Hot News

UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम

UP ATS: गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी अपराधियों, कट्टरपंथियों और आईएसआई के इशारे पर हिंदुस्तानीय युवाओं को गुमराह कर रहे थे. उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे. एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर हिंदुस्तान में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से युवकों के ‘स्लीपर सेल’ बनाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिये उकसाने की कोशिश सम्बन्धी खुफिया सूचना की जांच शुरू की थी.

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और कुछ कट्टरपंथी यूट्यूबर्स सोशल मीडिया के जरिए हिंदुस्तानीय युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलकर और पैसों का लालच देकर देश की शांति और सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी.

बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे आतंकी

यश ने बताया कि आरोपी हिंदुस्तानीय युवाओं को संवेदनशील जगहों की रेकी करने और उनके निर्देश पर आतंकी हमले करने के लिए उकसा रहे थे. साथ ही, मुस्लिम धर्म छोड़ चुके कुछ लोगों को आधुनिक हथियारों से निशाना बनाने की साजिश भी रची जा रही थी. जांच में सामने आया कि मेरठ के तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान और दिल्ली के समीर खान इस नेटवर्क के प्रभाव में आकर पाकिस्तानी अपराधियों शहजाद भट्टी और आबिद जट के सीधे संपर्क में थे. दोनों किसी बड़ी और खतरनाक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा तुषार

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने कहा कि एटीएस की एक टीम ने गुरुवार (23 अप्रैल) को तुषार चौहान और समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है. यश के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में तुषार ने बताया है कि वह इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़ा था. बाद में वॉइस वीडियो पीटीटी (पुश टू टॉक) कॉलिंग के जरिये उसकी उनसे बात भी होने लगी थी.

यश के मुताबिक तुषार ने बताया कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे कुछ लोगों (VIP) को निशाना बनाकर उनके घरों पर हथगोले फेंकने और हत्या करने को कहा था. इसके लिए उसे अत्याधुनिक हथियार भी देने की तैयारी की जा रही थी. तुषार ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसको अपने साथी आबिद जट से संपर्क कराने और निशाने पर लिये जाने वाले व्यक्ति के बारे में बताने की बात कही थी. इस काम को करने के लिये पहले 50 हजार रुपये और काम होने के बाद ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया था और कहा था कि पासपोर्ट बनवाकर उसे दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलवा लिया जाएगा.

आईएसआई एजेंट की ओर से भी टार्गेट दिए जाने की बात की गई थी

यश के मुताबिक शहजाद भट्टी ने तुषार को बताया था कि उसे आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल और मेजर अनवर की ओर से भी टार्गेट दिए जाएंगे. जांच में यह भी सामने आया कि समीर खान सोशल मीडिया के जरिए भट्टी से जुड़ा था और उसे दीवारों पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ लिखने और नए लोगों को जोड़ने का काम सौंपा गया था.

The post UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top