Hot News

Video : एयरपोर्ट पर हाहाकार, बेटी के लिए मदद मांगता रहा बेबस पिता- पैड दे दो

Video : एयरलाइन पायलटों से जुड़ी समस्याओं के कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. शुक्रवार को 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. कई यात्री तीन दिनों से हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिता नजर आ रहा है जो बहुत ही बेबस है. शख्स पहले काउंटर पर एक सुरक्षा जवान से पैड की मांगता वीडियो में नजर आ रहा है. वह हाथ फैलाते हुए कहता है कि मेरे बेटी को पैड चाहिए, दे दो…आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वायरल हुए वीडियो ने हालात की गंभीरता साफ दिखा दी. उसमें एक परेशान पिता एयरपोर्ट पर फंसे होने के दौरान अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगा रहा है. वह भावुक होकर कहता है–“सिस्टर, मेरी बेटी को सैनिटरी पैड चाहिए… नीचे से ब्लड गिर रहा है. पिता रो रहा है.

यह भी पढ़ें : दनादन Indigo Flights क्यों कैंसिल हो रही हैं? असली वजह सुनकर चौंक जाओगे!

8 दिसंबर तक और उड़ानें रद्द होंगी

इंडिगो रोज करीब 2,300 उड़ानें चलाती है, लेकिन इसकी समय पर उड़ान भरने की दर मंगलवार के 35% से गिरकर बुधवार को सिर्फ 19.7% रह गई. एयरलाइन ने डीजीसीए को बताया कि इस गड़बड़ी की वजह एफडीटीएल नियमों के दूसरे चरण को लागू करने में हुई योजना की कमी है. इंडिगो का कहना है कि 10 फरवरी 2026 तक हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन 8 दिसंबर तक और उड़ानें रद्द होंगी. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्थिति को संभालने के तरीके पर नाराजगी जताई है.

The post Video : एयरपोर्ट पर हाहाकार, बेटी के लिए मदद मांगता रहा बेबस पिता- पैड दे दो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top