Hot News

Video : पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां, वीडियो कॉल पर हुईं शामिल, भेजे 5,100 रुपये

हरियाणा के सोनीपत में एक ऐसे पिता की दर्दभरी कहानी सामने आई है, जिन्होंने पूरी जिंदगी अपनी तीनों बेटियों को पढ़ाया-लिखाया और उनका सहारा बने रहे. लेकिन उनकी मौत के बाद कोई भी बेटी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी. नेपाल, उत्तर प्रदेश और मुंबई में मौजूद तीनों बेटियों ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता को अंतिम विदाई दी.

मुंबई के रहने वाले और कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण रामरतन गुप्ता पिछले करीब दो साल से हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे. वह अपनी पत्नी मीना के साथ वहां आए थे, लेकिन कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था. इसके बाद वह अकेले ही वृद्धाश्रम में रह रहे थे.

वृद्धाश्रम प्रबंधन ने तुरंत तीनों बेटियों को निधन की सूचना दी

लंबी बीमारी के बाद मंगलवार (4 अगस्त) तड़के करीब साढ़े तीन बजे शिवचरण रामरतन गुप्ता का निधन हो गया. उनकी मौत के बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन ने तुरंत उनकी तीनों बेटियों को इसकी सूचना दी और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संपर्क किया. हालांकि बेटियां नहीं पहुंचीं. अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वृद्धाश्रम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शिवचरण रामरतन गुप्ता का अंतिम संस्कार कराया.

वृद्धाश्रम संचालक ने कहा- 20 दिन पहले बताया था पिता की तबीयत खराब है

इंडिया टुडे से बात करते हुए वृद्धाश्रम के संचालक आनंद कुमार ने बताया कि शिवचरण गुप्ता के पास अपना फोन था, जिससे वह अपनी बेटियों से अक्सर बात करते थे. लेकिन जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो बेटियों के फोन आने भी कम हो गए. आनंद कुमार के मुताबिक, गुप्ता की बिगड़ती हालत की जानकारी करीब 20 दिन पहले ही उनकी बेटियों को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे उनसे मिलने नहीं आईं.

The post Video : पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां, वीडियो कॉल पर हुईं शामिल, भेजे 5,100 रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top