Hot News

VIDEO: कलकत्ता हाईकोर्ट में अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की याचिका बुधवार को खारिज कर दी. डायमंड हार्बर के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे ने हाईकोर्ट से आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने इससे पहले बनर्जी को इस मामले में चिकित्सकीय राय के लिए 6 अगस्त को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने की सलाह दी थी. हालांकि, टीएमसी नेता ने अदालत को बताया कि वह चिकित्सकीय बोर्ड के समक्ष पेश होने के लिए तैयार नहीं हैं. इसके बाद अदालत ने विदेश जाने की उनकी याचिका खारिज कर दी.

अदालत ने कहा कि एसएसकेएम अस्पताल के चिकित्सकों के समक्ष बनर्जी की उपस्थिति जरूरी है, ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच कर पीठ के समक्ष यह राय दी जा सके कि क्या उनके लिए विदेश जाकर इलाज कराना जरूरी है या हिंदुस्तान में ही उपचार संभव है. पीठ ने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण याचिकाकर्ता का उपचार है. उपचार कहां होगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है. इससे पहले एक आपराधिक मामले में अंतरिम संरक्षण देते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि टीएमसी सांसद अदालत की अनुमति के बिना हिंदुस्तान नहीं छोड़ सकते.

इस आदेश को चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. सर्वोच्च अदालत ने 3 अगस्त को हाईकोर्ट से उनकी विदेश यात्रा की अनुमति संबंधी याचिका पर शीघ्र निर्णय लेने को कहा था. कोर्ट में राज्य प्रशासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने अभिषेक बनर्जी की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं. ऐसी कोई आपात स्थिति नहीं है, जिसके लिए विदेश जाकर इलाज कराना आवश्यक हो.

The post VIDEO: कलकत्ता हाईकोर्ट में अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top