Hot News

UP Board की टॉपर्स फैक्ट्री, एक ही स्कूल से निकले 10वीं और 12वीं के Rank 1 टॉपर्स

UP Board Toppers Factory School: यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी होते ही इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस स्कूल की हो रही है, वह है सीतापुर का बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर. इस स्कूल ने ऐसा कमाल किया है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के Rank 1 टॉपर्स यहीं से निकले हैं. यही वजह है कि इसे UP Board की टॉपर्स फैक्ट्री कहना गलत नहीं होगा.

UP Board Toppers: 10वीं में दो टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की स्टूडेंट कशिश वर्मा ने पूरे प्रदेश में रैंक 1 हासिल की है. कशिश ने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं, यानी उनका प्रतिशत 97.83% रहा. इसी स्कूल की अर्पिता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 3 हासिल की है. अर्पिता ने 600 में से 584 अंक हासिल किए और उनका प्रतिशत 97.33% रहा.

UP Board 12th के भी दो टॉपर्स

सिर्फ 10वीं ही नहीं, 12वीं में भी बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज ने कमाल दिखाया. शिखा वर्मा ने 12वीं में रैंक 1 हासिल की है. उन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए, जो 97.60% है. वैष्णवी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रैंक 6 हासिल की. उन्होंने 500 में से 482 अंक प्राप्त किए और उनका प्रतिशत 96.40% रहा.

UP Board Toppers Factory School के टॉपर्स की लिस्ट

कक्षा छात्र का नाम रैंक स्कूल का नाम अंक प्रतिशत
10वीं कशिश वर्मा Rank 1 बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर 587/600 97.83%
10वीं अर्पिता Rank 3 बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर 584/600 97.33%
12वीं शिखा वर्मा Rank 1 बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, सीतापुर 488/500 97.60%
12वीं वैष्णवी Rank 6 बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, सीतापुर 482/500 96.40%

UP Board 10वीं की टॉपर कशिका वर्मा

UP Board 10th Topper Marksheet

हिंदी में कशिश ने 98 अंक प्राप्त किए हैं. अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं. गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे कठिन विषयों में उन्होंने 99-99 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मजबूत तैयारी को दिखाता है. वहीं होम साइंस में भी 97 अंक प्राप्त हुए हैं.

सभी विषयों में उन्हें A1 ग्रेड मिला है, जो बहुत शानदार प्रदर्शन माना जाता है. कुल मिलाकर कशिश ने 600 में से 587 अंक हासिल किए हैं और 97.83 प्रतिशत के साथ यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप किया है.

UP Board 12th Topper शिखा की मार्कशीट

शिखा वर्मा का रोल नंबर 2265838815 है. उनकी माता का नाम कांती देवी और पिता का नाम जितेंद्र कुमार है. शिखा को जनरल हिंदी में शिखा ने 97 अंक प्राप्त किए हैं. अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं. गणित में उन्होंने पूरे 100 में 100 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.

फिजिक्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 99 अंक मिले हैं, जिसमें 69 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल हैं. केमिस्ट्री में भी उन्होंने 97 अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें 67 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल शामिल हैं. कुल मिलाकर शिखा वर्मा ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं और 97.60 प्रतिशत के साथ यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप किया है.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

The post UP Board की टॉपर्स फैक्ट्री, एक ही स्कूल से निकले 10वीं और 12वीं के Rank 1 टॉपर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top