Anant Singh Viral Video : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने नेतृत्वक बयान देकर बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई नेता नहीं जीतता या हारता है. अंतिम फैसला सिर्फ जनता करती है और जनता जिसे चाहती है वही जीतता है. अनंत सिंह ने कहा कि जनता भगवान के समान है और उसके फैसले का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर बीच में हुए बदलाव से लोगों में नाराज़गी है. जनता किसी एक चेहरे को मुख्यमंत्री मानकर वोट देती है और बाद में किसी दूसरे को उस पद पर देखना पसंद नहीं करती. उनके मुताबिक यही असंतोष अब चुनावी नतीजों में दिखाई दे रहा है और आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे वहां जनता अपने वोट से इसका जवाब देती नजर आ सकती है. देखें वीडियो
The post VIDEO : वोट किसी को, मुख्यमंत्री कोई और? अनंत सिंह बोले- अब जनता हर चुनाव में देगी जवाब! appeared first on Naya Vichar.

