Hot News

Viral Video: AC के जगह गोबर ! DU के छात्रों ने ऐसे लिया प्रिंसिपल से बदला

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रिंसिपल के कार्यालय की दीवारों पर गाय का गोबर पोत दिया. खत्री ने ये आरोप लगाया है कि यह हरकत प्रिंसिपल द्वारा “गर्मी से बचने के लिए” कक्षाओं को गाय के गोबर से पोतने के कदम के विरोध में की गई. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रिंसिपल के केबिन के बाद डूसू अध्यक्ष अन्य छात्रों के साथ मिलकर प्रिंसिपल के कार्यालय की दीवारों और शौचालय पर गोबर पोत देते हैं. खत्री का यह कदम इस सप्ताह की शुरुआत में हुई एक घटना के जवाब में आया है, जब दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा कक्षा की दीवारों पर गोबर पोतने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया था. क्लिप में प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला को कर्मचारियों की मदद से दीवारों पर लेप लगाते हुए देखा जा सकता है. उनका कहना था कि सी ब्लॉक में कक्षाओं को ठंडा करने के लिए स्वदेशी तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Also Read: लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने दी ऐसी सजा कि लंगड़ाने लगे अपराधी, वीडियो वायरल

Also Read: Viral Video: बीमार पिता का सहारा बना बेटा, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू 

The post Viral Video: AC के जगह गोबर ! DU के छात्रों ने ऐसे लिया प्रिंसिपल से बदला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top