Hot News

Video : हम सबसे बड़ा हमला करने वाले थे, तभी ईरान का फोन आया, देखें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर दावा करते हुए कहा कि अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य हमला करने की तैयारी में था, लेकिन तभी ईरान की ओर से फोन आया और बातचीत की अपील की गई. ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध नहीं, बल्कि समझौता चाहते हैं क्योंकि लोगों की जान नहीं जानी चाहिए. हालांकि उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और यह अमेरिका की पॉलिसी है.

ईरान से बातचीत बढ़ रही है आगे : ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत में डेवलपमेंट आया है. अगले 48 घंटे में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी. ट्रंप के अनुसार, ईरान ने खुद अमेरिका से संपर्क कर बातचीत की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच डील करने को लेकर  पॉजिटिव साइन नजर आ रहा है. जल्द ही इस पर बड़ा फैसला सामने आ सकता है.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ी बातचीत की उम्मीद, ट्रंप बोले- 48 घंटे में साफ होगी पूरी तस्वीर

दोनों देशों के बीच होने वाली डील पर नजर

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच क्षेत्रीय तनाव कम करने और समुद्री रूट को सामान्य बनाने के लिए बातचीत तेज हो गई है. अब पूरी दुनिया की नजर अगले 48 घंटों पर टिकी है, क्योंकि इसी दौरान यह साफ हो सकता है कि दोनों देशों के बीच डील हो पाती है या पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की नई पहल, विदेश मंत्री अराघची को बुलाया इस्लामाबाद

ट्रंप ने इससे पहले भी कहा था कि अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच डील को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. उनके मुताबिक, अगर यह समझौता हो जाता है तो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को जल्द ही फिर से खोल दिया जाएगा, जिससे तेल आपूर्ति सामान्य होने और क्षेत्रीय तनाव कम होने की उम्मीद है.

The post Video : हम सबसे बड़ा हमला करने वाले थे, तभी ईरान का फोन आया, देखें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top