)- इसकी काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराती है. इसमें प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटें, AIIMS, JIPMER, डीम्ड यूनिवर्सिटी और कई सेंट्रल लेवल के इंस्टीट्यूट की सीटें शामिल होती हैं. देश का कोई भी NEET क्वालिफाई छात्र इसमें आवेदन कर सकता है.
- स्टेट कोटा- इसकी काउंसलिंग संबंधित राज्य की एजेंसी कराती है. जैसे बिहार में BCECEB और उत्तर प्रदेश में DGME. इसमें राज्य के प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों की 85 प्रतिशत सीटें और राज्य के निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल रहती हैं. अधिकांश मामलों में आवेदन के लिए उस राज्य का डोमिसाइल जरूरी होता है.
NEET UG में रैंक वाइज डिटेल्स
4 राउंड में होगी NEET UG काउंसलिंग
MBBS एडमिशन एक ही बार में पूरा नहीं होता. इसके लिए कई राउंड आयोजित किए जाते हैं. बता दें कि हर राउंड में समय पर रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी होता है
- राउंड 1– रजिस्ट्रेशन, कॉलेज चॉइस भरना और पहली सीट अलॉटमेंट. इसमें फ्री एग्जिट का विकल्प भी मिलता है.
- राउंड 2- बची हुई सीटों और अपग्रेडेशन के लिए यह राउंड होता है.
- मॉप-अप राउंड- जिन सीटों पर अब तक एडमिशन नहीं हुआ, उन्हें भरने के लिए यह चरण आयोजित किया जाता है.
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड- आखिरी बची हुई सीटों पर एडमिशन इसी चरण में होता है.
NEET का रिजल्ट सिर्फ पहला पड़ाव है. सही कॉलेज चुनना, समय पर काउंसलिंग में हिस्सा लेना और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना उतना ही जरूरी है. कई छात्र अच्छी रैंक होने के बावजूद गलत चॉइस फिलिंग या समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने के कारण बेहतर सीट से चूक जाते हैं.
ये भी पढ़ें: NEET UG में बिहार का जलवा, टॉप 10 में आयुष और रिया, देखें टॉपर्स लिस्ट
The post NEET UG में 11 लाख से ज्यादा पास, MBBS की सीटें सिर्फ 1.36 लाख, जानें एडमिशन का पूरा गणित appeared first on Naya Vichar.

