Hot News

Post Office ने शुरू की नई सुविधा, अब घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग से करें पर्सनलाइज्ड चेकबुक की रिक्वेस्ट

डाक विभाग ने 18 जुलाई 2026 से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पर्सनलाइज्ड चेकबुक (PCB) की ऑनलाइन रिक्वेस्ट की सुविधा शुरू कर दी है. इस नई व्यवस्था के बाद ग्राहक घर बैठे ही चेकबुक के लिए आवेदन कर सकेंगे.

डाक विभाग ने 18 जुलाई 2026 के आदेश में बताया कि यह सुविधा 18 जुलाई 2026 से लागू हो गई है. इससे पहले पर्सनलाइज्ड चेकबुक के लिए केवल पोस्ट ऑफिस काउंटर पर जाकर ही आवेदन किया जा सकता था.

क्या है पर्सनलाइज्ड चेकबुक की सुविधा?

पर्सनलाइज्ड चेकबुक में खाताधारक का नाम पहले से ही चेक लीफ पर प्रिंट होता है. इससे चेक इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. डाक विभाग के मुताबिक, चेकबुक प्राथमिक खाताधारक के रजिस्टर्ड पते पर बिना किसी डिलीवरी चार्ज के भेजी जाएगी. यह सुविधा पोस्ट ऑफिस ने पहले 8 मई 2026 को शुरू की थी, लेकिन अब इसे इंटरनेट बैंकिंग के साथ भी जोड़ दिया गया है.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इंटरनेट बैंकिंग के जरिए चेकबुक मंगाने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें.

  • इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
  • General Services → Service Requests → New Requests पर जाएं.
  • Personalised Cheque Book Request ऑप्शन चुनें.
  • Type of Operation में Request Cheque Book चुनकर Go पर क्लिक करें.
  • अपना सेविंग्स अकाउंट नंबर चुनें.
  • नियम और शर्तें पढ़कर सहमति वाले बॉक्स पर टिक करें.
  • Submit Online पर क्लिक करें.
  • आखिर में ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालकर रिक्वेस्ट कन्फर्म करें.

रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर अकाउंट होल्डर का नाम, जिस पते पर चेकबुक भेजी जाएगी, अकाउंट टाइप, जॉइंट अकाउंट्स की स्थिति में दूसरे अकाउंट होल्डर का नाम, रिक्वेस्ट की तारीख और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाई देगा.

चेकबुक पर कितना लगेगा चार्ज?

चेक लीफ शुल्क
एक कैलेंडर वर्ष में 10 चेक लीफ तक कोई शुल्क नहीं
10 चेक लीफ के बाद ₹2 प्रति चेक लीफ

अगर शुल्क लागू होता है, तो रिक्वेस्ट करते समय चुने गए सेविंग्स अकाउंट से राशि अपने आप कट जाएगी.

ग्राहकों के लिए क्यों है यह सुविधा अहम?

इस नई सुविधा से पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होल्डर को सिर्फ चेकबुक के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो जाएगी. साथ ही, पर्सनलाइज्ड चेकबुक सीधे रजिस्टर्ड पते पर पहुंचाई जाएगी, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त परेशानी नहीं होगी.

The post Post Office ने शुरू की नई सुविधा, अब घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग से करें पर्सनलाइज्ड चेकबुक की रिक्वेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top