Hot News

VIDEO : हवा में कई बार घूमकर ब्रिज से नीचे गिरी करोड़ों की BMW, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत; देखें खौफनाक मंजर

Mumbai BMW Crash : रविवार की सुबह मुंबई के कॉस्टल ब्रिज में एक दर्दनाक कार दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत की समाचार सामने आई है. घटना सुबह करीब 5:20 बजे, लाला लाजपत राय कॉलेज के पास की है. एक BMW कार नियंत्रण खोकर तेज रफ्तार में ब्रिज से सीधा नीचे गिर गई. CCTV फुटेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना का दृश्य कितना भयानक रहा होगा.

कॉस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार एक काले रंग की BMW तेजी से मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. तभी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाती है. बताया गया कि कार में चार लोग सवार थे. एक्सिडेंट के बाद सभी को नायर अस्पताल ले जाया गया. जहां चार में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से मरने वालों में से एक की पहचान शनय गूजर (21), 19 वर्षीय आदित्य जकासनिया और 17 साल के युवक के रूप में की गई है. वहीं कार में सवार चौथे युवक आदित्य ओसवाल (उम्र करीब 20 साल) की हालत भी गंभीर है, जिसका इलाज अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड जारी है.

NMIMS में पढ़ाई कर रहे थे चारों युवक

अहमदाबाद के रहने वाले ये चारों छात्र जुहू के NMIMS में पढ़ते थे और पीजी में रहते थे. मरीन ड्राइव से लौटते समय यह हादसा हुआ. मुंबई में रहने वाले रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे, जबकि माता-पिता गुजरात से रवाना हो चुके हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 1400 लाशें और 6 हजार से ज्यादा लापता… जब नेपाल में सब उजड़ गया, तब हिंदुस्तान ने मदद के लिए खोला खजाना

The post VIDEO : हवा में कई बार घूमकर ब्रिज से नीचे गिरी करोड़ों की BMW, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत; देखें खौफनाक मंजर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top