Video : गुरुवार (25 जून) तड़के वेनेजुएला के उत्तर-मध्य हिस्से में जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके पड़ोसी कोलंबिया में भी महसूस किए गए. राजधानी कराकास के पास आए इस भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए. तेज झटकों के कारण इमारतें हिलने लगीं और कुछ जगहों पर नुकसान की समाचारें भी सामने आईं. भूकंप के बाद सुनामी का खतरा जताते हुए चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया. भूकंप का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.
Me han pasado este vídeo del Aeropuerto de Maiquetia. dios mío… pic.twitter.com/sSH0yboQVP
— Said Rahal (@srahalh) June 24, 2026
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, वेनेजुएला में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई. इसका केंद्र मोंटालबान इलाके में जमीन से करीब 13 किलोमीटर की कम गहराई पर था, जिसकी वजह से सतह पर झटके काफी तेज महसूस किए गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी कराकास में कई बिल्डिंग की दीवारों में दरारें पड़ गईं. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि भूकंप के बाद वे लोग जो अपने बिल्डिंग से बाहर आ गये थे, वे बिल्डिंग के अंदर से जरूरी सामान निकाल रहे हैं.
A powerful 7.1-magnitude earthquake just struck Altamira, Caracas, Venezuela. pic.twitter.com/wFsX2GwrHs
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) June 24, 2026
भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी अलर्ट सिस्टम ने प्यूर्टो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी का खतरा जारी किया. अधिकारियों ने वेनेजुएला के तट के पास स्थित अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर द्वीपों में भी खतरनाक लहरों की आशंका जताई थी. हालांकि, स्थिति की समीक्षा के बाद कुछ ही समय में यह चेतावनी वापस ले ली गई और सुनामी का खतरा टल गया.
Impresionante Venezuela 🇻🇪
Imágenes dolorosas en Venezuela
Decenas de edificios colapsaron por el terremoto de 7.1 en el hermano país
Caracas ! pic.twitter.com/GegZt6SWJg— Luis Rincón Arguello 🇨🇴 (@Rincon001A) June 24, 2026
अमेरिका की सुनामी अलर्ट सर्विस ने साफ किया है कि वेनेजुएला तट के पास आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. वैज्ञानिकों ने भूकंप का विश्लेषण करने के बाद कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है.
The post Video: 7.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा वेनेजुएला, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

