Hot News

South OTT Releases This Week: साउथ की 6 फिल्मों से सजेगा वीकेंड, OTT पर मिलेगा डर, रोमांच और हंसी का जबरदस्त तड़का

South OTT Releases This Week: अगर आपका वीकेंड बिना मूवी मैराथन के पूरा नहीं होता, तो इस बार OTT ने पूरा इंतजाम कर रखा है. इस हफ्ते Netflix, SonyLIV, Prime Video, SunNXT, ETVWin और ManoramaMAX पर 6 नई साउथ फिल्में स्ट्रीम होने जा रही हैं. इस लिस्ट में दमदार एक्शन, सस्पेंस से भरा थ्रिलर, हॉरर, इमोशनल ड्रामा और डार्क कॉमेडी, सब कुछ मिलने वाला है. यानी चाहे आपका मूड कुछ भी हो, इस वीकेंड बिंज-वॉच करने के लिए ऑप्शन की कोई कमी नहीं रहेगी.

Case of Kondana (तेलुगु डब)

‘केस ऑफ कोंडाना’ एक थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी नए पुलिस ऑफिसर विल्सन की है, जिससे ड्यूटी के दौरान एक बड़ी गलती हो जाती है. वह इस गलती को छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन धीरे-धीरे मामला और उलझता जाता है. इस बीच उसकी सीनियर ऑफिसर उसी केस की जांच शुरू कर देती है. आगे क्या होगा, यही फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है.

OTT: ETVWin

स्ट्रीमिंग डेट: 23 जुलाई

Pallichattambi (मलयालम)

अगर आपको पीरियड एक्शन ड्रामा पसंद है, तो ‘पल्लीचट्टंबी’ आपके लिए अच्छी फिल्म साबित हो सकती है. फिल्म की कहानी कृष्णा पिल्लई नाम के एक अनाथ लड़के की है, जिसे बचपन में हिंदू और ईसाई दोनों परिवार मिलकर पालते हैं. बड़ा होने के बाद वह चर्च का रक्षक बनता है, लेकिन गांव के लोगों की परेशानियां देखकर उसका नजरिया बदल जाता है. जब एक ताकतवर जमींदार गांव पर कब्जा करने आता है, तब वह पूरे गांव को एकजुट कर लड़ाई लड़ता है.

OTT: SonyLIV

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Ego Raman (तमिल)

‘ईगो रमन’ की कहानी अरिवु नाम के एक युवक की है, जो प्रशासनी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है. आर्थिक तंगी के चलते उसे अपनी सबसे प्यारी बाइक बेचनी पड़ती है और यहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है. कई साल बाद जब वह अफसर बनता है, तो उसका सामना अपने पुराने गुरु से होता है. दोनों के बीच अहंकार की लड़ाई शुरू हो जाती है, जो कहानी को दिलचस्प बना देती है.

OTT: Prime Video

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Secret of Kalinga (मलयालम)

अगर आपको डरावनी फिल्में पसंद हैं, तो ‘सीक्रेट ऑफ कलिंगा’ देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक कॉलेज से शुरू होती है, जो प्राचीन कलिंगा की जमीन पर बना होता है. नए साल की रात कुछ छात्र एक बंद कुआं खोल देते हैं. इसके बाद अजीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं, जिनका संबंध पुराने राजघराने और ब्लड मून से जुड़ा होता है.

OTT: SunNXT

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Con City (तमिल)

‘कॉन सिटी’ एक मजेदार कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक परिवार होटल चलाने का नाटक करता है, लेकिन असल में सभी अपने पुराने राज छिपाकर रह रहे होते हैं. जब उनके साथ रहने वाले शिशु का अपहरण हो जाता है, तो सबको मिलकर एक बड़ा प्लान बनाना पड़ता है. इसके बाद फिल्म में कई मजेदार और रोमांचक मोड़ आते हैं.

OTT: Netflix

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Triple Decker (मलयालम)

‘ट्रिपल डेकर’ एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी एक डिलीवरी बॉय की है, जो अपनी प्रेमिका के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. प्यार में लिया गया एक फैसला उसकी जिंदगी को मुश्किलों में डाल देता है. इसके बाद शुरू होता है मजेदार और अजीब घटनाओं का सिलसिला.

OTT: ManoramaMAX

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज

The post South OTT Releases This Week: साउथ की 6 फिल्मों से सजेगा वीकेंड, OTT पर मिलेगा डर, रोमांच और हंसी का जबरदस्त तड़का appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top