Hot News

Suvendu Adhikari Oath LIVE: सुबह 11 बजे बंगाल के CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी

कार्यकर्ताओं में उत्साह.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: भीड़ बढ़ती जा रही है

ऐसा लग रहा है जैसे नई सुबह हो, समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है. उत्तर बंगाल से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक आए हैं. यह सबके लिए एक नई सुबह जैसा है. भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन, रोजगार के अवसर, ये वो बातें हैं जो लोगों के बीच गूंज रही हैं. गंगासागर से कई लोग हाथों में शंख लिए आते नजर आए. भाजपा ने सियालदह स्टेशन पर भी एक शिविर लगाया है. माइक का इस्तेमाल हो रहा है, रवींद्र संगीत बजाया जा रहा है. आरामबाग और गोघाट से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिगेड की ओर रवाना हो गए हैं. भाजपा नेता और कार्यकर्ता नारे लगाते हुए गोघाट और आरामबाग से ट्रेन से ब्रिगेड के लिए निकल पड़े हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित 206 भाजपा विधायकों की शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में शुभेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. आज शपथ ग्रहण समारोह में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. यह समारोह ब्रिगेड मैदान में आयोजित होगा. शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए बंगाल भाजपा में जबरदस्त उत्साह है. अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को नए सफर की मंगलकामना की. शुभेंदु अधिकारी शनिवार को बंगाल के नौवें और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रशासन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज कोलकाता रवाना हो गए. पश्चिम बंगाल में आज भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कोलकाता में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: खास मेहमानों को न्योता

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा. इस भव्य आयोजन में उद्योग जगत से संजय बुधिया और सज्जन भजंका जैसे बड़े नाम शामिल होंगे, तो वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र से प्रख्यात अभिनेत्री ममता शंकर और टॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियां अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगी. इतना ही नहीं, समारोह की गरिमा को बढ़ाने के लिए न्यायपालिका से जुड़े कई वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन नेतृत्व, व्यापार और कला का एक अनूठा संगम बनने जा रहा है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: बंगाल में अब डबल इंजन की प्रशासन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कोलकाता में कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. इसलिए यहां के लोग विकास चाहते हैं. उन्होंने विकास को प्राथमिकता दी है… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया और उन्होंने चुनावों के दौरान होने वाली धांधली और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को पूरी तरह से रोक दिया, जिसके बाद लोगों ने बिना किसी डर के मतदान किया. अब यहां ‘डबल-इंजन’ की प्रशासन चलेगी और विकास होगा. यहां के युवाओं को रोज़गार मिलेगा और कानून-व्यवस्था मज़बूत होगी. मैं शुभेंदु अधिकारी को बधाई देता हूं, जो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: 40 साल की काली रात के बाद बंगाल में हुआ सूर्योदय

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 40 साल की काली रात के बाद पश्चिम बंगाल में एक नया सवेरा आया है पश्चिम बंगाल को बहुत पीएम मोदी और भाजपा के प्रति बहुत विश्वास है और शुभेंदु अधिकारी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया और उन्होंने राज्यपाल के सामने अपनी प्रशासन बनाने का दावा पेश किया है. मैं नेता चुने जाने पर उनको बधाई देता है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पुरुलिया छऊ नर्तकों की खास प्रस्तुति

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य की लोक संस्कृति की भी खास झलक देखने को मिलेगी. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पुरुलिया छऊ नर्तक अपनी प्रस्तुति देंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य को शामिल कर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है. पुरुलिया छऊ नृत्य अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा, मुखौटों और ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: 55 वर्षों के बाद पूर्वी मेदिनीपुर का बेटा बन रहा सीएम

55 वर्षों के बाद पूर्वी मेदिनीपुर का एक और पुत्र मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा के बाद, पूरे जिले में उत्साह का माहौल छा गया. शुभेंदु शनिवार को ब्रिगेड मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे. पूर्वी मेदिनीपुर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे इंतजाम किए गए हैं ताकि जिले के पुत्र का ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह सभी लोग देख सकें. विशाल स्क्रीन लगाई जा रही हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: भावुक हुए शुभेंदु अधिकारी के पिता

बेटे के मुख्यमंत्री बनने की सूचना पाकर वरिष्ठ नेता और शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी भावुक हो गए. अपने बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा-यह हमारे लिए बहुत गर्व का दिन है. राज्य लंबे समय से चले आ रहे कुशासन से मुक्त हो गया है. मुझे उम्मीद है कि शुभेंदु आने वाले दिनों में बंगाल के विकास के लिए हर स्तर पर काम करेंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE:कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावुक पल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा- मुझ जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावुक पल है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राज्य में हमारी प्रशासन बन रही है. जब लोग हमसे पूछते थे कि हम बंगाल में चुनाव क्यों नहीं जीत पा रहे हैं, तो हमें बहुत दुख होता था. शुभेंदु अधिकारी को बधाई. बंगाल में यह एक सुखद और नई शुरुआत है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में निगरानी के लिए ड्रोन

सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ब्रिगेड ग्राउंड को कुल 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. प्रत्येक सेक्टर को मिलाकर एक ब्लॉक बनाया गया है. प्रत्येक ब्लॉक की सुरक्षा का जिम्मा एक आईपीएस अधिकारी के पास होगा. समग्र सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं कोलकाता पुलिस आयुक्त द्वारा की जाएगी. प्रशासन ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहता. शपथ ग्रहण समारोह और विजय रैली के लिए पूरे मैदान परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कोलकाता पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. पूरे परिसर की ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

पीएम मोदी के लिए बना आराम गृह

Suvendu Adhikari Oath LIVE: 40 विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे

मंच के सामने के ब्लॉक मुख्य रूप से विशेष अतिथियों के लिए आरक्षित हैं. इस कार्यक्रम में लगभग 40 विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों और ब्रिगेड के बाहर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा, मैदान के चारों ओर स्थित बहुमंजिला इमारतों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी जांच की जाएगी. चाहे आमंत्रित अतिथि हों या आम दर्शक, सभी के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य है. पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी छाते, बैग या पानी की बोतलें लेकर मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि कोई व्यक्ति ऐसी वस्तुएं लाता है, तो उसे गेट से वापस भेज दिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Oath LIVE:ममता को दी करारी शिकस्त, मिला ईनाम

शुभेंदु अधिकारी की इस ताजपोशी के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका ममता बनर्जी को उनके ही घर में मात देना रहा. 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराने के बाद, इस बार शुभेंदु ने भवानीपुर में उन्हें 15 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. बंगाल के इतिहास में यह दुर्लभ उदाहरण है जब नेता प्रतिपक्ष ने सीधे मुख्यमंत्री को चुनाव में पटखनी दी हो. भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो जमीन पर संघर्ष करेगा और दिग्गज प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देगा, कमान उसी के हाथ में होगी.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी का घर ‘शांतिकुंज’ छावनी में तब्दील, तीन करीबी की भी बढ़ी सुरक्षा

The post Suvendu Adhikari Oath LIVE: सुबह 11 बजे बंगाल के CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top