Hot News

NIT Patna में हाईएस्ट पैकेज 41.37 LPA, देखें BTech Computer Science की कितनी सीटें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) पटना का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग डिजिटल और आईटी सेक्टर की चलेंजेस का सामना करने के लिए स्टूडेंट्स को तैयार कर रहा है. अगर आप भी NIT पटना से BTech इन कंप्यूटर साइंस करके अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो एडमिशन से लेकर फीस और प्लेसमेंट तक की पूरी जानकारी पढ़िए. 

NIT Patna: कैसे मिलेगा एडमिशन?

NIT Patna में अंडरग्रेजुएट (UG) यानी BTech (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) चार साल का प्रोग्राम है. NIT पटना में 4-वर्षीय बी.टेक (CSE) में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना होता है. इसके बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) या CSAB (Central Seat Allocation Board) की सेंट्रल काउंसलिंग प्रोसेस से मेरिट और रैंक के बेसिस पर सीटें अलॉट की जाती हैं.

BTech कंप्यूटर साइंस का सीट मैट्रिक्स

NIT पटना में BTech कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए बिहार (Home State) और अन्य राज्यों (Other States) के स्टूडेंट्स के लिए कुल सीटें 151 हैं. अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं. कैटेगरी वाइज सीटों की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मधुबनी इंजीनियरिंग कॉलेज में पिच डेक प्रिपरेशन पर कार्यशाला, छात्रों को स्टार्टअप की जानकारी

होम स्टेट कोटा (बिहार)

कैटेगरी जेंडर-न्यूट्रल सीटें फीमेल-ओनली सीटें
ओपन 24 6
ईडब्ल्यूएस 6 2
एससी 10 2
एसटी 4 1
ओबीसी-एनसीएल 16 4
कुल सीटें 60 15

अदर स्टेट कोटा (बिहार से बाहर)

कैटेगरी जेंडर-न्यूट्रल सीटें फीमेल-ओनली सीटें
ओपन 23 7
ईडब्ल्यूएस 7 2
एससी 10 2
एसटी 4 1
ओबीसी-एनसीएल 16 4
कुल सीटें 60 16

NIT Patna Fee Structure: फीस स्ट्रक्चर (पर सेमेस्टर)

सेमेस्टर ट्यूशन फीस (Part A) अन्य व हॉस्टल फीस (Part B) टोटल फीस (Grand Total)
पहला सेमेस्टर (एडमिशन के समय) ₹62,500 ₹94,250 ₹1,56,750
सेमेस्टर (3rd, 5th, 7th, 9th) ₹62,500 ₹42,050 ₹1,04,550
सेमेस्टर (2nd, 4th, 6th) ₹62,500 ₹41,250 ₹1,03,750
लास्ट सेमेस्टर (8th/10th) ₹62,500 ₹45,750 ₹1,08,250

NIT Patna Placement 2024-2025 

डिस्क्रिप्शन   डेटा 
टोटल  जॉब ऑफर्स 505
मैक्स सीटीसी (Max CTC) ₹41.37 LPA
एवरेज पैकेज (Avg. CTC) ₹9.9 LPA
मिनमम पैकेज (Minimum CTC) ₹5.0 LPA

एनआईटी पटना के प्लेसमेंट की बात करें तो यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट 41.37 लाख रुपये देखा गया है. यहां सेशन 2024-25 में कुल 505 जॉब ऑफर्स मिले थे. इस बार एवरेज पैकेज 9.9 लाख का था. वहीं, लोएस्ट पैकेज 5 लाख रुपये का था. NIT पटना में Microsoft, Google, Amazon, Adobe, Infosys जैसी टॉप कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं.

NIT Patna में क्वालिटी एजुकेशन, मॉडर्न लैब इंफ्रास्ट्रक्चर और नेशनल लेवल पर अच्छा प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखा गया है. यही वजह है कि NIT पटना का कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट बिहार के साथ साथ देशभर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पसंद है. 

ये भी पढ़ें: IT जमशेदपुर में BTech प्लेसमेंट 94.25 लाख का, देखें फीस स्ट्रक्चर

The post NIT Patna में हाईएस्ट पैकेज 41.37 LPA, देखें BTech Computer Science की कितनी सीटें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top