Hot News

Scorpio Getaway को भूल तो नहीं गए? नए मॉडल के आने से पहले जानिए क्यों खास थी Mahindra की ये पिकअप

Mahindra Scorpio हिंदुस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के उन नामों में शामिल है, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं. लेकिन क्या आपको पता है कि Scorpio सिर्फ SUV तक सीमित नहीं रही? कंपनी ने इसका एक पिकअप वर्जन भी उतारा था, जिसे स्कॉर्पियो गेटअवे (Scorpio Getaway) के नाम से जाना गया. Scorpio Getaway उन लोगों के लिए एक अलग तरह का ऑप्शन बनकर आई थी, जिन्हें एक दमदार पिकअप में Scorpio का रफ-टफ अंदाज चाहिए था. 

हालांकि, बाजार में इसे वैसी कामयाबी नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी. अब इतने साल बाद Scorpio Getaway की वही विरासत एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, Mahindra Scorpio N पर बेस्ड नया पिकअप आज यानी 14 अगस्त को पेश होने वाला है. ऐसे में नए मॉडल की एंट्री से पहले क्यों न पुराने Getaway की यादें ताजा की जाएं और जानें कि आखिर यह पिकअप अपने समय से कितना आगे था.

काम को आसान बनाने वाला डिजाइन

आज की महिंद्रा BE 6 या XEV 9e जैसी बेहद फ्यूचरिस्टिक दिखने वाली गाड़ियों के मुकाबले स्कॉर्पियो गेटअवे का डिजाइन काफी सिंपल और काम के हिसाब से तैयार किया गया था. इसमें अपने दौर की स्कॉर्पियो की वही चौकोर और मजबूत बनावट देखने को मिलती थी. सामने में मोटे बंपर, बड़े चौकोर हेडलैंप और बोनट पर दिया गया मशहूर हवा का छेद इसे एक अलग लुक देते थे.

न कोई LED लाइट बार, न बॉडी पर तीखे कट्स, न कनेक्टेड टेललैंप्स का चलन. बस साफ-सुथरी और क्लासिक लाइन्स उस दौर की गाड़ियों की खूबसूरती को अपने अलग अंदाज में बयां करती थीं.

ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू

मॉडिफिकेशन लवर्स के लिए खास थी Getaway

ज्यादातर कारें ज्यादा से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा छूने की कोशिश करती हैं, लेकिन Scorpio Getaway की कहानी थोड़ी अलग थी. यह उन लोगों के लिए बनी थी, जो अपनी गाड़ी को सिर्फ चलाना नहीं, बल्कि उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज और मॉडिफाई करना भी पसंद करते थे. Scorpio से लिए गए कई पार्ट्स, सिंपल मैकेनिकल सेटअप और इसका नो-नॉनसेंस अंदाज इसे क्रॉस-कंट्री एक्सप्लोरर्स के बीच खासा पसंदीदा बनाता था. यही वजह रही कि Gul Panag और Bhaichung Bhutia जैसी सेलिब्रिटीज के गैरेज में भी इस पिकअप ने अपनी जगह बनाई.

View on Instagram

अगर आप आफ्टरमार्केट पार्ट्स के झंझट में नहीं पड़ना चाहते थे, तो Mahindra खुद भी कस्टमाइजेशन का अच्छा-खासा ऑप्शन देता था. कंपनी की ओर से बॉडी किट, टोनो कवर, ऑक्सिलरी लाइट्स और कई दूसरे एक्सेसरीज मौजूद थीं.

विदेशों में आज भी कायम है Getaway का जलवा

हिंदुस्तान में Getaway भले ही एक निचे सेगमेंट तक सीमित रहा हो, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं थी. खास बात यह है कि हमें Scorpio की तीसरी जनरेशन (जिसे अब Scorpio Classic के नाम से बेचा जाता है) का पिकअप वर्जन देखने को नहीं मिला. वहीं, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक कि इंडोनेशिया जैसे बाजारों में यह आज भी यूटिलिटी पिकअप खरीदने वाले कस्टमर्स के बीच एक जाना-पहचाना नाम है.

Scorpio Getaway की पावरट्रेन

स्पेसिफिकेशन डिटेल
इंजन 2.6-लीटर CRDe डीजल
पावर 115 PS
टॉर्क 278 Nm
ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल
ड्राइवट्रेन RWD / 4WD

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को लॉन्च होगा Mahindra BE 6 Formula E Edition, टीजर में दिखे नए C-शेप DRLs

The post Scorpio Getaway को भूल तो नहीं गए? नए मॉडल के आने से पहले जानिए क्यों खास थी Mahindra की ये पिकअप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top