Hot News

UPSC Prelims परीक्षा में अपनाएं ये लास्ट मिनट टिप्स, मिलेगा बड़ा फायदा

UPSC Prelims 2026:यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का एग्जाम 24 मई 2026 को रविवार को होने वाला है. परीक्षा नजदीक आते ही ज्यादातर छात्रों की टेंशन बढ़ने लगती है. कई बार ऐसा लगता है कि अभी बहुत कुछ पढ़ना बाकी है, तो कुछ छात्रों को डर रहता है कि जो पढ़ा है वो भूल न जाएं.

लेकिन एग्जाम के आखिरी दिनों में घबराने के बजाय सही स्ट्रेटेजी अपनाना ज्यादा जरूरी होता है. इस समय नई किताबें शुरू करने के बजाय स्मार्ट रिवीजन और सही टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप भी UPSC Prelims 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो ये लास्ट मिनट टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं. 

UPSC Prelims 2026: नया पढ़ने की गलती बिल्कुल न करें

एग्जाम से कुछ दिन पहले कई छात्र नई बुक्स, नए नोट्स और नए टॉपिक्स पढ़ने लगते हैं. यह सबसे बड़ी गलती हो सकती है. आखिरी समय में वही पढ़ें जो आपने पहले से तैयार किया है. अपने नोट्स, शॉर्ट ट्रिक्स और इंपोर्टेंट  टॉपिक्स का रिवीजन करें. इससे आपका कॉन्फिडेंस बना रहेगा और दिमाग पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा. 

NCERT और बेसिक टॉपिक्स का जल्दी रिवीजन करें

UPSC प्रीलिम्स में बेसिक नॉलेज बहुत जरूरी होती है. इसलिए हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल, इकोनॉमिक्स और पर्यावरण जैसे सब्जेक्ट के जरूरी टॉपिक्स एक बार फिर देख लें. खासकर उन चैप्टर्स पर ज्यादा ध्यान दें, जहां से हर साल सवाल पूछे जाते हैं. छोटी-छोटी चीजों को दोहराना कई बार बड़ा फायदा दिला देता है. 

सिर्फ मॉक टेस्ट का एनालिसिस करें

अगर आपने पहले से मॉक टेस्ट दिया हैं, तो अब नए टेस्ट की जगह पुराने टेस्ट का एनालिसिस करें. देखें कि आपने कौन-कौन सी गलतियां बार-बार की हैं. कई बार स्टूडेंट जानकारी होने के बावजूद जल्दबाजी में गलत आंसर चुन लेते हैं. ऐसे में अपनी गलती पहचानना ज्यादा जरूरी होता है. 

करेंट अफेयर्स का फास्ट रिवीजन 

आखिरी समय में पूरा करंट अफेयर्स पढ़ना मुश्किल हो सकता है. इसलिए इंपोर्टेंट महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, प्रशासनी योजनाएं, रिपोर्ट्स, पर्यावरण से जुड़े मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय संगठन जल्दी से रिवाइज कर लें. अपने बनाए हुए नोट्स यहां सबसे ज्यादा काम आएंगे. 

CSAT को हल्के में लेने की गलती न करें

कई छात्र GS पेपर पर ज्यादा फोकस करते हैं और CSAT को आसान समझकर छोड़ देते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में CSAT का स्तर थोड़ा मुश्किल देखने को मिला है. इसलिए मैथ्स, रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन की थोड़ी प्रैक्टिस जरूर करें. रोज 1 से 2 घंटे CSAT को देना फायदेमंद हो सकता है. 

टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें

एग्जाम में सिर्फ नॉलेज होना काफी नहीं होता, समय को सही तरीके से यूज करना भी जरूरी है. घर पर बैठकर एक तय समय में सवाल सॉल्व करने की आदत डालें. यह समझने की कोशिश करें कि कौन से सवाल पहले करने हैं और किन्हें छोड़ना बेहतर रहेगा. 

निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखें

UPSC प्रीलिम्स में निगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं है. अगर किसी सवाल को लेकर बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन है, तो उसे छोड़ देना ज्यादा समझदारी हो सकती है. समझदारी से अटेम्प्ट करना कई बार ज्यादा स्कोर दिला सकता है. 

सेहत और नींद का रखें खास ध्यान

एग्जाम के समय कई छात्र देर रात तक पढ़ाई करते हैं और नींद कम कर देते हैं. इसका असर याददाश्त और फोकस पर पड़ सकता है. कोशिश करें कि रोज 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें. हल्का खाना खाएं और ज्यादा तनाव लेने से बचें. 

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक

The post UPSC Prelims परीक्षा में अपनाएं ये लास्ट मिनट टिप्स, मिलेगा बड़ा फायदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top