Hot News

Ranchi News: रांची में मकान गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे के नीचे दबकर 9 साल के बच्चे की मौत

Ranchi News | सोनाहातू, अखिलेश कुमार महतो: राजधानी रांची के सोनाहातू में मकान गिरने से एक शिशु की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत के अन्तर्गत तेलवाडीह गांव में बीती रात को भारी बारिश से मकान धवस्त हो गया. हादसे की चपेट में आने से घर में परिवार के साथ सो रहे 9 साल के शिशु की मौत हो गयी.

घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि

Collapsed house
ध्वस्त मकान

मृतक की पहचान सुभाष प्रमाणिक के 9 वर्षीय पुत्र शिवा प्रमाणिक के रूप में की गयी है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि फणी भूषण सिंह मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे. इसके साथ ही प्रशासन को भी मामले की सूचना दी गयी. मामले की सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शव को रिम्स भेजा गया

पुलिस ने शिशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मृतक मूलरूप से ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड़ गांव का था. वह वर्तमान में तेलवाडीह गांव में अपने मामा घर पर परिवार के साथ रहता था. मालूम हो कि लगातार हो रही भारी बारिश ने घर की नींव को कमजोर कर दिया, जिससे मकान ध्वस्त हो गया. मकान गिरने से बच्चा उसके नीचे दब गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें

सावधान ! रांची में साइबर अपराधियों का गिरोह एक्टिव, एटीएम फ्रॉड के जरिये लोगों को बना रहा शिकार

Ranchi News: टाटा-रांची रोड पर बड़ा हादसा, सरसों तेल लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची तेल लूटने की होड़

Birsa Zoological Garden: बिरसा जैविक उद्यान में आया क्यूट मेहमान, जू में चहलकदमी कर रहा नन्हा हिप्पो

The post Ranchi News: रांची में मकान गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे के नीचे दबकर 9 साल के शिशु की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top