Ranveer Singh Fees: आदित्य धर की ओर से निर्देशित धुरंधर फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1307 करोड़ और सीक्वल ने 1790 करोड़ से अधिक की कमाई की. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह ने मूवी के लिए भारी-भरकम फीस ना लेकर काफी कम चार्ज किया था.
रणवीर सिंह ने धुरंधर के लिए ली कम फीस
धुरंधर की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने ईटी डिजिटल संग बात करते हुए खुलासा किया कि जहां आजकल एक्टर भारी भरकम फीस लेते हैं. ऐसे में रणवीर और आदित्य ने कम एडवांस फीस ली और बैकएंड डील के जरिए मुनाफे में हिस्सा लिया. ज्योति ने कहा, ”धुरंधर में, रणवीर फिक्सड फीस और बैकएंड डील के साथ आए, इसलिए जब मूवी हिट हुई तो उन्हें फायदा हुआ. आदित्य के साथ भी ऐसा ही हुआ, उन्होंने भी बाद में अच्छा मुनाफा कमाया. इस तरह आप रिस्क और लाभ दोनों को बांट सकते हैं.”
धुरंधर की सह-निर्माता ने प्रोफिट को लेकर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि इस मॉडल ने यह सुनिश्चित किया कि फिल्म से जुड़े सभी लोग प्रोफिट में फायदा मिले. ज्योति के मुताबिक, धुरंधर का स्केल इतना बड़ा हो गया कि फिल्म का बजट शुरुआती अनुमान से लगभग दोगुना पहुंच गया. उन्होंने बताया कि टीम ने इस प्रोजेक्ट पर पूरी ताकत झोंक दी थी. एक फिल्म के तौर पर शुरू हुई यह कहानी आगे चलकर दो पार्ट में बदल गई, जिससे यह सफर और भी बड़ा हो गया. हालांकि, आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और पूरी टीम को इसका शानदार फायदा मिला.
धुरंधर के बारे में
धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं धुरंधर 2 इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई. एक्शन ड्रामा में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे स्टार्स की टोली है. ये फिल्में जसकिरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की कहानी बयां करती हैं, जिसे पाकिस्तान के लयारी में एक आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए भेजा जाता है. वह एक बलूच गिरोह में घुसपैठ करता है और राजनेता की बेटी से शादी करता है.
यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत ने नर्स का किरदार निभाने के लिए की ऐसी तैयारी, छोड़ा कम्फर्ट जोन, बताई वजह
The post Ranveer Singh Fees: धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस, वजह जान रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.
