Hot News

Newly Married Tips: विवाह के एक वर्ष तक महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Newly Married Tips: शादी का सीजन जोर पर है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद इस वर्ष का शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएगा. 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण 14 जनवरी तक शादियां नहीं होंगी. ऐसे में जो नई दुल्हनें गृहस्थ जीवन में कदम रख चुकी हैं, उनके लिए वैवाहिक जीवन का पहला वर्ष बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. धर्म और परंपरा में इसे समायोजन और सीख का समय कहा गया है. माना जाता है कि इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

नीचे जानिए वे बातें जिनका ध्यान नवविवाहित स्त्रीओं को पहले एक वर्ष में खासतौर पर रखना चाहिए—

साल भर तक बाल न कटवाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह के एक वर्ष तक बाल न कटवाना शुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है और गृहस्थ जीवन में स्थिरता बनी रहती है. यह परंपरा पति की दीर्घायु से भी जुड़ी मानी जाती है.

मृत्यु भोज में शामिल न हों

शादी के बाद पहले वर्ष में किसी भी मृत्यु के भोजन या तेरहवीं संस्कार में शामिल होना वर्जित माना गया है. इससे नवविवाहिता के सौभाग्य पर असर पड़ता है और घर के सकारात्मक वातावरण में कमी आ सकती है.

शादी की सिंदूरदानी से ही सिंदूर लगाएं

शास्त्रों के अनुसार, विवाह के समय दी गई सिंदूरदानी को शुभ माना जाता है. पहले वर्ष में इसी सिंदूर का प्रयोग करना वैवाहिक जीवन की रक्षा और दांपत्य सुख बढ़ाने वाला माना गया है.

ये भी पढ़ें: इस शादी की सालगिरह बनाएं पत्नी के लिए हर पल खास, ट्राई करें ये सरप्राइज आइडियाज

शादी के वस्त्र-साड़ी संभालकर रखें

विवाह में पहने गए कपड़े शुभ ऊर्जा से भरे माने जाते हैं. इन्हें एक वर्ष तक सुरक्षित रखकर रखना परंपरा का हिस्सा है. इन्हें दान या त्याग करने से पहले वर्ष पूरा होने का इंतजार किया जाता है. धार्मिक परंपराएं बताती हैं कि विवाह का पहला वर्ष जीवनभर की नींव रखता है. इन सरल नियमों का पालन करने से घर में शांति, सौभाग्य और प्रेम बना रहता है, और नवविवाहित दंपति का जीवन शुभ मार्ग पर आगे बढ़ता है.

The post Newly Married Tips: विवाह के एक वर्ष तक स्त्रीएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top