Hot News

Sikandar के डायरेक्टर ने फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे सलमान को ठहराया जिम्मेदार, तो एक्टर ने किया जबरदस्त पलटवार, दिया मजेदार जवाब

Sikandar: साल 2025 की शुरुआत में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. यह पहली बार था जब दोनों ने साथ काम किया. फिल्म को कुछ दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.

अब, फिल्म के असफल होने के महीनों बाद, निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस ने खुलासा किया कि सलमान खान के साथ काम करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि अभिनेता रात 8 बजे के बाद ही सेट पर पहुंचते थे, जिसकी वजह से दिन के सीन्स की शूटिंग भी रात में करनी पड़ती थी. अब इसपर भाईजान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. और डायरेक्टर को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

सलमान खान ने निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस के स्टेटमेंट पर किया पलटवार

सलमान खान ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में निर्देशक के इस बयान पर रिएक्शन दिया. कॉमेडियन रवि गुप्ता के साथ बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी फिल्म का पछतावा है, तो सलमान ने कहा, “नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता. लोग कहते हैं ‘सिकंदर’, लेकिन मैं मानता नहीं. उसका प्लॉट बहुत अच्छा था. हां, मैं रात को 9 बजे पहुंचता था, उसमें गड़बड़ हो गई.”

इसके बाद सलमान ने हंसते हुए कहा, “हमारे डायरेक्टर साहब ने कहा था कि मैं देर से आता था. लेकिन उनकी पिक्चर हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें एक्टर 6 बजे पूछता था.” उन्होंने आगे मुरुगादॉस पर तंज कसते हुए कहा, “वो फिल्म ‘मधरासी’ है… बहुत बड़ी फिल्म, और उतनी ही बड़ी (मुस्कुराते हुए)… ‘सिकंदर’ से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर.”

मुरुगादॉस की फिल्म ‘मधरासी’ की डिटेल्स

तमिल भाषा की साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर ‘मधरासी’ में शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत, विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, विक्रांत और शबीर कल्लारक्कल जैसे सितारे नजर आए. यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई थी और लगभग ₹100 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया.

हालांकि, बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट्स ने इसे अंडरपरफॉर्मिंग फिल्म बताया, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं चली.

सिकंदर ने हिंदुस्तान में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया?

सिकंदर ने हिंदुस्तानीय बॉक्स ऑफिस पर 110.36 करोड़ रुपए कमाए.

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया?

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 184.89 करोड़ रुपए कमाए.

सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप?

सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

सिकंदर में विलेन कौन था?

सिकंदर में एक्टर सत्यराज ने निगेटिव भूमिका निभाई.

यह भी पढ़े: The Raja Saab में प्रभास के साथ दोबारा काम करने पर लीड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो बेहद प्यारे और समझदार इंसान हैं

The post Sikandar के डायरेक्टर ने फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे सलमान को ठहराया जिम्मेदार, तो एक्टर ने किया जबरदस्त पलटवार, दिया मजेदार जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top